• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

फरार श्रीकांत त्यागी पर लगेगा गैंगस्टर एक्ट, ओमैक्स सोसायटी में उपद्रवियों ने काटा बावल

Writer D by Writer D
07/08/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, नोएडा
0
shrikant tyagi

shrikant tyagi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नोएडा। नोएडा की पॉश ग्रांड ओमैक्स सोसायटी (Grand Omaxe Society Noida) में महिला से अभद्रता मामले में आरोपी श्रीकांत त्यागी (Srikant Tyagi) अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। वहीं इस बीच रविवार शाम करीब 8 बजे सोसाइटी के अंदर दर्जनभर से ज्यादा उपद्रवी घुस आए और जमकर बवाल काटा। जिसकी सूचना सोसायटी वासियों ने पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने 6-7 लड़कों को हिरासत में लिया है, जो श्रीकांत त्यागी (shrikant tyagi) की पत्नी के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। सभी लड़कों से पुलिस पूछताछ कर रही है। सूचना मिलने पर गौतमबुद्ध नगर के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ महेश शर्मा और नोएडा विधायक पंकज सिंह भी मौके पर पहुंचे और लोगों से बातचीत की।

सोसायटी के निवासियों का आरोप है कि सभी लड़के अपने साथ लाठी-डंडे लेकर आए थे। उन्होंने सोसायटी में पथराव भी किया। सोसायटी के लोगों ने इकट्ठा होकर जमकर हंगामा किया। जिन्हें पुलिस ने समझा-बुझाकर शांत कराया। हालांकि पुलिस ने किसी भी तरह के पथराव से इनकार किया है। वहीं पकड़े गए युवकों का कहना है कि वीडियो की जांच करवा लीजिए, कहीं किसी से बदतमीजी या झगड़ा कुछ नहीं हुआ है।

आरोपी पर गैंगस्टर के तहत कार्रवाई

नोएडा पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने कहा कि आरोपी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया जाएगा। आरोपी को पकड़ने के लिए 8 टीम बनाई गई हैं। अलग अलग राज्यों मे तलाश की जा रही है। पुरानी क्रिमिनल हिस्ट्री को देखते हुए गैंगस्टर एक्ट में केस दर्ज किया जा रहा है। सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित परिवार को पर्सनल सिक्योरिटी (एक गनर) दी जाएगी।

वहीं नोएडा डीएम सुहास एलवाई भी सोसायटी पहुंचे। उन्होंने कहा कि शासन का आदेश और निर्देश है कि जो कानून तोड़ेगा उसके खिलाफ एक्शन होगा। सख्त से सख्त एक्शन होगा। कोई भी कानून से बड़ा नहीं है।

समुंदर में आग दिखने से लोगों में हड़कंप

नोएडा पुलिस के सीनियर अफसर ने बताया कि पकड़े गए बाहरी लोग श्रीकांत की पत्नी के रिश्तेदार हैं, जो उनका हाल चाल लेने पहुंचे थे। सोसायटी के लोगों ने अंदर आने से रोका तो बवाल हुआ था। पकड़े गए 6 से 7 लड़कों से पुलिस पूछताछ कर रही है। कोई पथराव नहीं हुआ और न कोई झड़प हुई है।

महेश शर्मा बोले- ‘घटना के लिए शर्मिंदा हूं’

घटना की सूचना मिलते ही सांसद डॉ महेश शर्मा भी ग्रैंड ओमैक्स सोसायटी में पहुंचे और लोगों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज जो घटना हुई, उसके लिए शर्मिंदा हूं। मैं गृह मंत्री जी और मुख्यमंत्री जी से मांग करता हूं कि अधिकारियों के खिलाफ भी एक्शन लिया जाए। आखिर अब तक त्यागी को पकड़ने में देरी क्यों हो रही है?

Tags: Noida newsomaxe societyShrikant Tyagi
Previous Post

समुंदर में आग दिखने से लोगों में हड़कंप

Next Post

गांजा सहित मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

PNG Connection
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में पीएनजी कनेक्शन विस्तार अभियान तेज, 24 जून तक 1.60 लाख से अधिक कनेक्शन जारी

27/06/2026
Project Praveen
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार के ‘प्रोजेक्ट प्रवीण’ से संवरेगा युवाओं का भविष्य

27/06/2026
उत्तर प्रदेश

6,785 करोड़ का निवेश देगा जेवर क्षेत्र में रोजगार व नए उद्योगों को गति: सीएम योगी

27/06/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मूल्यों व आदर्शों से जुड़ी है भाजपा की शून्य से शिखर तक की यात्रा : योगी

27/06/2026
Electricity
उत्तर प्रदेश

यूपी में जल्द घोषित होंगी नई बिजली दरें, 10% छूट पर सस्पेंस

27/06/2026
Next Post
arrested

गांजा सहित मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Prisoners

कोरोना काल में पेरोल पर छूटे कैदी शीघ्र हाजिर हो,वरना फरार घोषित होंगे

25/11/2020
Suicide

दुष्कर्म के आरोपी ने लॉकअप में लगे फांसी, तीन पुलिसकर्मी निलंबित

29/07/2021
AK Sharma

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हुआ गुजरात का अभूतपूर्व विकास: एके शर्मा

18/11/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version