• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गंगूबाई काठियावाड़ी का ट्रेलर रिलीज, इस दिन थियेटर में दिखेगा आलिया का जलवा

Writer D by Writer D
04/02/2022
in Main Slider
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुंबई। आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की मच अवेटेड फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी का ट्रेलर (Gangubai Kathiawadi Trailer) रिलीज हो चुका है। कोरोना वायरस लॉकडाउन के चलते संजय लीला भंसाली की ये फिल्म सही समय पर पूरी नहीं हो पा रही थी।

इसके बाद लगातार फिल्म की रिलीज डेट बदली जा रही थी लेकिन अब फैन्स का इंतजार खत्म हो चुका है। गंगूबाई काठियावाड़ी के सवा 3 मिनट के इस ट्रेलर में सारा मसाला देखने को मिल रहा है। फिल्म के ट्रेलर को देखने के बाद आप कहेंगे कि वाकई में इंतजार का फल मीठा होता है।

जया बच्चन कोरोना पॉज़िटिव, रोकी गई ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ की शूटिंग

फिल्म में आलिया भट्ट ने मुंबई के रेड लाइट एरिया कमाठीपुरा की पॉवरफुल लेडी गंगूबाई की भूमिका अदा की है। आलिया भट्ट की इस फिल्म में अजय देवगन (Ajay Devgn) अहम रोल में नजर आने वाले हैं।

कौन थी गंगूबाई काठियावाड़ी?

गुजरात की गंगूबाई काठियावाड़ी वकीलों के परिवार से ताल्लुक रखती थी। कच्ची उम्र में ही वो एक लड़के के साथ भागकर मुंबई आ गई थी। मुंबई आने के बाद गंगू को सिर्फ धोखा ही मिला था। मुंबई के कमाठीपुरा में गंगूबाई की निगरानी में कई कोठे चला करते थे। देखते ही देखते वह गंगूबाई कोठेवाली के नाम से मशहूर हो गई और लोगों के बीच अपनी धाक भी जमा ली। अंडरवर्ल्ड और राजनीति की दुनिया में भी गंगूबाई काठियावाड़ी का दबदबा देखा गया था।

गंगूबाई काठियावाड़ी की मुलाकात करीमलाला से होती है जोकि एक गुंडा होता है। करीमलाला को गंगूबाई काठियावाड़ी से प्यार हो जाता है। फिल्म में करीमलाला का किरदार अजय देवगन ने निभाया है। गंगूबाई काठियावाड़ी के किरदार में फिट बैठने के लिए आलिया भट्ट ने खुद पर खूब काम किया है जोकि ट्रेलर देखने से साफ पता चल रहा है। वहीं अजय देवगन का इंटेंस लुक ट्रेलर में चार चांद लगा रहा है।

ओटीटी पर भी रिलीज होगी फिल्म

आलिया भट्ट की इस फिल्म को थिएटर्स में रिलीज किया जाएगा। थिएटर में आने के लगभग 4 हफ्ते बाद इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर भी रिलीज कर दिया जाएगा। संजय लीला भंसाली की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी 25 फरवरी 2022 को रिलीज होगी। फिल्म में जिम सर्भ और शांतनु माहेश्वरी ने भी अहम रोल अदा किया है।

Tags: Ajay DevganAlia bhattGangubai KathiawadiGangubai Kathiawadi moviesGangubai Kathiawadi trailor released
Previous Post

जया बच्चन कोरोना पॉज़िटिव, रोकी गई ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ की शूटिंग

Next Post

अमित शाह ने गुरु गोरक्षनाथ के किए दर्शन, अखंड ज्योति के सामने टेका माथा

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

उत्तराखंड केवल देवभूमि नहीं, बल्कि खेलभूमि के रूप में भी बना रहा है अपनी पहचान: धामी

05/07/2025
Murder
Main Slider

भाजपा के उपाध्यक्ष के भाई की गोली मारकर हत्या

05/07/2025
CM Dhami inaugurated the Kailash Mansarovar Yatra
Main Slider

देवभूमि से शिवधाम की ओर पहला कदम: मुख्यमंत्री धामी ने किया कैलाश मानसरोवर यात्रा का शुभारंभ

05/07/2025
Fugitive Nirav Modi's brother Nehal Deepak Modi arrested
Main Slider

भगोड़ा नीरव मोदी का भाई नेहल दीपक मोदी गिरफ्तार, PNB घोटाले में है आरोपी

05/07/2025
BBD
Main Slider

BBD ग्रुप पर आयकर विभाग ने कैसा शिकंजा, 100 करोड़ की बेनामी संपत्ति जब्त

05/07/2025
Next Post

अमित शाह ने गुरु गोरक्षनाथ के किए दर्शन, अखंड ज्योति के सामने टेका माथा

यह भी पढ़ें

elephnat hit the Puri-Surat Express train

हाथी से टकराकर पुरी-सूरत एक्सप्रेस ट्रेन पटरी से उतरी, बाल-बाल बचे यात्री

21/12/2020
sakat chauth

इस दिन है सकट चौथ, जानें महत्व व चंद्रोदय का समय

14/01/2025
Maha Kumbh

महाकुंभ-2025: नया स्वरूप लेने लगी कुंभ नगरी

22/10/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version