• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गाजीपुर में कूड़े का पहाड़ एक बार फिर विवादों में, BJP – AAP में बढ़ रही खिचातानी

Desk by Desk
31/07/2020
in Categorized, Main Slider, राजनीति, राष्ट्रीय
0
गाजीपुर में कूड़े का पहाड़

गाजीपुर में कूड़े का पहाड़

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर इलाके स्थित कूड़े का पहाड़ एक बार फिर विवादों में है। अभी तक विवाद कूड़े के ढेर की ऊंचाई बढ़ने को लेकर होता था लेकिन अब इसकी ऊंचाई कम होने को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) और बीजेपी में खींचतान बढ़ गई है।

पूर्वी दिल्ली के सासंद गौतम गंभीर एक बार फिर इस साइट पर पहुंचे। दरअसल इस पूरे इलाके के लिए यह पहाड़ पिछले कई वर्षों से मुसीबत का सबब बना हुआ है। लेकिन अब पूर्वी नगर निगम ने अपनी एक रिपोर्ट के आधार पर यह दावा किया है कि इस लैंडफिल साइट की ऊंचाई तकरीबन 40 फीट कम हो गई है।

कूड़े के निस्तारण के लिए पिछले साल सितंबर में ट्रमल मशीनें लगाई गईं थी। यह वो मशीनें हैं जिनकी मदद से कचरे को अलग-अलग किया जाता है। यानी कचरे में से मिट्टी को अलग और प्लास्टिक, लकड़ी के टुकड़ों को अलग किया जाता है।

यह मशीन एक दिन में 600 टन कूड़े का निस्तारण करती है। गाजीपुर लैंडफिल की बात करें तो रोजाना यहां 2,600 टन कूड़ा डाला जाता है। कूड़े के निस्तारण के लिए फिलहाल आठ मशीनें लगाई गई हैं जिसमें से एक मशीन तकरीबन 600 टन कूड़े का निस्तारण करती है। नगर निगम का दावा है कि अब 40 फीट इस लैंडफिल की ऊंचाई कम हो चुकी है। 12 मीटर कम हुई है जबकि एक साल पहले इस कूड़े के पहाड़ की ऊंचाई 220 फीट के करीबन थी।

इसी रिपोर्ट के आधार पर पूर्वी दिल्ली से बीजेपी के सांसद गौतम गंभीर इस मामले में अब अपनी पीठ थपथपा रहे है। साथ ही वो इसे लेकर सीधा मुख्यमंत्री केजरीवाल पर राजनीति करने का आरोप लगा रहे है। गंभीर का दावा है कि वो पिछले एक साल में कई बार इसका निरीक्षण करने आते रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी इसे देखने का निमंत्रण भेजा था लेकिन वो नहीं आए। बीजेपी सांसद ने कहा कि जो काम आप और कांग्रेस की सरकारों ने इतने वर्षों में नहीं किया वो काम पिछले एक साल में उन्होंने कर दिखाया है।

कूड़े के ढेर की ऊंचाई कम करने के बीजेपी सांसद गौतम गंभीर और निगम के दावे को आप के स्थानीय विधायक कुलदीप कुमार ने कोरा झूठ बताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि निगम ने आंकड़ों की जादूगरी करते हुए आखों पर पर्दा डालने के लिए इसी साइट पर कूड़ा फैलाने का काम किया है।

कुलदीप कुमार के मुताबिक कूड़े के पहाड़ पर जो रास्ता 10 फीट का होता था, उस रास्ते को अब बढ़ा कर 30 फीट कर दिया गया है। साफ है कि कूड़े के पहाड़ को कम नहीं किया जा रहा, बल्कि कूड़े को फैलाकर पहाड़ की चौड़ाई को और बढ़ाया जा रहा है, जिससे इलाके के लोगों के बीच डर बना हुआ है।

दरअसल दिल्ली की तीनों लैंडफिल साइट पर कूड़े के पहाड़ की ऊंचाई को लेकर निगम प्रशासन को कई बार एनजीटी से फटकार पड़ चुकी है। और गाजीपुर की इस साइट पर तो वर्ष 2017 में ऐसा हादसा हुआ कि उसमें दो लोगो की जान चली गई थी। ऐसे में दोनों राजनीतिक दलों की खींचतान में दिल्ली अभी भी कूड़े के ढेर पर फंसी हुई है।

 

Tags: BJP - growing AAPGarbage mountain in Ghazipurगाजीपुरपूर्वी दिल्ली
Previous Post

रिया चक्रवर्ती बोलीं- भगवान और न्याय पर पूरा भरोसा, सत्यमेव जयते, देखें Video

Next Post

सुशांत सिंह केस में अंकिता लोखंडे ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘डंके की चोट पर कहती हूं वो…’

Desk

Desk

Related Posts

Beetroot kabab
Main Slider

मॉनसून में बनाएं कबाब, बारिश की शाम बन जाएगी और भी सुहानी

22/07/2026
Marriage
Main Slider

ऐसी लड़कियां मानी जाती हैं भाग्यशाली, शादी के बाद खुल जाती है पति की किस्‍मत

22/07/2026
Gangajal
Main Slider

घर में गंगाजल को रखने के ये हैं नियम, किस पात्र में रखें

22/07/2026
Nail Paint
Main Slider

फटाक से सूख जाएगी नेल पेंट, ट्राई करें ये तरीके

22/07/2026
CM Nayab Singh Saini
राष्ट्रीय

CM नायब सैनी का बड़ा ऐलान, पिंजौर में बनेगा ऑक्सीजन जोन और हर्बल पार्क

21/07/2026
Next Post
अंकिता लोखंडे

सुशांत सिंह केस में अंकिता लोखंडे ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'डंके की चोट पर कहती हूं वो...'

यह भी पढ़ें

terrorist attack 27

Mumbai Terror Attack: आज 26/11 आतंकी हमले के पूरे हुए 12 साल

26/11/2020
Anti-rape 'Aparajita Bill' passed

बंगाल विधानसभा में रेप विरोधी ‘अपराजिता विधेयक’ पास, 10 दिन में मिलेगी दोषियों को फांसी

03/09/2024
inflation in the village

गांवों में बढ़ती महंगाई थमने का नाम नहीं ले रही

18/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version