• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कूड़ा स्थलों एवं गंदे स्थानों का किया जाएगा सुंदरीकरण: एके शर्मा

Writer D by Writer D
06/12/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने निर्देश देते हुए कहा कि नगरों की साफ-सफाई एवं सुंदरीकरण के कार्यों में आमजन की सहभागिता लेने के लिए लोगों को जागरूक किया जाए। साथ ही शहरी क्षेत्रों में रहने वाले जन-सामान्य को स्वच्छ एवं स्वस्थ नगरीय परिवेश मिले तथा उनके जीवन में गुणात्मक परिवर्तन आए, सभी शहर सुंदर दिखे, इसके लिए 05 दिसंबर से 12 दिसंबर, 2022 तक ‘नगर सुशोभन अभियान’ चलाया जा रहा है। इस दौरान सभी नगरीय निकायों में साफ किए गए कूड़ा स्थलों को सुंदर एवं भव्य बनाकर जनोपयोगी बनाया जाएगा तथा विगत कई महीनों से प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में चल रहे स्वच्छता अभियान के दौरान की गई सफाई को स्थाई एवं टिकाऊ बनाया जाएगा।

नगर विकास मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने बताया कि ‘नगर सुशोभन अभियान’ के दौरान शहरों को भव्य व सुंदर बनाने के लिए विगत 75 घंटों की सफाई को स्थाई एवं टिकाऊ बनाया जाएगा और वहां पर पौधरोपण, पेंटिंग, पार्क, बगीचा, सेल्फी प्वाइंट, बच्चों के खेलकूद एवं बुजुर्गों के बैठने के स्थान आदि बनाए जाएंगे। ऐसी जगहों पर समाज के कमजोर वर्गों के कल्याण हेतु नेकी की दीवार भी बनाई जाएगी।

एके शर्मा (AK Sharma) ने निर्देशित करते हुए कहा कि जिस किसी भी गार्बेज वाल्नरेबल प्वाइंट्स (GVPs) की सफाई अधूरी रह गई हो, उसे शीघ्र साफ कर सुंदर बनाने का कार्य किया जाए और उस स्थान पर पुनः कूड़ा एकत्रित न हो, इसके लिए स्थानीय निवासियों का सहयोग लें और उसे इस रूप में विकसित करें कि वह भविष्य में एक नजीर बन जाए। ऐसे स्थानों पर स्थानीय लोगों एवं कलाकारों के सहयोग से शाम को संगीत/बैण्ड आदि कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे, जो कि भविष्य में वहां की परम्परा बन जाए।

बड़े राज्य के विकास के लिए बड़ा विजन लेकर काम कर रही सरकार: सीएम योगी

उन्होंने कहा कि सभी नगरों के चौराहों, सड़कों के डिवाइडर और जेब्रा क्रासिंग को साफ-सुथरा और पेंटिंग करके सुन्दर बनाया जाय तथा सड़को के गड्ढों एवं कट को शीघ्र भरा जाय। पीने के पाइप, सीवरलाइन, टेलीफोन, गैस की लाइन ले जाने के लिए खोदी गयी सड़कों की मरम्मत भी करायी जाय, जिससे कि लोगों को परेशानी न हो। उन्होंने अभियान चलाकर सड़कों को गड्ढामुक्त करने तथा इनके नवीनीकरण एवं रेस्टोरेशन के कार्य शीघ्र पूर्ण कराये जाएं और इस कार्य की फोटोग्राफी भी करायी जाय। स्कूलों, स्वास्थ्य केन्द्रों एवं सार्वजनिक स्थलों पर निकायों की नर्सरी के गमलों को सुशोभन के लिए रखा जायेगा। गलियों-मोहल्लों, नाले-नालियों की सफाई में कोई कमी न रहे, और इसे स्थायी बनाने के लिए आमजन का सहयोग लें, जिससे कि कोई कूड़ा-कचरा यहां न डालें।

Tags: ak sharmaGarbage Vulnerable PointsLucknow NewsNagar Sushobhan Abhiyan
Previous Post

बड़े राज्य के विकास के लिए बड़ा विजन लेकर काम कर रही सरकार: सीएम योगी

Next Post

‘त्रिनेत्र’ की है नजर, अपराधी इस चौराहे पर घटना करेंगे तो अगले पर ढेर हो जाएंगेः सीएम

Writer D

Writer D

Related Posts

Jewelery
Main Slider

मानसून में इन तरीको से रखें आभूषणों का ख्याल

12/08/2026
CM dashboard
उत्तर प्रदेश

सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

11/08/2026
The Yogi government linked the celebration of independence with employment.
उत्तर प्रदेश

आजादी के रंग से संवर रही 30 हजार महिलाओं की जिंदगी, हर घर के लिए बना रहीं तिरंगा

11/08/2026
Uttar Pradesh's impressive performance on GeM
उत्तर प्रदेश

जेम पर उत्तर प्रदेश का शानदार प्रदर्शन, एक लाख करोड़ रुपये से अधिक की खरीद और तीन राष्ट्रीय पुरस्कार

11/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

कट्टरपंथ के विरोधी संत कबीर को हिंदुओं ने पूजा, मुसलमान उन्हें दूर से छूना भी नहीं चाहतेः मुख्यमंत्री

11/08/2026
Next Post
CM Yogi

'त्रिनेत्र' की है नजर, अपराधी इस चौराहे पर घटना करेंगे तो अगले पर ढेर हो जाएंगेः सीएम

यह भी पढ़ें

Wolf

‘लंगड़ा’ भेड़िया हुआ और भी खूंखार, दो बच्चियों के बाद अब महिला पर किया हमला

12/09/2024

राज्यों के बकाया GST मामले में केंद्र सरकार जीओएम के गठन का रख सकता है प्रस्ताव

25/08/2020
UIDAI informed about the new update of Aadhar App

यूआईडीएआई ने एमआधार ऐप के नए अपडेट की दी जानकारी

13/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version