• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

खाना बनाने के बाद हाथों से आ रही है लहसुन-प्याज की स्मेल, तो इस तरह करें इसे दूर

Writer D by Writer D
09/01/2022
in Main Slider, फैशन/शैली
0
15
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लहसुन और प्याज ऐसी चीजें हैं, जिनका इस्तेमाल लगभग हर सब्जी में किया जाता है। यकीनन यह भोजन के स्वाद को काफी बेहतर बना देते हैं। इतना ही नहीं, प्याज को तो सलाद में भी इस्तेमाल किया जाता है।

यह जहां खाने में टेस्टी होते हैं, वहीं हेल्थ के लिए भी काफी अच्छे माने जाते हैं। लेकिन इनके साथ एक समस्या यह होती है कि प्याज व लहसुन को काटने के बाद हाथों में से महक आती है और यह स्मेल साबुन से हाथ धोने के बाद भी जाती नहीं है। दरअसल, प्याज व लहसुन जैसे खाद्य पदार्थों में सल्फर होता है और यही कारण है कि उनकी गंध बहुत तेज होती है। जब आप प्याज या लहसुन को काटती, छीलती या क्रश करती हैं तो इसमें से सल्फर कंपाउड निकलता है। जो जिसकी महक बाद में काफी देर तक हाथों में रह जाती है।

आप भी ऐसी ही समस्या का कई बार सामना करती होंगी। हालांकि अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको कुछ ऐसे आसान टिप्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप अपने हाथों से आने वाली प्याज व लहसुन की स्मेल को आसानी से दूर कर सकती हैं-

साल्ट वॉश

नमक हाथों से आने वाली महक को दूर करने में मदद करता है। आप नमक की मदद से हाथों को वॉश करके महक को दूर करें। इसके लिए आप हाथों में हैंड सोप और नमक लेकर उसे रब करें। यह एक स्क्रब की तरह काम करेगा और इससे हाथों की महक दूर होगी। अपने ब्रेकफास्ट के लिए इस तरह चुनें सही फ़ूड आइटम्स

नींबू का रस

अपने हाथों से प्याज की गंध को दूर करने के लिए आप कुछ नींबू का रस और ठंडे पानी से अपने हाथ धोने की कोशिश करें। इसके लिए आप अपने हाथों में नींबू का रस लें और हाथों को अच्छी तरह रब करें। इसके बाद आप ठंडे पानी से हाथों को धो लें।

सेब का सिरका

सेब का सिरका भी हाथों से आने वाली स्मेल को दूर करने में सहायक है। बस आप कुछ बूंदे एप्पल साइडर विनेगर की अपने हाथों में लें और अच्छी तरह रब करें। उसके बाद हाथों को पानी की मदद से क्लीन करें। अगर आपके पास सिरका नहीं है तो आप अपने बाथरूम कैबिनेट में मौजूद माउथवॉश की कुछ बूंदें हाथों पर डालें और तब तक रगड़ें जब तक कि गंध न चली जाए।

टूथपेस्ट

सुनने में आपको शायद अजीब लगे लेकिन टूथपेस्ट भी हाथों से आने वाली प्याज और लहसुन की महक को दूर करती है। हालांकि आप इस बात पर ध्यान दें कि वह जेल बेस्ड टूथपेस्ट ना हो। बल्कि इसकी जगह आप फ्लोराइड बेस के साथ टूथपेस्ट का उपयोग करें।

Tags: Best Home remedieseasy kitchen tipskitchen tips and tricks in hindi
Previous Post

आज बनाइए प्रोटीन और टेस्ट से भरी ओट्स टिक्की

Next Post

फेसपैक लगाते समय न करें ये गलतियाँ, मिलेगा पूरा फायदा

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

‘उत्तराखंडियों को घुसपैठिया कहने का हक किसने दिया?’ अखिलेश पर बरसे विनोद चमोली

24/10/2026
Main Slider

UP PET 2026: 35 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, CM योगी ने सुरक्षा और ट्रांसपोर्ट को लेकर दिए सख्त निर्देश

24/10/2026
Main Slider

पंजाब की आशीर्वाद योजना से 12,784 परिवारों को राहत, 65.20 करोड़ रुपये जारी

24/10/2026
Main Slider

सरकारी स्कूल के गार्ड रूम के पीछे मिली छात्रा, जली हालत में मिला शव

24/10/2026
Main Slider

UP Special TET की तारीख घोषित, जानें कब और कहां होगी परीक्षा

24/10/2026
Next Post
Face Pack

फेसपैक लगाते समय न करें ये गलतियाँ, मिलेगा पूरा फायदा

यह भी पढ़ें

Corona

भयावह हुआ कोरोना, 24 घंटे में 1.41 लाख से अधिक आए नए केस

08/01/2022
CM Yogi laid the foundation stone of the modern office building of the State Election Commission

उत्तर प्रदेश से ही है भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र : योगी आदित्यनाथ

29/08/2025
Basant Panchami

आज बसंत पंचमी पर करें ये उपाय, बरसेगी मां सरस्वती की कृपा

16/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version