• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जन्मदिन की पार्टी के दौरान फटा गैस सिलेंडर, बच्चों समेत 20 लोग घायल

Writer D by Writer D
18/01/2023
in क्राइम, राष्ट्रीय, हरयाणा
0
cylinder explosion

LPG cylinder Explosion

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

करनाल। हरियाणा के करनाल के भोला खालसा गांव में जन्मदिन की पार्टी के दौरान गैस सिलेंडर फटने (Cylinder Blast) से बच्चों समेत 20 लोग घायल हो गए। घायलों को निगदू, कुरुक्षेत्र और करनाल के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों का कहना है कि एक बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

घायल बच्चे के चाचा ने कहा कि जन्मदिन की पार्टी चल रही थी, तभी अचानक हादसा हो गया। इस हादसे में करीब  20 लोग घायल हो गए हैं। घायलों में 3 साल के बच्चों से लेकर 30 साल के युवा शामिल हैं। इनमें तीन लोगों को करनाल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दरअसल, गांव के एक बच्चे का जन्मदिन था। इस दौरान धूमधाम से पार्टी की जा रही थी। गांव में घर के बाहर कार्यक्रम रखा गया था। अलग-अलग व्यंजन के स्टॉल लगाए गए थे। इसी दौरान पॉपकॉर्न के स्टॉल पर काम कर रहा व्यक्ति सिलेंडर बदलने लगा। इसके बाद दूसरे स्टॉल पर जल रही आग वजह से सिलेंडर जलने (Cylinder Blast) लगा।

लोगों के अनुसार, इस घटना में करीब 20 लोग झुलस गए हैं, जिन्हें अलग-अलग हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। करनाल के एक निजी अस्पताल में एक ही परिवार के ही 3 लोग भर्ती हैं। इनमें  मां और बच्चा 30 से 35 फीसदी तक झुलस गए हैं। कुछ हलवाई भी झुलसे हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश कर रही है।

तेलंगाना में बोले अखिलेश- सब मिलकर भाजपा को यूपी से हटाएंगे

एसपी गंगा राम पूनिया का कहना है कि आग की चपेट में आने से करीब 14 लोग झुलसे हैं। सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। हादसे के शिकार हुए लोगों को अलग अलग अस्पतालों में भर्ती कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि हादसा कैसे हुआ। इस मामले की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पूरी स्थिति साफ हो सकेगी।

निजी अस्पताल के डॉक्टर ने कहा कि उनके अस्पताल में भोला खालसा गांव से 3 मरीज आए हैं, इनमें एक 3 साल के बच्चे की हालत नाजुक है। मरीजों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है।

Tags: Haryana newskarnaal newsNational news
Previous Post

तेलंगाना में बोले अखिलेश- सब मिलकर भाजपा को यूपी से हटाएंगे

Next Post

आनंदीबेन ने मोदी की पुस्तक ‘एग्जाम वारियर्स’ का किया विमोचन

Writer D

Writer D

Related Posts

UP-Japan Investment Meet-2026
Main Slider

यूपी-जापान की औद्योगिक दोस्ती नई ऊंचाइयों की ओर, यीडा में दो मेगा प्रोजेक्ट की शुरुआत

19/08/2026
CM Vishnudev Sai
Main Slider

नदी बचेगी तो जल बचेगा और जल बचेगा तो जीवन बचेगा : मुख्यमंत्री साय

19/08/2026
Dhami government's gift on Raksha Bandhan
Main Slider

रक्षाबंधन पर धामी सरकार की सौगात, 28-29 अगस्त को रोडवेज बसों में महिलाओं का सफर मुफ्त

19/08/2026
CP Radhakrishnan
Main Slider

विकास और संरक्षण विरोधी नहीं, दोनों साथ चल सकते हैं: उपराष्ट्रपति

19/08/2026
UP-Japan Investment Meet 2026
Main Slider

यूपी में जापानी निवेश को लेकर बिजनेस लीडर्स ने जताया भरोसा, आरएंडडी, स्किलिंग और मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने पर जोर

19/08/2026
Next Post
Anandiben Patel

आनंदीबेन ने मोदी की पुस्तक ‘एग्जाम वारियर्स’ का किया विमोचन

यह भी पढ़ें

RR vs PBKS

IPL 2021: राजस्थान ने टॉस जीता, पंजाब को दी बल्लेबाजी

12/04/2021
UP Board

8264 केंद्रों पर होगी यूपी बोर्ड परीक्षा

05/01/2024
coronaviraus

कोरोना  को लेकर दहशत फैलाते अध्ययन

26/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version