• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जेल से बाहर आएंगे गायत्री प्रजापति, एक हफ्ते की मिली जमानत

Writer D by Writer D
15/02/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Gayatri Prajapati

Gayatri Prajapati

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ खंडपीठ ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति (Gayatri Prajapati) को छह मार्च को अपनी बेटी के विवाह समारोह में शामिल होने के लिए 28 फरवरी से एक सप्ताह के लिए जमानत दे दी है। न्यायमूर्ति राजेश सिंह चौहान की खंडपीठ ने गायत्री प्रजापति की तीन जमानत याचिकाओं पर यह आदेश पारित किया। अब गायत्री प्रजापति एक सप्ताह के लिए पैरोल पर बाहर आएंगे।

बता दें, पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति (Gayatri Prajapati) ने गोमतीनगर और गाजीपुर पुलिस थानों में दर्ज दो मामलों के संबंध में अल्पकालिक जमानत याचिका दायर की थी, जबकि तीसरी जमानत याचिका प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष दर्ज एक मामले में दायर की गई थी। गायत्री प्रजापति की ओर से कहा गया था कि उनकी बेटी की शादी छह मार्च को तय है, जिसमें पिता के तौर पर उनका रहना जरूरी है। इसके लिए 56 दिन की जमानत मांगी गई थी।

एक हफ्ते की मिली जमानत

राज्य सरकार के अधिवक्ता ने दलीलों का विरोध करते हुए तर्क दिया कि गायत्री प्रजापति नौ मामलों में आरोपी हैं, इसलिए उन्हें जमानत नहीं दी जानी चाहिए। हालांकि पीठ ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद गायत्री प्रजापति को सात दिन की अल्पावधि जमानत दे दी।

रेप के आरोप में जेल में बंद हैं गायत्री प्रजापति (Gayatri Prajapati)

उल्लेखनीय है कि अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली पूर्ववर्ती समाजवादी पार्टी सरकार में खनन मंत्री रहे गायत्री प्रजापति को मार्च 2017 में एक महिला से सामूहिक बलात्कार और उसकी नाबालिग बेटी से बलात्कार का प्रयास करने के आरोप में गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया था।

‘सुनो तो साहब…’ नहीं हुई सुनवाई तो DM ऑफिस में किया आत्मदाह का प्रयास

गिरफ्तारी के बाद से वह अभी भी जेल में हैं। उन्हें एक बार जमानत मिल गई थी, लेकिन उच्च न्यायालय ने जेल से बाहर आने से पहले ही इसे रद्द कर दिया था।

Tags: Gayatri PrajapatiLucknow News
Previous Post

लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 197 अंक लुढ़का

Next Post

UPPSC PCS J परीक्षा की आंसर-की जारी, ऐसे करें ऑब्जेक्शन

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

‘टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल जनहित में हो’, CM योगी ने साइबर सुरक्षा और फॉरेंसिक पर दिया जोर

24/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल को मिल रही मजबूती, यूपी की दीदियों की सफलता से सीखेगा पूरा देश

23/10/2026
Main Slider

ठोस एवं प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के नियमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव

23/10/2026
Deepotsav
अयोध्या

योगी सरकार के दीपोत्सव में बनेगा नया रिकॉर्ड, रामनगरी में जलेंगे 30 लाख दीप

23/10/2026
अयोध्या

दीपोत्सव से पहले चमकेगी रामनगरी, अयोध्या के प्रमुख मार्गों का होगा कायाकल्प

23/10/2026
Next Post
answer key

UPPSC PCS J परीक्षा की आंसर-की जारी, ऐसे करें ऑब्जेक्शन

यह भी पढ़ें

akhilesh yadav

अखिलेश यादव के सामने सपा के महासचिव ने जिलाध्यक्ष को जड़ा तमाचा

07/02/2022
poisonous liquor

जहरीली शराब कांड : मृतकों की संख्या बढ़कर 108 पहुंची, अब तक 14 गिरफ्तार

03/08/2020
17 vehicles collide

17 वाहन आपस में टकराएं, आठ बच्चों समेत 10 की मौत, कई कारों में लगी आग

22/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version