• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गीता फोगाट टोक्यो ओलंपिक में करना चाहती हैं वापसी

Desk by Desk
22/07/2020
in खेल, राष्ट्रीय
0
गीता फोगाट

गीता फोगाट

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली| दिल्ली कॉमनवेल्थ गेम्स की गोल्ड मेडलिस्ट भारत की पहलवान गीता फोगाट ने अपनी वापसी की उम्मीद जताते हुए कहा कि वो अगले साल होने वाले टोक्यो ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करना चाहती हैं। गीता ने टेबल टेनिस खिलाड़ी मुदित दानी के साथ ऑनलाइन चैट शो के दौरान यह बात कही। दंगल गर्ल ने कहा कि ओलंपिक के स्थगित होने से उन्हें टोक्यो ओलंपिक की तैयारियों के लिए ज्यादा समय मिल गया है। गौरतलब है कि कोरोना वायरस के कारण ओलंपिक को स्थगित करने का फैसला किया गया था। इस टूर्नामेंट का आयोजन अगले साल 23 जुलाई से 8 अगस्त तक किया जाएगा।

वाडा ने NDTLका बैन छह महीने बढ़ाया

2010 कॉमनवेल्थ गेम्स में 55 किग्रा वर्ग में गोल्ड मेडल जीतने वाली भारत की पहली महिला पहलवान गीता ने कहा, ‘ओलंपिक स्थगित होने से मेरी इस टूर्नामेंट में भाग लेने की उम्मीद बढ़ गई है। इस एक साल में मुझे ट्रायल और क्वॉलिफिकेशन इवेंट की तैयारी के लिए ज्यादा समय मिलेगा।’ उन्होंने कहा, ‘प्रग्नेंसी के दौरान मेरा वजन थोड़ा बढ़ गया था और मेरी पहली प्राथमिकता खुद को फिट रखने की है। इसके बाद जो भी क्वॉलिफिकेशन टूर्नामेंट होगा मैं उसमें हिस्सा लूंगी और ओलंपिक का टिकट हासिल करने की कोशिश करूंगी।’

वर्ल्ड चैंपियनशिप की ब्रॉन्ज मेडलिस्ट गीता ने भारतीय पहलवान पवन कुमार सरोहा से 2016 में शादी की थी। गीता ने पिछले साल दिसंबर में बेटे को जन्म दिया। गीता ने कहा कि प्रेग्नेंसी के बाद शुरुआत में काम करने में मुश्किल होती है, लेकिन वो जल्द ही अपनी लय हासिल कर लेंगी। गीता ने कहा, ‘मैंने कुछ समय बाद ही ट्रेनिंग शुरू कर दी थी, लेकिन डॉक्टर ने मुझे इसके लिए इंतजार करने के लिए कहा। हम पहलवानों को हल्का वर्कआउट करने की आदत नहीं है, लेकिन पिछले कुछ महीनों से मैंने यह शुरू किया है। प्रतिद्वंद्वी के बिना ट्रेनिंग करना मुश्किल है, इसलिए मैं घर में रहकर एक्सरसाइज कर रही हूं।’

बड़े परदे पर फिर नजर आएगी दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान की जोड़ी

उन्होंने कहा, ‘पिछले चार-पांच सालों में भारत के प्रदर्शन में काफी बदलाव आया है। विनेश फोगाट सहित हमारे चार पहलवान आने वाले वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए क्वॉलिफाई कर चुके हैं। यह दर्शाता है कि हमारे पहलवान ओलंपिक के लिए किस तरह तैयारी कर रहे हैं।’ गीता ने कहा, ‘वर्ल्ड चैंपियनशिप में मेडल जीतना काफी चुनौतीपूर्ण है और अगर हम 2019 की तरह अपनी लय बरकरार रखने में कामयाब रहे तो हम ओलंपिक में मेडल जीतने के मजबूत दावेदार होंगे।’

Tags: "Geeta PhogatGeeta Phogat AgeGeeta Phogat weighthindi sports newssports newstokyo olympicगीता फोगटगीता फोगाटटोक्यो ओलंपिक
Previous Post

गोवा या केरल में हो सकता है आईएसएल

Next Post

डीएलएड की परीक्षाओं को लेकर अभी तक नहीं हुआ कोई निर्णय

Desk

Desk

Related Posts

Hareli Festival
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के पहले पर्व हरेली पर मुख्यमंत्री निवास में सजी लोक संस्कृति की जीवंत झांकी

12/08/2026
CM Nayab Saini
राष्ट्रीय

हरियाणा ने HIV नियंत्रण की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति की: मुख्यमंत्री नायब

12/08/2026
AK Sharma
नई दिल्ली

कचरे को कंचन बनाकर किसानों की आमदनी बढ़ाई जा सकती है : ए.के. शर्मा

12/08/2026
cm bhagwant mann met the governor
Main Slider

जगतार सिंह हवारा की पैरोल के लिए राज्यपाल से मिले मुख्यमंत्री मान

12/08/2026
Uproar in Parliament over FCRA Bill
Main Slider

FCRA बिल पर संसद में हंगामा, JPC के पास भेजा गया विधेयक

12/08/2026
Next Post

डीएलएड की परीक्षाओं को लेकर अभी तक नहीं हुआ कोई निर्णय

यह भी पढ़ें

मेट गाला में किम ने पहनी करोड़ों की ड्रेस, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

03/05/2022
Redmi 15C 5G: आज लॉन्च होगा बैटरी का ‘Big Boss’, AI फीचर्स के साथ धमाल मचाएगा ये फोन

Redmi 15C 5G आज लॉन्च होगा, AI फीचर्स के साथ धमाल मचाएगा ये फोन

03/12/2025

झारखंड में मास्क नहीं पहना तो एक लाख रुपये का जुर्माना, दो साल की सजा

23/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version