• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

डेल्टा वैरिएंट के संक्रमण से बचाव के लिए KGMU में शुरू हुआ जीनोम सिक्वेंसिंग

Writer D by Writer D
26/06/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, स्वास्थ्य
0
KGMU

KGMU

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देश में कोविड के डेल्टा वैरिएंट के बढ़ते खतरे से सतर्क उत्तर प्रदेश सरकार ने संक्रमण से बचाव के लिये जीनोम सिक्वेंसिंग की शुरूआत कर दी है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कोरोना प्रबंधन के लिये गठित टीम-09 की बैठक में कहा कि कोविड वैरिएंट की गहन पड़ताल के लिए जीनोम सिक्वेंसिंग कराई जाए। आज से केजीएमयू लखनऊ में 100 सैंपल की जीनोम सिक्वेंसिंग का कार्य प्रारंभ हो रहा है। इसके नतीजे, डेल्टा प्लस वैरिएंट की आशंका के दृष्टिगत बचाव के लिए जरूरी प्रयास करने में उपयोगी होंगे।

उन्होने कहा कि कोविड के नित नए वैरिएंट के परीक्षण-अध्ययन के लिए जीनोम सिक्वेंसिंग की सुविधा को बढ़ाया जाना जरूरी है। केजीएमयू की तर्ज पर वाराणसी और नोएडा के चिकित्सा संस्थानों में इस संबंध में सुविधाएं बढ़ाई जाएं। आवश्यकतानुसार निजी क्षेत्र से भी सहयोग लिया जाना चाहिए।

109 साल की बुर्जुग महिला बनी इस जिले की वैक्सीन ब्रांड एंबेसडर

श्री योगी ने कहा कि पिछले 24 घंटों के दौरान 21 जिलों में संक्रमण का कोई मामला नहीं आया जबकि 52 जिलों में पाए गए नए केस की संख्या इकाई अंकों में है। संक्रमण दर 0.1 प्रतिशत से भी कम स्तर पर आ चुका है, जबकि रिकवरी दर 98.5 फीसदी है। वर्तमान में कुल एक्टिव केस घटकर 3,197 रह गए हैं। पिछले 24 घंटे में मात्र 173 नए पॉजिटिव केस आये और 348 लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज भी हुए। उत्तर प्रदेश में अब तक पांच करोड़ 68 लाख 07 हज़ार 529 कोविड टेस्ट हो चुके हैं।

उन्होने कहा कि कोविड की तीसरी लहर की आशंका देखते हुए सभी जरूरी प्रयास यथाशीघ्र पूरी की जाए। पीकू/नीकू की स्थापना की कार्यवाही तेज हो। सहारनपुर में 50 पीकू बेड की बढ़ोतरी हुई है। अब तक केवल मेडिकल कॉलेजों में पीडियाट्रिक आईसीयू बेड की संख्या 5869 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के अस्पतालों में भी पीकू/नीकू स्थापना की कार्यवाही जारी है। सभी ज़िलों में इस कार्य को शीर्ष प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

जिपं अध्यक्ष चुनाव: सपा जिलाध्यक्षों पर गिरी गाज, 11 बर्खास्त

मुख्यमंत्री ने कहा कि अस्पतालों में उपकरणों की कमी न रहे। बाइपैक मशीन, पीडियाट्रिक आईसीयू, मोबाइल एक्सरे मशीन सहित सभी जरूरी उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाए। इनके निर्माता कम्पनियों से सीधे संवाद होना चाहिए। डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ के पहले चरण का कार्य पूरा हो चुका है। इनके माध्यम से अन्य स्वास्थ्यकर्मियों को प्रशिक्षित किया जाए। पीडियाट्रिक विशेषज्ञ हो, नर्सिंग स्टाफ हो अथवा तकनीशियनों की जरूरत, जिलावार स्थिति का आकलन करते हुए पर्याप्त मानव संसाधन की व्यवस्था कराएं। पीडियाट्रिक विशेषज्ञों के रिक्त पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया भी पूरी की जाए।

उन्होने कहा कि तीन करोड़ कोविड वैक्सीन डोज लगाने वाला उत्तर प्रदेश पहला राज्य बनने जा रहा है। प्रदेश में अब तक 02 करोड़ 98 लाख 76 हजार से अधिक वैक्सीन डोज लगाए जा चुके हैं।

Tags: delta varientgenome sequencingKGMULucknow Newsup news
Previous Post

कड़ी सुरक्षा के बीच सपा और भाजपा प्रत्याशियों ने दाखिल किए नामांकन पत्र

Next Post

भाजपा सरकार अपने किए वादे भी पूरे नहीं करना चाहती है : अखिलेश

Writer D

Writer D

Related Posts

Paneer Tikka Roll
Main Slider

घर पर आसानी से बनाये लाजवाब ‘पनीर टिक्का रोल’, झटपट नोट करें इसकी रेसिपी

28/08/2026
Rakhi
Main Slider

रक्षाबंधन के बाद राखी कब उतारनी चाहिए? जानिए नियम और परंपरा

28/08/2026
Raksha Bandhan
Main Slider

रक्षाबंधन पर करें ये उपाय, धन से भर जाएगा भाई का घर

28/08/2026
Paneer Kheer
Main Slider

रक्षाबंधन पर पनीर की खीर से कराएं भाई का मुंह मीठा, खाकर कहेंगे वाह

28/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन पर शुद्ध खाद्य पदार्थों की गारंटी के लिए प्रदेशभर में विशेष अभियान

27/08/2026
Next Post
akhilesh yadav

भाजपा सरकार अपने किए वादे भी पूरे नहीं करना चाहती है : अखिलेश

यह भी पढ़ें

Sarnath

योगी सरकार पर्यटकों की सुविधा के लिए टूरिस्ट बंग्लो में कमरों के साथ सुविधाएं भी बढ़ाएगी

08/01/2024
Disha Patani

दिशा पटानी टाइगर को विश करते हुए बोली-हैप्पी बर्थडे बेस्ट फ्रेंड

02/03/2022
Nina told how difficult it was to walk alone in the industry

नीना ने बताया इंडस्ट्री में अकेले चलना कितना था मुश्किल भरा

27/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version