• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

फटाफट करवाएं अपने बच्चों का आधार अपडेट, वरना स्कूल में आ सकती है दिक्कत

Writer D by Writer D
28/08/2025
in Business
0
Aadhaar

Aadhaar

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। आधार कार्ड (Aadhaar Card) आज हर भारतीय के लिए जरूरी पहचान प्रमाण बन चुका है। बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी के लिए यह कई योजनाओं और सुविधाओं का आधार है। इसी बीच UIDAI (भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण) ने माता-पिता को एक अहम चेतावनी दी है। प्राधिकरण के मुताबिक, यदि 5 साल से कम उम्र में बनाए गए बच्चों का आधार 7 साल की उम्र तक बायोमेट्रिक अपडेट नहीं किया गया, तो वह आधार निष्क्रिय हो जाएगा। यानी बिना बायो पहचान (फिंगरप्रिंट, आइरिस और फोटो) अपडेट किए यह मान्य नहीं रहेगा।

17 करोड़ बच्चों का अपडेट बाकी

UIDAI के अनुसार देशभर में करीब 17 करोड़ बच्चों का बायोमेट्रिक अपडेट अब तक नहीं हुआ है। इस प्रक्रिया को पूरा करने के लिए UIDAI ने कई कदम उठाए हैं। स्कूलों में कैंप लगाए जा रहे हैं, UDISE+ प्लेटफॉर्म के जरिए बच्चों की सूची तैयार की जा रही है और माता-पिता को SMS भेजकर याद दिलाया जा रहा है। यदि बच्चे का आधार स्कूल में अपडेट नहीं हो पा रहा है तो माता-पिता नजदीकी एनरोलमेंट सेंटर जाकर यह काम मुफ्त में कर सकते हैं। 5 से 7 साल की उम्र के बीच अपडेट निशुल्क है, लेकिन 7 साल के बाद देरी होने पर 100 रुपये का शुल्क लगेगा।

क्यों जरूरी है बच्चों का आधार (Aadhaar) अपडेट

जब छोटे बच्चों का आधार (Aadhaar) बनता है, तो उस समय केवल नाम, जन्मतिथि, पता और फोटो जैसी बेसिक जानकारी दर्ज होती है। क्योंकि उस उम्र में उनकी बायोमेट्रिक पहचान पूरी तरह विकसित नहीं होती। इसलिए 5 साल और फिर 15 साल की उम्र में आधार में बायोमेट्रिक अपडेट कराना अनिवार्य है। यदि समय पर अपडेट नहीं किया गया, तो बच्चों को स्कूल एडमिशन, एंट्रेंस एग्जाम, स्कॉलरशिप और DBT जैसी सुविधाओं में परेशानी हो सकती है।

फ्री में ऐसे कराएं आधार (Aadhaar) अपडेट

बच्चों की बायोमेट्रिक डिटेल्स (फोटो, फिंगरप्रिंट और आइरिस) अपडेट कराने के लिए माता-पिता को पास के किसी भी आधार सेवा केंद्र (Aadhaar Seva Kendra) या अधिकृत अपडेट सेंटर पर जाना होगा। यह प्रक्रिया पूरी तरह मुफ्त है।

सबसे पहले UIDAI की वेबसाइट पर जाएं।
“My Aadhaar” सेक्शन पर क्लिक करें।
“Locate an Enrolment Center” चुनें।
राज्य या पिन कोड डालकर सर्च करें।
कैप्चा भरने के बाद “Locate a Center” पर क्लिक करें।
इसके बाद आपके नजदीकी सभी आधार सेवा केंद्रों की सूची स्क्रीन पर दिखाई देगी।

जरूरी दस्तावेज

बच्चों का आधार (Aadhaar) अपडेट कराने के लिए जन्म प्रमाण पत्र, स्कूल आईडी या मान्य पहचान पत्र और माता-पिता का आधार कार्ड आवश्यक है। इन दस्तावेजों के साथ नजदीकी आधार सेवा केंद्र जाकर आसानी से बायोमेट्रिक अपडेट कराया जा सकता है।

Tags: Aadhaar updateaadhar newsbaal aadhar
Previous Post

जम्मू में बारिश-भूस्खलन से तबाही के बाद ट्रेनें रद्द, हजारों यात्री फंसे, फ्लाइट का किराया आसमान पर

Next Post

हम साबित करेंगे बीजेपी और आरएसएस वोट चोर… सीतामढ़ी में राहुल गांधी का हमला

Writer D

Writer D

Related Posts

Bank Holidays
Business

फरवरी में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, ये रही RBI की लिस्ट

31/01/2026
Bank strike
Business

लेबर कानूनों पर बवाल, बैंक यूनियनों ने 12 फरवरी की हड़ताल का ऐलान

31/01/2026
silver
Main Slider

‘औंधे मुंह’ गिरी चांदी, चांदी, बाजार में मचा हाहाकार!

30/01/2026
Budget 2026
Main Slider

Budget 2026: टैक्स नियमों में बड़ा बदलाव संभव, आपकी जेब पर होगा सीधा असर

30/01/2026
Gold
Main Slider

‘धड़ाम’ से गिरा सोना, चांदी की चमक भी हुई फीकी; खरीदने से पहले देखें आज के रेट

30/01/2026
Next Post
Rahul Gandhi

हम साबित करेंगे बीजेपी और आरएसएस वोट चोर... सीतामढ़ी में राहुल गांधी का हमला

यह भी पढ़ें

6 जनवरी राशिफल : आज इन 5 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ

06/01/2021
CM Dhami

काठगोदाम-अमृतसर के बीच ट्रेन संचालन को मंजूरी, धामी ने पीएम और रेल मंत्री का जताया आभार

20/02/2024
rape

5 साल के बच्चे की रेप के बाद हत्या, चारबाग स्टेशन से हुआ था किडनैप; एक गिरफ्तार

17/12/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version