• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बार-बार हाथ धोने की आदत है तो संभल जाएं

Writer D by Writer D
16/07/2021
in Main Slider, ख़ास खबर, फैशन/शैली, राष्ट्रीय
0
हाथ धोना

हाथ धोना

15
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लाइफस्टाइल डेस्क। कोरोना वायरस से बचने के लिए डॉक्टर या विशेषज्ञ बार-बार साबुन से हाथ धोने की सलाह दे रहे हैं। साथ ही आसपास साफ-सफाई का भी ध्यान रखने को कहा जा रहा है। काफी हद तक लोग इन बातों पर अमल भी कर रहे हैं। हालांकि दुनिया में ऐसे भी लोग हैं, जो पहले से ही इन चीजों को अपनाए हुए हैं और कुछ लोग तो आदतन बार-बार हाथ धोते रहते हैं या साफ-सफाई करते रहते हैं। असल में उनकी ये आदत एक बीमारी का लक्षण हो सकता है, जिसपर अक्सर लोग ध्यान नहीं देते हैं। आइए जानते हैं क्या है ये बीमारी, इसके लक्षण और क्या-क्या हैं, यह कितना खतरनाक है और इसका इलाज क्या है?

इस बीमारी को ऑब्सेसिव कंपल्सिव डिसऑर्डर (Obsessive compulsive disorder) कहते हैं। यह एक मानसिक विकार है। बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, डॉक्टरों का कहना है कि जो लोग पहले से ही इस बीमारी से पीड़ित हैं, इस कोरोना काल में उनकी दिक्कतें और भी बढ़ गई हैं

क्या लगता है इस बीमारी से पीड़ित लोगों को?

ऑब्सेसिव कंपल्सिव डिसऑर्डर से पीड़ित लोगों को लगता है कि हाथ धोने के बावजूद उनके हाथ गंदे हैं, उन्हें हर चीज में वायरस, बैक्टीरिया या गंदगी के ही होने का अहसास होता है। ऐसे में वो बार-बार हाथ धोते रहते हैं और आसपास साफ-सफाई करते रहते हैं, लेकिन फिर भी उनका ये अहसास खत्म नहीं होता है। असल में वो हाथ अच्छी तरह धो चुके होते हैं या सफाई भी अच्छी तरह कर चुके होते हैं, लेकिन उन्हें इस बात का यकीन ही नहीं होता।

  •  बार-बार हाथ धोना
  • नहाते समय ऐसा लगना कि अभी भी शरीर में गंदगी बची ही है, ऐसे में नहाने में घंटों लगा देना
  • साफ-सफाई में घंटों लगा देना या पूरा दिन साफ-सफाई ही करते रहना
  • खुद पर भरोसा न होने की स्थिति में दूसरों से इस बात की पुष्टि कराना कि उसने हाथ अच्छे से धोए हैं या नहीं या साफ-सफाई अच्छे से की है या नहीं

काफी रिसर्च के बाद भी इस बीमारी के सटीक कारणों की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। हालांकि ऐसा माना जाता है कि दिमाग के अंदर मौजूद सिरोटोनिन नाम के रसायन के कम हो जाने की स्थिति में कोई भी काम करते हुए अधूरा सा अहसास होने लगता है। इसलिए पीड़ित व्यक्ति बार-बार उसी काम को करते रहता है।

इस बीमारी से नुकसान क्या हैं?

ऑब्सेसिव कंपल्सिव डिसऑर्डर से पीड़ित व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक दोनों तरह के नुकसान हो सकते हैं। कई बार लोगों को लगता है कि साबुन से उनके हाथ अच्छे से साफ नहीं हो रहे हैं या शरीर की गंदगी नहीं जा रही है तो वो कपड़े धोने के साबुन या सर्फ के घोल से ही हाथ धोने या नहाने लगते हैं। इसके नुकसान इस प्रकार हैं-

बार-बार हाथ धोने या नहाने से त्वचा रुखी हो सकती है और बाद में फट भी सकती है, जो शरीर के लिए काफी नुकसानदायक है।

क्या है इस बीमारी का इलाज?

अगर ऑब्सेसिव कंपल्सिव डिसऑर्डर से पीड़ित व्यक्ति का समय पर इलाज न कराया जाए तो यह वक्त के साथ और भी गंभीर हो सकता है। डॉक्टरों का मानना है कि सही और समय पर इलाज से ये बीमारी ठीक हो सकती है। इससे पीड़ित मरीज को दवाइयां दी जाती हैं। साथ ही उसकी काउंसलिंग भी की जाती है। इसके अलावा मरीज को बिहेवियर थेरेपी भी दी जाती है और जो काम उसे बार-बार करने की आदत है, उसे करने से उसे रोका जाता है।

Tags: Coronaviruscoronavirus hand washinghand washing diseaseobsessive compulsive disorderobsessive compulsive disorder causesobsessive compulsive disorder symptomsobsessive compulsive disorder treatmentrepeatedly hand washing diseaserepeatedly washing handsऑब्सेसिव कंपल्सिव डिसऑर्डरकोरोना वायरसकोरोना वायरस हाथ धोनाकोरोना वायरस हैंडवॉशबार बार हाथ धोने की बीमारीहाथ धोनाहाथ धोने की बीमारी
Previous Post

भारत में यहां देखने को मिलता है मनोरम वादियों का अद्भुत नजारा

Next Post

जानें 197 साल पुरानी उस मस्जिद की हैरान करने वाली कहानी

Writer D

Writer D

Related Posts

If you are fond of eating paan, then make pan-gulakand at home
Main Slider

पान खाने के शौक़ीन हैं तो, घर पर ही बनाए पान-गुलकन्द

07/05/2026
Women should pay special attention during pregnancy
Main Slider

प्रेगनेंसी के दौरान महिलाएं रखें खास ध्यान

07/05/2026
shrikhand
Main Slider

खाने के बाद मीठे में खाएं घर का बना श्रीखंड

07/05/2026
If you are a YouTuber then definitely know about copyright, read news
Main Slider

अगर आप यूट्यूबर हैं तो जरूर जाने कॉपीराइट के बारे में

07/05/2026
BJP leader Suvendu Adhikari's PA shot dead
Main Slider

बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या

06/05/2026
Next Post
मुबारक मस्जिद

जानें 197 साल पुरानी उस मस्जिद की हैरान करने वाली कहानी

यह भी पढ़ें

Chhath Puja

छठ पूजा पर संस्कृति को स्वच्छता के साथ संस्कार बनाने का सफल प्रयास

08/11/2024
यूएई में कोरोना

यूएई में कोरोना के 626 नये मामले, संक्रमितों की संख्या 92 हजार के पार

29/09/2020
petrol-diesel price

नहीं बढ़े पेट्रोल के दाम, फटाफट चेक करें डीजल की कीमत अपने शहर में

27/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version