• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगी के मंत्रियों ने दिल्ली और पंजाब की जनता को दिया महाकुंभ-2025 का निमंत्रण

Writer D by Writer D
30/12/2024
in Mahakumbh 2025, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Maha Kumbh Calling

Maha Kumbh Calling

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

दिल्ली/मोहाली। महाकुम्भ 2025 (Maha Kumbh) के महत्व और तैयारियों को जन-जन तक पहुंचाने और इसे भारतीय संस्कृति का वैश्विक प्रतीक बनाने के लिए योगी सरकार ने मोहाली और दिल्ली में भव्य रोडशो का आयोजन किया। योगी के मंत्रियों ने रोडशो का नेतृत्व करते हुए पंजाब और दिल्ली के आम जनता के साथ-साथ गणमान्य व्यक्तियों को महाकुम्भ में शामिल होने का निमंत्रण दिया।

दिल्ली में आयोजित रोडशो का नेतृत्व वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना और आबकारी एवं मद्य निषेध राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल ने किया। उन्होंने दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना, मुख्यमंत्री आतिशी और दिल्ली की जनता को आमंत्रित करते हुए महाकुम्भ को भारतीय संस्कृति की महान धरोहर बताया।

वहीं मोहाली में गन्ना विकास एवं चीनी मिल मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा मंत्री धर्मवीर प्रजापति और कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह ओलख ने भव्य रोडशो का नेतृत्व किया। उन्होंने पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान और पंजाब की जनता को प्रयागराज महाकुम्भ-2025 में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।

‘कुम्भ’ के बाद अब महाकुम्भ में जन्मी ‘गंगा’

रोडशो के दौरान प्रेसवार्ता में महाकुम्भ (Maha Kumbh) जुड़ी जानकारी देते हिए मंत्रियों ने इसे ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत, समावेशी भारत’ की दिव्य झांकी बताया। उन्होंने कहा कि यह आयोजन भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना का स्पंदन है। प्रयागराज महाकुंभ-2025 में 45 करोड़ तीर्थयात्रियों और पर्यटकों के आने की संभावना है। इसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने स्वच्छ, स्वस्थ, सुरक्षित और डिजिटल महाकुंभ के रूप में तैयारियां पूरी कर ली हैं। मेले को सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त और पर्यावरण अनुकूल बनाने के साथ-साथ 400 स्कूलों के प्रधानाचार्यों और लाखों बच्चों को स्वच्छता अभियान से जोड़ा गया है।

उन्होंने स्वास्थ्य सुविधाओं का उल्लेख करते हुए बताया कि 100 बेड के अस्पताल समेत कई मेडिकल सुविधाएं मेला क्षेत्र में उपलब्ध कराई गई हैं। साथ ही, डिजिटल अनुभव के लिए एआई चैटबॉट, क्यूआर आधारित पास, और गूगल मैप एकीकरण जैसी सुविधाएं भी शुरू की जा रही हैं।

मोहाली और दिल्ली में आयोजित इन रोडशो में गणमान्य व्यक्तियों, ट्रैवल ऑपरेटर्स, मीडिया प्रतिनिधियों, और स्थानीय उद्योगपतियों ने भाग लिया।

Tags: maha kumbhMaha Kumbh 2025Maha Kumbh2025Prayagraj News
Previous Post

विपक्षियों को प्रयागराज का कार्य नहीं दिखता: एके शर्मा

Next Post

समय से हो विश्वविद्यालयों का निर्माण, गुणवत्ता का अनिवार्य रूप से हो पालनः मुख्यमंत्री

Writer D

Writer D

Related Posts

Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Medical Scheme turns out to be a boon
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक सुरक्षा कैशलेस चिकित्सा योजना बनी वरदान, मात्र 10 दिनों में 142 शिक्षकों को मिला लाभ

18/07/2026
CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी ने जापान के उदाहरण के साथ बच्चों को दिया आत्म अनुशासन व परिश्रम का मंत्र

18/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने कहा- संस्कृत केवल भाषा नहीं, भारत की सनातन ज्ञानधारा की वाहिका

18/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

सोनम वांगचुक का अनशन भ्रम की राजनीति का जीता-जागता सबूत: केशव मौर्य

18/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा से समझौता नहीं, अफवाह फैलाने वालों पर करें सख्त कार्रवाई : सीएम योगी

18/07/2026
Next Post
CM Yogi

समय से हो विश्वविद्यालयों का निर्माण, गुणवत्ता का अनिवार्य रूप से हो पालनः मुख्यमंत्री

यह भी पढ़ें

अनुपमा के सेट पर अपनी बहू को सरप्राइज देने पहुंचे मिथुन चक्रवर्ती

28/06/2021
Crop insurance scheme

किसानों के लिए वरदान से कम नहीं है फसल बीमा योजना

05/05/2022
Snowstorm

बिजली गुल, फ्लाइटे रद्द… अमेरिका में बर्फीले तूफान ने मचाई तबाही, अब तक 29 लोगों की मौत

27/01/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version