• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ऊर्जा मंत्री के कड़े निर्देश के बाद अब विद्युत कनेक्शन लेना हुआ बिल्कुल आसान

Writer D by Writer D
19/09/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) के द्वारा विद्युत विभाग को कड़े निर्देश देने के बाद लोगों को अब विद्युत कनेक्शन (Electricity Connection) लेना बिल्कुल आसान हो गया है। अब उपभोक्ताओ के लिए विभाग द्वारा एलटी नेटवर्क (440 volt-03 फेज तक)  पर 50 kW/56 kVA भार तक का घरेलू या वाणिज्यिक संयोजन / कनेक्शन लेने की प्रक्रिया बिल्कुल आसान बना दी गई है।

ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने बताया कि यदि आवेदक का परिसर मेन एलटी लाइन के  अंतिम पोल से 40 मीटर या उससे कम दूरी पर है तो आवेदक से कनेक्शन के लिए कोई धनराशि नहीं ली जायेगी। मीटर की क़ीमत आवेदक को देनी होगी। आर्मर्ड सर्विस केबल आवेदक स्वयं ला सकता है, अथवा विभाग द्वारा केबल लगाकर मीटर के साथ उसकी क़ीमत भी अगले बिल में जोड़कर वसूल कर लिया जाएगा।

अब बिजली कनेक्शन लेने की प्रक्रिया बहुत आसान बना दी गई है।

LT नेटवर्क (440 volt-3 फेज तक) पर 50 kW/56 kVA भार तक का घरेलू या वाणिज्यिक संयोजन / कनेक्शन लेने की प्रक्रिया यूँ है।

1.यदि आवेदक का परिसर मेन एलटी लाइन के अंतिम पोल से 40 मीटर या उससे कम दूरी पर है तो आवेदक से कोई… pic.twitter.com/iLcTLAiybm

— A K Sharma (@aksharmaBharat) September 19, 2023

ऊर्जा मंत्री (AK Sharma)  ने कहा कि यदि आवेदक का परिसर एलटी लाइन के अंतिम पोल से 40 मीटर से अधिक दूर है तो पोल से परिसर तक विद्युत तंत्र विकसित करने का खर्च आवेदक को देना होगा, जिसका प्राक्कलन उपलब्ध कराया जाएगा। स्पष्ट किया जाता है कि इसमें यदि विद्युत तंत्र (परिवर्तक इत्यादि) के उच्चीकरण या क्षमता वृद्धि का कार्य आवश्यक हो तो वह डिस्कॉम द्वारा ही वहन किया जाएगा।

उन्होंने (AK Sharma) कहा कि न्यू कनैक्शन के सम्बंध में यह भी स्पष्ट किया गया है कि आवेदक द्वारा प्राक्कलन की धनराशि जमा करने के बाद या औपचारिकताएँ पूर्ण होने के बाद संयोजन नहीं देने के लिए विद्युत कर्मी द्वारा कोई भी बहाने बाज़ी स्वीकार्य नहीं होगी।

उत्तर प्रदेश की समृद्धि का कारक बनेगा मिनरल्स

ऊर्जा मंत्री (AK Sharma) ने कहा कि प्रदेश सरकार की मंशानुसार हर आवेदक को बिजली कनेक्शन अवश्य दिया जाना है। किसी कारणवश कनेक्शन नहीं देने का निर्णय सिर्फ़ अधिशासी अभियंता के स्तर से ही होगा।

ऊर्जा मंत्री (AK Sharma)  ने लोगों से अपील की है कि वे विभाग के झटपट पोर्टल पर जाकर त्वरित बिजली कनेक्शन लें और विद्युत उपयोग के प्रति निश्चिंत रहकर राष्ट्रनिर्माण में योगदान दें। उपभोक्ता कनेक्शन के लिए https://jhatpat.uppcl.org का प्रयोग करें।

Tags: ak sharmaelectricity connectionEnergy MinisterLucknow Newsup newsurha mantri
Previous Post

उत्तर प्रदेश की समृद्धि का कारक बनेगा मिनरल्स

Next Post

सशक्त एवं स्वर्णिम भविष्य का शाश्वत प्रतीक बनेगा नया संसद भवन: सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

विकसित भारत के निर्माण में सभी की भागीदारी जरूरी: CM Dhami

15/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीतापुर में सीएम योगी का ऑपरेशन एक्शन, चौकी इंचार्ज निलंबित, एसएचओ खिलाफ जांच शुरू

15/08/2026
Virender Sehwag
Main Slider

अयोध्या में वीरेंद्र सहवाग ने किए रामलला के दर्शन, हनुमानगढ़ी में भी टेका माथा

15/08/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

1857 के स्वतंत्रता संग्राम में मऊ के वीरों का योगदान हमारी गौरवशाली विरासत : ए.के. शर्मा

15/08/2026
‘Bharat Mata Ki Jai’ echoed in council schools and KGBVs.
उत्तर प्रदेश

1.32 लाख से अधिक परिषदीय विद्यालयों और केजीबीवी में गूंजा- ‘भारत माता की जय’

15/08/2026
Next Post
CM Yogi

सशक्त एवं स्वर्णिम भविष्य का शाश्वत प्रतीक बनेगा नया संसद भवन: सीएम योगी

यह भी पढ़ें

लखीमपुर खीरी में छात्रा से दुराचार हत्या Student misbehaved in Lakhimpur Kheri

मुख्यमंत्री योगी ने नेशनल रिक्रूटमेंट एजेंसी के गठन के फैसले का किया स्वागत

20/08/2020

अंतर्राष्ट्रीय भोजपुरी सेवा न्यास के संग फागोत्सव का हुआ विधिवत समापन

13/03/2022
illegal liquor worth lakhs recovered

वाहन चेकिंग में दो शराब तस्कर गिरफ्तार, लाखों की अवैध शराब बरामद

10/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version