• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उत्तर प्रदेश की समृद्धि का कारक बनेगा मिनरल्स

Writer D by Writer D
19/09/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Minerals

Minerals

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार प्रदेश में मौजूद खनिज (Minerals) के भंडार को प्रदेश की समृद्धि के लिए उपयोग करने के रास्ते तलाश रही है। इसी क्रम में प्रदेश सरकार के भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग ने 15 सितंबर से मिनरल ब्लॉक्स की नीलामी के चौथे चरण की शुरुआत कर दी है। चौथे चरण में कुल 11 अलग अलग मिनरल ब्लॉक्स की नीलामी होगी। इसके माध्यम से न सिर्फ बड़े पैमाने पर प्रदेश सरकार को निवेश प्राप्त होगा बल्कि रोजगार का भी सृजन होगा। उल्लेखनीय है कि 2022 में भी प्रदेश सरकार ने 3 चरणों में 4 ब्लॉक्स की नीलामी सफलतापूर्वक संपन्न की थी।

बढ़ेगी आत्मनिर्भरता, रुकेगा इंपोर्ट

विभाग के अधिकारियों के अनुसार लंबे अरसे तक उत्तर प्रदेश विभिन्न मिनरल्स (Minerals)  के लिए दूसरे देशों पर निर्भर था। कई बार सप्लाई में भी दिक्कत होती थी। ऐसे में सरकार ने स्वयं के श्रोतों के माध्यम से अपनी और देश के अन्य राज्यों की आवश्यकताओं की पूर्ति करने का निर्णय लिया है। इससे इंपोर्ट रोकने में मदद मिलेगी, जबकि एक्सपोर्ट की संभावनाओं को बल मिलेगा। साथ ही उत्तर प्रदेश मिनरल्स (Minerals)  के क्षेत्र में आत्मनिर्भर भी बन सकेगा और बड़े पैमाने पर निवेश से रोजगार के नए अवसर भी उपलब्ध होंगे।

सोनभद्र में सर्वाधिक 10 मिनरल ब्लॉक्स (Minerals Blocks)

चौथे चरण में 11 मिनरल ब्लॉक्स (Minerals Blocks) की नीलामी की जा रही है। इनमें सर्वाधिक 10 ब्लॉक्स सोनभद्र में, जबकि एक ब्लॉक बुंदेलखंड के ललितपुर में है। सोनभद्र में एंडालुसाइट के 5 ब्लॉक, स्वर्ण के 2 ब्लॉक और सिलिमिनाइट, आयरन ओर व लाइमस्टोन का 1-1 ब्लॉक सम्मिलित है। वहीं ललितपुर में आयरन ओर का एक ब्लॉक है।

शिकायत पर पहुंची पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, थाना प्रभारी समेत महिला सिपाही घायल

लाइमस्टोन का उपयोग सीमेंट बनाने में और आयरन ओर का उपयोग स्टील बनाने में किया जाता है। इससे पहले सरकार ने भारत सरकार द्वारा जारी खनिज नीलामी नियम, 2015 के प्राविधान के तहत वर्ष 2022 में तीन चरणों की नीलामी की थी जिसमें 3 ब्लॉक ललितपुर में फास्फेट उर्वरक के उत्पादन में प्रयोग होने वाले कच्चे माल के रूप में रॉक फास्फेट के थे, जबकि एक ब्लॉक सोनभद्र में स्वर्ण धातु का भी स्वीकृत किया जा चुका है।

अक्टूबर में 4 और ब्लॉक्स की होगी नीलामी

इसके अतिरिक्त अक्टूबर में 4 और मिनरल ब्लॉक्स की नीलामी की तैयारी की जा रही है। भारत सरकार के स्तर से उत्तर प्रदेश के जनपद ललितपुर में उपलब्ध अति बहुमूल्य प्लेटिनम समूह की धातुओं से संबंधित एक ब्लॉक, उर्वरक खनिज रॉक फास्फेट का 1 ब्लॉक तथा सोनभद्र में पोटाश उर्वरक के उत्पादन में प्रयोग होने वाले खनिज पोटाश से संबंधित 2 ब्लॉक का ग्लोबल टेंडर अक्टूबर में जारी किए जाने की कार्यवाही की जा रही है।

Tags: Lucknow Newsminerals in upup newsYogi News
Previous Post

शिकायत पर पहुंची पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, थाना प्रभारी समेत महिला सिपाही घायल

Next Post

ऊर्जा मंत्री के कड़े निर्देश के बाद अब विद्युत कनेक्शन लेना हुआ बिल्कुल आसान

Writer D

Writer D

Related Posts

'Centre of Excellence for Flowers
उत्तर प्रदेश

अयोध्या में बनेगा प्रदेश का पहला ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर फ्लावर’

21/05/2026
Sushma Kharwal
Main Slider

लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल के वित्तीय-प्रशासनिक अधिकार सीज, जानें पूरा मामला

21/05/2026
cm yogi
Main Slider

भीषण गर्मी पर सीएम योगी ने दिए सभी विभागों को अलर्ट रहने के निर्देश

21/05/2026
Transfer
Main Slider

यूपी में 9 सीनियर IPS अफसरों के तबादले, ए सतीश गणेश की बढ़ी जिम्मेदारी

21/05/2026
AYUSH Colleges
Main Slider

योगी सरकार देगी आयुष छात्रों को स्मार्ट क्लास की सौगात, स्मार्ट होगी आयुर्वेद और होम्योपैथी की पढ़ाई

21/05/2026
Next Post
AK Sharma

ऊर्जा मंत्री के कड़े निर्देश के बाद अब विद्युत कनेक्शन लेना हुआ बिल्कुल आसान

यह भी पढ़ें

चंबल नदी में नाव पलटी 7 लोगों की मौत

चंबल नदी में नाव पलटने से 7 लोगों की मौत, डेढ़ दर्जन से ज्यादा लापता

16/09/2020
CM Dhami pays tribute to CDS Bipin Rawat

सीडीएस बिपिन रावत का जीवन प्रेरणादायक मिसाल: सीएम धामी

08/12/2025
Karwa Chauth

करवा चौथ के दिन करें ये खास उपाय, रिश्तों में बढ़ जाएगा प्यार

10/10/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version