• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अखिलेश यादव की प्रस्तावित रैली पर गाजीपुर प्रशासन ने लगाई रोक

Writer D by Writer D
14/11/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, गाजीपुर, राजनीति
0
Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की 16 नवम्बर को फखनपुरा में बहुप्रचारित रैली पर गाजीपुर जिला प्रशासन ने रोक लगा दी है।

उपजिलाधिकारी मुहम्मदाबाद आशुतोष कुमार ने बताया कि इस आशय के आदेश से संबंधित पार्टी को शनिवार को ही लिखित तौर पर अवगत करा दिया गया था। जबकि रविवार की शाम करीब चार बजे सपा के जिलाध्यक्ष रामधारी यादव से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि वह रैली स्थल पर मौजूद हैं और अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के लिए हेलीपैड का निर्माण कार्य का जायजा ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह रैली पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की है और रैली नियत वक्त पर ही होगी।

गौरतलब हो कि पूर्वांचल को राजधानी से जोड़ने के लिए महत्वाकांक्षी योजना पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे को लेकर समाजवादी पार्टी लगातार से अपने सरकार की उपलब्धि बताती रहती है। जिसको लेकर प्राय: अखिलेश यादव द्वारा कड़ी टिप्पणी की जाती है। संभवत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा सड़क लोकार्पण कार्यक्रम ठीक समय पर अखिलेश यादव द्वारा इस एक्सप्रेस-वे के अंतिम छोर गाजीपुर से इस पर यात्रा कर अपरोक्ष रूप से लोकार्पण का संदेश देने का ही कार्यक्रम रखा गया है। जिसको लेकर प्रशासन ने किसी भी प्रकार के अनहोनी या अशांति की आशंका व्यक्त करते हुए कार्यक्रम पर रोक लगा दिया। अब ऐसे में एक तरफ जहां प्रशासन द्वारा कार्यक्रम व रैली पर रोक लगा दी गई तो वहीं सपा कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार कार्यक्रम में लगे रहना चर्चा का विषय बना हुआ है।

लखनऊ की सेहत सुधारने के लिए नगर निगम सक्रिय, महापौर ने झंडी दिखाकर वाहनों को किया रवाना

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण 16 नवम्बर को सुल्तानपुर से किया जाएगा। इस मौके को खास बनाने के लिए एक्सप्रेस-वे के रनवे पर भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान एयर शो के जरिए भारतीय सैन्य कौशल का प्रदर्शन भी करेंगे।जिसका आज रिहर्सल हुआ।

जबकि इसी दिन अखिलेश यादव के गाजीपुर कार्यक्रम को लेकर उनके निजी सचिव गंगाराम ने मिनट टू मिनट भेजा है। उसके मुताबिक अखिलेश 16 नवम्बर की सुबह दस 11 बजे वाराणसी एयरपोर्ट पर उतरेंगे। फिर हेलीकाप्टर से रैली स्थल फखनपुरा उतरेंगे। उसके बाद साढ़े 12 बजे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के रास्ते आजमगढ़ के लिए रवाना होंगे। उस दौरान रास्ते में कासिमाबाद, हैदरगंज और हरिकरनापुर में भी उनकी जनसभा होगी।

Tags: akhilesh yadavghajipur newsup news
Previous Post

वायु प्रदूषण: दिल्ली के बाद इस राज्य ने भी बंद किए स्कूल, इन पर लगाया बैन

Next Post

प्रदेश में अब तक लगभग 4 लाख मीट्रिक टन धान की हुई खरीद

Writer D

Writer D

Related Posts

Mayur Dixit
Main Slider

युवाओं को इंटर्नशिप, नेतृत्व और कौशल विकास से जोड़ने पर जोर, मयूर दीक्षित ने दिए निर्देश

13/07/2026
CM Yogi
Main Slider

भदरसा का नाम ‘भरत नगर’ होने से श्रद्धालु गदगद आस्था को मिला सम्मान

13/07/2026
NEET re-exam OMR sheet released
Main Slider

NEET री-एग्जाम की OMR शीट जारी, जानें कब तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति

13/07/2026
Rajnath-Gadkari inaugurated the Lucknow-Kanpur Expressway
उत्तर प्रदेश

राजनाथ-गडकरी ने किया लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का उद्घाटन

13/07/2026
Another milestone in the Yogi government
Main Slider

योगी सरकार में एक और मील का पत्थर, 45 मिनट में लखनऊ से कानपुर

13/07/2026
Next Post
Wheat procurement will start in the state from Monday

प्रदेश में अब तक लगभग 4 लाख मीट्रिक टन धान की हुई खरीद

यह भी पढ़ें

भाजपा नेता की हत्या

फिरोजाबाद : भाजपा नेता दयशंकर की हत्या का खुलासा, सात आरोपी गिरफ्तार

25/10/2020
ak sharma

प्रौद्योगिकी अनुसरण के लिए ऊर्जा दक्षता आवश्यक : एके शर्मा

17/05/2022
Wheat procurement will start in the state from Monday

प्रदेश में अब तक लगभग 4 लाख मीट्रिक टन धान की हुई खरीद

14/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version