• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लखनऊ के सीएमओ पर गिरी गाज, नरेंद्र अग्रवाल की जगह डॉ. आरपी सिंह को दी गयी जिम्मेदारी

Desk by Desk
25/07/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, राष्ट्रीय, लखनऊ
0
CMO नरेंद्र अग्रवाल

CMO नरेंद्र अग्रवाल

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ| कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या के बाद हालात काबू न हो पाने पर शनिवार को शासन ने आखिरकार लखनऊ के सीएमओ डॉ. नरेंद्र अग्रवाल को हटा दिया है। उनकी जगह पर महानगर बीआरडी के सीएमएस रहे डॉ.आरपी सिंह को नया सीएमओ बनाया गया है। इसके साथ ही सिविल समेत तीन अस्पतालों के प्रमुख भी तैनात किए गए हैं।

अमेरिकी विमान को चीन ने खदेड़ा, अमेरिका ने स्ट्रैटेजिक बॉम्बर एयरक्राफ्ट की गश्त बढ़ाई

राजधानी में लगातार कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में इजाफा होने पर आखिरकार लखनऊ सीएमओ पर गाज गिर ही गई। करीब 10 दिन के भीतर ही शासन स्तर पर अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने दो बार सीएमओ कार्यालय का निरीक्षण किया। विश्वस्त सूत्रों की माने तो अपर मुख्य सचिव गृह ने सीएमओ की कार्यप्रणाली पर असंतुष्टि जताई थी, लेकिन एक वरिष्ठ मंत्री के दखल पर उन पर तुरंत कार्रवाई नहीं की गई थी।

वहीं शासन स्तर पर सीएमओ लखनऊ के खिलाफ सरकारी मोबाइल न रिसीव करने समेत अन्य शिकायतें लगातार मिल रही थीं। सीएमओ का संघ से पुराना नाता है। लिहाजा उन पर सख्त कार्रवाई के बजाए उन्हें सीएमओ पद से हटाकर लोकबंधु राजनारायण संयुक्त अस्पताल में परामर्शदाता के रूप में तैनात किया गया है। अब लखनऊ का नया सीएमओ महानगर स्थित भाऊराव देवरस अस्पताल के सीएमएस रहे डॉ. राजेंद्र प्रसाद सिंह को बनाया गया है।

लखनऊ यूनिवर्सिटी के छात्रों को मिला 10-10 लाख रुपये के पैकेज की नौकरी

इसके अलावा डाक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी अस्पताल (सिविल) की निदेशक एवं प्रमुख अधीक्षक डॉ मधु सक्सेना को बनाया गया है। डॉ मधु मौजूदा समय में महानिदेशालय में निदेशक स्वास्थ्य पद पर तैनात थीं। डाॅ मधु को लोकबंधु राजनारायण संयुक्त अस्पताल के निदेशक का भी कार्यभार सौंपा गया है। वहीं महानगर बीआरडी के सीएमएस पद पर डाॅ रमेश चंद्र सिंह को तैनात किया गया है। इसके अलावा मुरादाबाद जिला अस्पताल की प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ ज्योत्सना उपाध्याय को महानिदेशालय का निदेशक स्वास्थ्य सेवा नियुक्त किया गया है।

Tags: Additional Chief Secretary Home Avnish Awasthicorona case in lucknowLucknowLucknow CMO removednew CMO of Lucknowअपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थीलखनऊलखनऊ के नए सीएमओलखनऊ में कोरोना केसलखनऊ सीएमओ हटाए गए
Previous Post

मलाइका अरोड़ा को आ रही है अपने ‘गर्ल गैंग’ की याद

Next Post

टेक्निकल और एडमिनिस्ट्रेटिव पदों पर निकली बंपर भर्ती

Desk

Desk

Related Posts

Rajnath Singh
उत्तर प्रदेश

बुजुर्गों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं हो सकता: राजनाथ सिंह

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
Passengers availed the benefit of the free bus travel facility.
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन निशुल्क बस यात्रा: शनिवार शाम तक 80 लाख महिलाओं व सहयात्रियों ने उठाया सेवा का लाभ

29/08/2026
More than one lakh saplings planted on Rakshabandhan
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन के पर्व पर भाई-बहनों ने लगाए एक लाख से अधिक पौधे

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
Next Post

टेक्निकल और एडमिनिस्ट्रेटिव पदों पर निकली बंपर भर्ती

यह भी पढ़ें

आप सांसद संजय सिंह

प्रदेश की जनता को नमूना कहने के लिए माफी मांगे योगी : संजय सिंह

23/08/2020
यूपी में सिनेमा

सरकार ने सिनेमाघरों को फिर से खोलने के लिए दिशानिर्देश जारी किए

06/10/2020
Swatantradev

हाथ में ‘गन’ लेने वाले ‘अन्न’ लेकर किसान हितैषी बनने का ढोंग : स्वतंत्रदेव

17/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version