• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

SSC की परीक्षा देने जा रही युवती की सड़क दुर्घटना में मौत

Writer D by Writer D
03/12/2022
in उत्तर प्रदेश, कुशीनगर, क्राइम
0
Road Accident

road accident

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कुशीनगर। जिले के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह भीषण सड़क दुर्घटना (Road Accident) में एक युवती की मौत हो गई और अन्य एक घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि जिले के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में सौरहा खुर्द पेट्रोल पंप के पास यह दुर्घटना घटी। युवती अपने भाई के साथ मोटरसाइकिल में सवार होकर कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की परीक्षा देने जा रही थीं। तभी मैजिक वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मारी दी। वाहन चालक को पकड़कर लोगों ने पुलिस को सौंप दिया। आरोपी चालक को हिरासत में लेकर पुलिस कार्रवाई में जुटी है।

छितौनी नगर निवासी प्रभुनाथ गुप्ता की बेटी सीमा गुप्ता (21) अपने भाई हेमंत गुप्ता के साथ आज सुबह मोटरसाइकिल से परीक्षा देने गोरखपुर जा रहीं थी। नौरंगिया-कप्तानगंज मार्ग पर स्थित चरिघरवा पेट्रोल पंप के सामने कप्तानगंज की ओर से मैजिक गाड़ी ने उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। मोटरसाइकिल के पीछे बैठी सीमा सड़क पर गिर गईं। जिससे उनका सिर फट गया। जबकि उसका भाई हेमंत गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायल को एबुलेंस से सीएचसी कोटवा पहुंचाया। स्थानीय लोगों ने खैरटिया चौराहे पर मैजिक गाड़ी को रोककर चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। छह माह पूर्व सीमा की शादी हुई थी। वह एसएससी की परीक्षा देने अपने मायके आई थीं।

नेबुआ नौरंगिया थाना प्रभारी अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Tags: accident newskushinagar newsroad accident
Previous Post

जुबिन नौटियाल ने शेयर किया हेल्थ अपडेट, पोस्ट की हॉस्पिटल वाली फोटो

Next Post

अवैध संबंधों के कारण हुई सुनील की हत्या, हत्यारोपी गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

AK Sharma
उत्तर प्रदेश

बैलेंस समाप्त होने पर रात और अवकाश में नहीं कटेगी बिजली: उपभोक्ताओं को बड़ी राहत

10/04/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

आज के युग में संचार ही शक्ति है: केशव प्रसाद मौर्य

10/04/2026
Vrindavan Parikrama Marg
उत्तर प्रदेश

वृन्दावन परिक्रमा मार्ग का ‘मेगा मेकओवर’, 21.28 करोड़ रुपए से बदलने जा रही सूरत

10/04/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी ने नेशनल इंटरवेंशनल काउंसिल 2026 का किया उद्घाटन

10/04/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

समाज के सभी वर्गों को एक सूत्र में पिरोकर सामूहिक साधना करना उद्देश्य: उपमुख्यमंत्री

09/04/2026
Next Post
Arrested

अवैध संबंधों के कारण हुई सुनील की हत्या, हत्यारोपी गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

सिख दंगा: 36 साल बाद SIT ने खोला बंद कमरा, मिले खून के धब्बे और शव फूंकने के निशान

13/08/2021
Kaal Bhairav jayanati

काल भैरव जयंती के दिन न करें ये गलतियां, रूठ जाएगी किस्मत

22/11/2024

राजनाथ सिंह ने 24 पुलों का किया लोकार्पण, सीएम धामी भी वर्चुअली हुए शामिल

28/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version