• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मां के दर्शन को निकले युगल, सड़क हादसे में युवती की मौत

Writer D by Writer D
09/04/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, मिर्जापुर
0
kanwariyas

A trolley full of kanwariyas overturned

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मीरजापुर। विवाह के पूर्व मां भंडारी देवी दर्शन करने जा रहे स्कूटी सवार युवक व युवती अहरौरा-जमुई मार्ग पर सोनपुर घाटी में शुक्रवार की दोपहर ट्रेलर की चपेट (road accident)  में आ गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक व युवती को सीएचसी पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान युवती की मौत हो गई।

चुनार थाना क्षेत्र के बटउआ निवासी मनोज कुमार (28) पुत्र दुर्गा प्रसाद का विवाह 11 मई को चुनार थाना क्षेत्र के गौंरा कंदवा निवासी सत्यनारायण की पुत्री संध्या (22) के साथ तय हुआ था।

शुक्रवार की दोपहर दोनों अहरौरा स्थित मां भंडारी देवी मंदिर में दर्शन करने स्कूटी पर सवार होकर निकले। सोनपुर घाटी के पास पहुंचते ही ट्रेलर की चपेट में आ गए।

हादसे में विवाह से पूर्व ही युवती संध्या गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक मनोज व युवती संध्या को सीएचसी भिजवाया, जहां संध्या की मौत हो गई। संध्या की हादसे में मौत की खबर सुनते ही मनोज बेसुध हो गया।

पुलिस ने संध्या के शव को कब्जे में लेकर परिजनों को दुर्घटना की सूचना दी। जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि मनोज घर से अहरौरा के सरिया इलाके में मामा के यहां जाने की बात कहकर घर से निकला था परंतु वहां न जाकर मां के दर्शन को निकल पड़ा। पुलिस ने ट्रेलर को कब्जे में ले लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई में जुटी हुई है।

Tags: accident newsmirjapur newsup news
Previous Post

MLC चुनाव से पहले लखनऊ की सड़क पर चली ताबड़तोड़ गोलियां

Next Post

एम्बुलेंस प्रकरण : मुख्तार अंसारी गैंग का वांछित 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Kisan Credit Card
उत्तर प्रदेश

डिजिटल केसीसी में यूपी ने रचा इतिहास, बना देश में नंबर वन

07/10/2026
Main Slider

प्रधानमंत्री मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी: मुख्यमंत्री योगी

07/10/2026
IPS Transfer
उत्तर प्रदेश

उप्र में 20 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, 12 जिले के पुलिस कप्तान बदले

07/10/2026
Deepotsav
अयोध्या

दीपोत्सव-2026 में दमकेगी रामनगरी, प्रमुख मार्गों से घाट तक दिखेगी आस्था की भव्य तस्वीर

07/10/2026
उत्तर प्रदेश

एक लाख करोड़ के पार पहुंचा यूपी का आईटी एक्सपोर्ट!!

07/10/2026
Next Post

एम्बुलेंस प्रकरण : मुख्तार अंसारी गैंग का वांछित 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Bread Rolls

आज बनाएं टेस्टी स्नैक्स ब्रेड रोल्स, रोज करेंगे डिमांड

11/08/2024
GDP

भारत की प्रति व्यक्ति जीडीपी 10.3 फीसदी की गिरावट दर्ज़

15/10/2020
Stuffed Karela

भरवा करेला बनाने में असान ,स्‍वाद में लाजवाब, जरूर ट्राय करें ये रेसिपी

17/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version