• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

10वीं मंजिल से गिरकर युवती की मौत, डेरी फार्म मालिक का बेटा गिरफ्तार

Writer D by Writer D
22/09/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कानपुर, क्राइम
0
murder

murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कानपुर जनपद के कल्याणपुर थानाक्षेत्र में मंगलवार की देर शाम को एक अपार्टमेंट की 10वीं मंजिल से युवती की संदिग्ध हालत में गिर कर मौत हो गई। घटना में पुलिस ने दूध डेरी फार्म मालिक का बेटा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मृतक युवती मूल रूप जनपद के आउटर थाना बिल्हौर इलाके में रहने वाली है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मौके से फॉरेंसिक टीम के साथ साक्ष्य जुटाकर घटना के कारणों का पता लगाने में जुट गई है।

कल्याणपुर थानाक्षेत्र के इंद्रानगर में गुलमोहर अपार्टमेंट की 10वीं मंजिल में बने 1006 नम्बर फ्लैट में एस0 के0 वैश्य रहते हैं। उनकी मार्डन डेरी कम्पनी के नाम से दूध सप्लाई फार्म है। डेरी फार्म का काम उनका बेटा प्रतीक वैश्य भी देखता है। उसने डेरी फार्म में चार दिन पूर्व बिल्हौर के अरौल निवासी हाल पता काकादेव थाना इलाके के गीता नगर में किराये पर रहने वाली स्व0 ओम प्रकाश की बेटी संयोगिता कुशवाहा नौकरी पर रखा था।

मालिक प्रतीक युवती संयोगिता को फार्म के बजाए अपने फ्लैट में काम करने के लिए बुलाता था। मंगलवार डेरी मालिक प्रतीक संयोगिता को लेकर साढ़े चार बजे अपार्टमेंट आया। यहां पर देर शाम अचानक युवती मालिक के 10वीं मंजिल के अपार्टमेंट से संदिग्ध हालत में नीचे आ गिरी और उसकी मौत हो गई। चीख सुनकर अपार्टमेंट में रहने वाले निकल आए और घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।

अपार्टमेंट से गिरकर युवती की मौत की सूचना पर कल्याणपुर इंस्पेक्टर वीर सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू की गई। इस बीच मृतक युवती का मोबाइल बंद आने पर उसको खोजते हुए उसकी बहन वर्षा आपर्टमेंट आ पहुंची। बहन का शव देख वह आवाक रह गई और मां व नाबालिग भाई को घटना की बताते हुए मालिक पर परेशान करने का आरोप लगाते हुए रोने लगी। मृतक की मां व बहन ने आरोप लगाया कि बहन दो दिन पूर्व ही मालिक की हरकतों ठीक न होने और नौकरी छोड़ने की बात पुलिस को बताई। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना को लेकर एसीपी कल्याणपुर दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि अपार्टमेंट की दसवीं मंजिल से गिरकर युवती की मौत की घटना में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्यवाही को अमल में लाया जाएगा।

कार से लेकर युवती को पहुंचा मालिक अपार्टमेंट

आरोपों के आधार पर पुलिस ने अपार्टमेंट में लगे फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड टीम के साथ साक्ष्य जुटाए। जांच के दौरान अपार्टमेंट में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली गई तो उसमें कार से मृतक युवती को डेरी फार्म के मालिक की तस्वीरें निकली। इसके आधार पर पुलिस ने डेरी फार्म मालिक को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार मालिक ने अपार्टमेंट में ले रखे हैं 10 से अधिक फ्लैट

पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि गिरफ्तार डेरी फार्म मालिक ने अपार्टमेंट में 10 से अधिक फ्लैट हैं। मृतक के परिजनों द्वारा मालिक पर लगाए गए बेटी को परेशान करने के आरोप को देखते हुए पुलिस ने उसके चाल-चलन और अपार्टमेंट में रहने वालों से बर्ताव के बारे में जानकारी कर रही है।

बताते चलें कि, इस घटना को लेकर मृतक युवती की मां, बहन व नाबालिग भाई स्तब्ध हैं और मालिक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Tags: crime newskanpur newsup news
Previous Post

SAARC में तालिबान को शामिल करना चाहता था पाकिस्तान, विदेश मंत्रियों ने रद्द की मीटिंग

Next Post

इनामी बदमाश आठ शातिर लुटेरे गिरफ्तार, आभूषण और अवैध हथियार बरामद

Writer D

Writer D

Related Posts

Ekadashi
Main Slider

कामिका एकादशी कब है ? , जानें व्रत की पूजा-विधि और महत्व

06/08/2026
Laddu Gopal
Main Slider

सावन में लड्डू गोपाल की ऐसे करें सेवा, छोटी भूल पड़ सकती है भारी

06/08/2026
Paneer Kheer
Main Slider

व्रत में बनाएं प्रोटीन से भरपूर पनीर की खीर, खाने में भी टेस्टी

06/08/2026
Belpatra
Main Slider

सावन में करें बेल पत्र के ये अचूक उपाय, जीवन में होगा सुख-समृद्धि का आगमन

06/08/2026
Shiv
Main Slider

सावन में शिव के इन नामों और मंत्रों का करें जाप, मिलेगा मन मांगा वरदान!

06/08/2026
Next Post
arrested

इनामी बदमाश आठ शातिर लुटेरे गिरफ्तार, आभूषण और अवैध हथियार बरामद

यह भी पढ़ें

Saddam

माफिया अशरफ के साले सद्दाम को एसटीएफ़ ने दबोचा, घोषित था एक लाख का इनाम

28/09/2023
suresh raina

सुरेश रैना के न होने पर कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का उप-कप्तान

04/09/2020
money

जानिए क्या है 7th Pay Commission Matrix, वेतनमान ऐसे होता है निर्धारित

10/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version