• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म

Writer D by Writer D
23/07/2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, हमीरपुर
0
rape

rape

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हमीरपुर। एक गांव में युवक ने युवती को शादी का झांसा देकर कई सालों तक उसके साथ शारीरिक शोषण किया। युवती के गर्भवती होने पर उक्त युवक ने राठ कस्बे के एक प्राइवेट अस्पताल में गर्भपात भी करा दिया। उसे कई बार गर्भनिरोधक गोलियां भी खिलाईं। जब युवती ने अपने प्रेमी से विवाह करने के लिए कहा तो युवक ने विवाह करने से इंकार करते हुए युवती को गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दे डाली। शनिवार को दोपहर पीड़ित युवती ने राठ कोतवाली में घटना की लिखित तहरीर देकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।

राठ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की निवासी युवती ने बताया कि गांव के ही एक युवक ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसाकर तथा उसे विवाह का झांसा देकर बीते कई वर्षों तक उसका शारीरिक शोषण किया। उसने बताया कि अपने प्रेमी के द्वारा शारीरिक शोषण करने के दौरान वह गर्भवती भी हो गई थी। इस पर उसके प्रेमी ने राठ कस्बे के एक निजी अस्पताल में ले जाकर उसका गर्भपात करा दिया। शारीरिक शोषण के दौरान उसे कई बार गर्भनिरोधक गोलियां भी खिलाईं। जब वह अपने प्रेमी से विवाह करने के लिए कहती तो वह उसे टाल देता।

पीड़िता ने बताया कि शुक्रवार की शाम को उसके प्रेमी ने उसे अपने पास में बुलाया। उसे चार पहिया कार से पूरी रात इधर-उधर घुमाता रहा। शनिवार की सुबह के समय उसके प्रेमी ने राठ कस्बे के एक होटल में कमरा बुक करके तथा उसे होटल के कमरे में ले जाकर उसके साथ शारीरिक शोषण किया। जब उसने अपने प्रेमी पर शादी करने का दबाव डाला तो उसके प्रेमी ने उसके साथ गाली गलौज व मारपीट कर उसे जान से मारने की धमकी देते हुए भगा दिया।

युवती ने बताया कि उसने राठ कोतवाली में घटना की लिखित तहरीर देकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। मामले में राठ कोतवाली के प्रभारी इंस्पेक्टर संजय कुमार सिंह ने शनिवार को बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है। प्रकरण की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Tags: crime newsHamirpur news
Previous Post

ससुराल आए युवक की गोली मारकर हत्या

Next Post

प्रसूता को अनुदान देने के बहाने ठगे 45 हजार

Writer D

Writer D

Related Posts

Tourist
उत्तर प्रदेश

सर्वाधिक पर्यटकों के आगमन से उत्तर प्रदेश बना देश में प्रथम, वर्ष 2025 में अप्रत्याशित 2.4 गुना की हुई वृद्धि

09/02/2026
Gram Vikas
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश आर्थिक समीक्षा 2025-26: ग्राम विकास में दोगुना खर्च, रोजगार सृजन में यूपी अव्वल

09/02/2026
cm yogi
उत्तर प्रदेश

देश कमजोर हुआ तो सनातन के समक्ष होगा अस्तित्व का संकटः योगी

09/02/2026
leprosy
उत्तर प्रदेश

कुष्ठ रोग के प्रति भेदभाव समाप्त करने की अपील: फार्मेसिस्ट फेडरेशन

09/02/2026
The power of journalism is the real voice of democracy: Alok Kumar Tripathi
उत्तर प्रदेश

पत्रकारिता की ताकत ही लोकतंत्र की असली आवाज़ है: आलोक कुमार त्रिपाठी

09/02/2026
Next Post
Divyang gets GST notice of 86 lakhs

प्रसूता को अनुदान देने के बहाने ठगे 45 हजार

यह भी पढ़ें

PM Shahbaz Sharif

पूर्व प्रधानमंत्री की गाड़ी पर भीड़ ने किया हमला, तोड़े शीशे-कहे अपशब्द

06/10/2023
Pradosh Vrat

रवि प्रदोष व्रत पर राशि अनुसार करें महादेव को ये चीजें अर्पित, बनेंगे विवाह के योग

10/12/2023

जिला अस्पताल में भीषण लगी आग, मची अफरा-तफरी

15/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version