• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

GIS: जो गाय का पालन करेंगे उनका पालन स्वयं गाय करेगी: पुरुषोत्तम रूपाला

पुरुषोत्तम रूपाला ने प्रदेश को मोबाइल वैटनरी यूनिट देने की घोषणा की

Writer D by Writer D
11/02/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
UP GIS

UP GIS

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। भगवान श्रीकृष्ण ने पुरी दुनिया को संदेश दिया था कि जो लोग गाय का पालन करेंगे उनका पालन स्वयं गाय करेगी। भगवान श्रीकृष्ण का यह संदेश आज भी उतना ही प्रभावशाली है। पशुपालन भारत के लिए नई बात नहीं है। भगवान श्रीकृष्ण के समय से ही भारत खासकर उत्तर प्रदेश के गोकुल में गायों का पालन पोषण होता रहा है। ऐसे में उत्तर प्रदेश डेयरी और पशुपालन के क्षेत्र में नई संभावनाओं वाला प्रदेश बनकर उभरा है।

ये बातें केंद्रीय मत्स्य, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला ने शनिवार को GIS-23 के दधीचि हाल में आयोजित डेयरी एवं पशुपालन के क्षेत्र में संभावनाओं विषय पर सत्र में कही। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि GIS-23 यूपी की प्रगति के लिए बहुत महत्वपूर्ण अवसर है। इस दौरान उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मिनिस्टर धर्मपाल सिंह ने गाय को माता ही नहीं भाग्यविधाता बताया।

टेक्नोलॉजी के प्रयोग से यूपी पूरे विश्व में बनेगा दुग्ध उत्पादन में अग्रणी राज्य

केंद्रीय मत्स्य, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला ने कहा कि जहां कानून व्यवस्था सुदृढ़ होती है वहीं निवेशक आते हैं और आज यह बात GIS-23 के कार्यक्रम को देखकर सौ प्रतिशत सही साबित होती है। यहीं नहीं सीएम योगी कानून व्यवस्था को लेकर पूरे देश में प्रेरणा का स्त्रोत बन गए हैं। उन्होंने निवेशकों से बिना किसी संदेह के यहां निवेश करने के लिए आमंत्रित किया क्योंकि उन्होंने कहा कि जिस प्रदेश में मां गंगा बहती हों वहां किसी चीज की कमी नहीं हो सकती है।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने उत्तर प्रदेश को मार्च में पांच सौ मोबाइल वैटनरी यूनिट देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में दुग्ध उत्पादन पूरे देश में सबसे अधिक होता है। ऐसे में टेक्नोलॉजी का प्रयोग करके उत्तर प्रदेश वैश्विक स्तर पर दुग्ध उत्पादन में अपनी अहम भूमिका निभा सकता है।

आपकी उपस्थिति प्रदेश में रिकार्ड तोड़ निवेश की लिखेगी नई गाथा

उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मिनिस्टर धर्मपाल सिंह ने कहा कि प्रदेश अगले 4-5 वर्षों में वन ट्रिलियन डालर की इकोनॉमी बनने की ओर तीव्र गति से बढ़ रहा है। राज्य में बड़े पैमाने पर निवेश आ रहा है, इससे स्पष्ट है कि उत्तर प्रदेश भारत के 5 ट्रिलियन डालर के लक्ष्य को पूर्ण करने में बहुत बड़ा योगदान देने जा रहा है। आज अधिकांश निवेशक प्रदेश में निवेश करना पसंद कर रहे हैं। यही वजह है कि आज उत्तर प्रदेश को रिकॉर्ड तोड़ निवेश मिल रहे हैं। हमारे बीच आपकी उपस्थिति भी इस भावना को दर्शाती है। उत्तर प्रदेश मजबूत लोकतन्त्र, युवा शक्ति और राजनीतिक स्थिरता से प्रेरित है। यही वजह है कि आज प्रदेश सरकार ईज ऑफ लिविंग और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को बढ़ावा देने वाले अहम फैसले ले रही है।

उन्होंने कहा कि एक स्थिर सरकार, एक निर्णायक सरकार, नेक नीयत से चलने वाली सरकार, अभूतपूर्व गति से विकास सुनिश्चित कर रही है। प्रदेश के लिये हर महत्वपूर्ण निर्णय जितनी जल्दी हो सके, आज लिये जाते हैं। आपने यह भी देखा है कि कैसे विगत 6 वर्षों में हमने लगातार सुधारों की गति और पैमाने को बढ़ाया है। हमारी सरकार ने बैकिंग क्षेत्र में पुनर्जीवीकरण और गवर्नेस से जुड़े ऐसे कई सुधारों के साथ निवेश की राह में आने वाली बाधाओं को दूर किया है। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में निवेश आकर्षित करने के लिए कई नवीन नीतियां को लागू किया है, जिसमें से उत्तर प्रदेश दुग्धशाला विकास एवं दुग्ध उत्पाद प्रोत्साहन नीति-2022 प्रमुख है, जिसका आप सब निवेशक लाभ उठाकर डेयरी सेक्टर के जरिये कई गुना ज्यादा लाभ कमा सकते हैं।

पूर्व में एसीएस डॉ. रजनीश दुबे, मिल्क कमिश्नर सुशील भूषण लाल सुशील ने योगी सरकार की डेयरी सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए लाई गई न्यू पॉलिसी के बारे में विस्तार से बताया

Tags: gis 2023Lucknow Newsup gisup gis 2023
Previous Post

एक सुर, एक ताल में सबने बोला…केसरिया बालम पधारो म्हारे देश

Next Post

जेल में बंद युवा भी देंगे लेखपाल भर्ती की परीक्षा, प्रदर्शन के दौरान गए थे पकड़े

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

परिजनों से बिछड़े बच्चों की वापसी के बाद भी उनका पूरा ख्याल रखेगी योगी सरकार

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार के डिजिटल हेल्थ विजन को मिलेगी नई रफ्तार, 25 पदों पर होगी भर्ती

26/09/2026
Main Slider

यूपी में बारिश का रेड अलर्ट, 8 जिलों में भारी बारिश का खतरा; CM ने DM को दिए फील्ड में रहने के निर्देश

26/09/2026
CM Yogi- PM Modi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नई दिल्ली में की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से शिष्टाचार भेंट

26/09/2026
Suspicious death of Premanand Maharaj's disciple
Main Slider

वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य की संदिग्ध मौत, कमरे में मिला खून लगा ग्राइंडर

26/09/2026
Next Post
CM Dhami

जेल में बंद युवा भी देंगे लेखपाल भर्ती की परीक्षा, प्रदर्शन के दौरान गए थे पकड़े

यह भी पढ़ें

CM Dhami

CM ने घनसाली में किया 41.21 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास

26/02/2026
UPPSC

इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पासआउट मेधावियों छात्रों का बज रहा डंका

12/09/2020
शत्रुघ्न सिन्हा-कंगना

शत्रुघ्न सिन्हा ने कंगना रनौत को किया सपोर्ट

25/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version