• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उद्यमियों ने भी माना, निवेश व काम के लिए अब यूपी सबसे सुरक्षित

Writer D by Writer D
11/02/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
GIS

GIS

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। UP GIS-2023 में 33 लाख करोड़ का निवेश आया है। यूपी सरकार पर यह आपके विश्वास का प्रतीक है। 2014 से पहले भी यही धरती और प्रदेश था, लेकिन पीएम मोदी ने यूपी की चिंता की। 2017 में सीएम बनने के बाद योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बन गया। उद्योग लगाने के अवसर मिले। व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को कानून का रास्ता दिखाया गया। अब तो कोर्ट में आते समय माफिया भी कहते हैं कि यूपी में योगी जी की कानून व्यवस्था बहुत अच्छी है।

यह बातें केंद्रीय राज्यमंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा ने कहीं। वे GIS-2023 के दूसरे दिन शनिवार को दधीचि हैंगर-2 में आयोजित ‘हैंडलूम एंड टेक्सटाइल्स सत्रः वीविंग इंडियाज ग्रोथ स्टोरी’ को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पहले निवेशक कहते थे कि हमें अच्छी से अच्छी सड़कें चाहिए, जिससे हम निवेश लगा सकें। यहां अब सड़कें भी बहुत अच्छी हैं। झांसी में 1.88 लाख करोड़ से अधिक के प्रस्ताव मिले, जबकि 1.35 लाख करोड़ के एमओयू हुए। योगी सरकार ने पिछड़े बुंदेलखंड को संजीवनी दी। वहां भी निवेशक आने को बेताब हैं। सीएम के लक्ष्य को निवेशकों ने ध्वस्त कर यूपी में निवेश की इच्छा जताई।

एमएसएमई में 8 हजार से अधिक उत्पाद पैदा किए जा रहे हैं और 11 करोड़ लोग रोजगार में लगे हैं। देश व प्रदेश में किसी भी उद्योग बंधु को एमएसएमई में मदद की दरकार है तो 24 घंटे दरवाजे खुले हैं। 2047 में पीएम मोदी के देखे गए विकसित भारत के लिए यूपी के सीएम भी पूरी मुश्तैदी से काम कर रहे हैं।

पूरी दुनिया में दिखा यूपीजीआईएस के प्रति उत्साह

प्रदेश सरकार के एमएसएमई मंत्री राकेश सचान ने कहा कि यूपी संभावनाओं वाला प्रदेश है। सीएम योगी के नेतृत्व में यूपी शीर्ष पर पहुंच रहा है। कानून व्यवस्था, इंफ्रास्ट्र्क्चर, विकास आदि को देखते हुए यूपी की तरफ लोगों में निवेश का आकर्षण बढ़ा है। हमने जीआईएस की बात जब सोची थी तो 10 लाख करोड़ का लक्ष्य रखा था, जब सीएम ने 9 देशों में टीम बनाकर भेजा तो पूरी दुनिया में उत्साह दिखा। इस कारण हमने लक्ष्य से बहुत अधिक 33 लाख करोड़ का निवेश प्रस्ताव प्राप्त किया। 2017 से पहले भटकने वाले युवाओं को योगी सरकार ने रोजगार से जोड़ा। एमएसएमई सेक्टर में भी कई तरह की सब्सिडी दी। ऑनलाइन पोर्टल बनाया, जिससे हर किसी को सुविधा मिले। सचान ने उद्यमियों से उत्तर प्रदेश को सर्वोत्तम प्रदेश बनाने में योगदान देने का आह्वान किया।

एनआईटीआरए के डायरेक्टर जनरल डॉ. अरिंदम बसु, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के अजय सरदाना, रेमंड लिमिटेड के वाइस प्रेसिडेंट हरीश कुमार चटर्जी, नोएडा एप्रल एक्सपोर्ट कलस्टर के प्रेसिडेंट ललित ठुकराल, टीटी लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर संजय जैन, सीएमओ ग्रासिम इंडस्ट्री लिमिटेड मनमोहन सिंह ने भी विचार रखे।

एरिस्ट्रोकेट,ब्यूरोक्रेट,टेक्नोक्रेट के साथ से जीआईएस की सिद्ध होगी सार्थकता- धर्मपाल सिंह

अतिथियों का स्वागत नाइन प्राइवेट लिमिटेड के को-फाउंडर गौरव बथवाल व आभार ज्ञापन मयूर माहेश्वरी ने किया। सचिव प्रांजल यादव ने प्रजेंटेशन के माध्यम से यूपी के विकास की जानकारी दी। आगंतुकों को ओडीओपी के उपहार प्रदान किए गए। अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद भी मौजूद रहे।

Tags: gis 2023Lucknow Newsup gisup gis 2023
Previous Post

एरिस्ट्रोकेट,ब्यूरोक्रेट,टेक्नोक्रेट के साथ से जीआईएस की सिद्ध होगी सार्थकता- धर्मपाल सिंह

Next Post

निवेशकों को अच्छा माहौल प्रदान कर रही है योगी सरकार: ब्रजेश पाठक

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में स्वच्छ-हरित विद्यालयों का बढ़ा कारवां, एसएचवीआर में 1.62 लाख स्कूलों ने दर्ज कराई भागीदारी

05/10/2026
UP Rise
उत्तर प्रदेश

संवाद, संकल्प और सफलता के मूलमंत्र के साथ यूपी राइज का हुआ आयोजन

05/10/2026
उत्तर प्रदेश

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में उत्तर प्रदेश बना देश में नंबर-1

05/10/2026
Deepotsav
Main Slider

योगी सरकार के नेतृत्व में भव्य होगा 10वां दीपोत्सव, 33 लाख दीपों से जगमगाएगी रामनगरी

05/10/2026
Main Slider

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

05/10/2026
Next Post
Brajesh Pathak

निवेशकों को अच्छा माहौल प्रदान कर रही है योगी सरकार: ब्रजेश पाठक

यह भी पढ़ें

Drowned

झरने में डूबकर एक युवक की मौत दूसरे की तलाश जारी

14/09/2021
kapil sharma

‘द कपिल शर्मा शो’ में कपिल शर्मा ने कसा अरशद वारसी पर तंज

12/12/2020

धार्मिक स्थल के पास मांस बिक्री पर बैन, रेस्टोरेंट भी बंद होंगे

02/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version