• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दिल्ली को दें 490 मीट्रिक टन ऑक्सीजन वरना अवमानना की होगी कार्रवाई : हाईकोर्ट

Writer D by Writer D
01/05/2021
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Delhi High Court

Delhi High Court

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार को आदेश दिया है कि वो दिल्ली को आज 490 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की सप्लाई सुनिश्चित करें। जस्टिस विपिन सांघी की अध्यक्षता वाली बेंच ने कहा कि अब सर से पानी ऊपर बह चुका है, अगर केंद्र सरकार दिल्ली को आज 490 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की सप्लाई नहीं करता है तो उसके खिलाफ अवमानना की कार्रवाई होगी। मामले की अगली सुनवाई 3 मई को होगी।

सुनवाई के दौरान दिल्ली सरकार ने कहा कि उसके पास अब रिजर्व ऑक्सीजन नहीं बची है ताकि वह आपात स्थिति में अस्पतालों की मदद कर सके। दिल्ली सरकार ने कहा कि बत्रा अस्पताल में आठ लोगों की मौत इसलिए हुई, क्योंकि वहां एक घंटे तक ऑक्सीजन की सप्लाई नहीं हुई।

कोर्ट ने कहा कि अगर दिल्ली को 490 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की सप्लाई नहीं की गई तो केंद्र के अधिकारी को कोर्ट में आकर जवाब देना होगा। कोर्ट ने केंद्र सरकार से कहा कि आप किसी भी तरह दिल्ली को 490 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की सप्लाई करें। कोर्ट ने कहा कि दिल्ली एक औद्योगिक राज्य नहीं है और उसके पास क्रायोजेनिक टैंकर भी नहीं है ताकि वह ऑक्सीजन की सप्लाई कर सके। कोर्ट ने कहा कि क्रायोजेनिक टैंकर की जिम्मेदारी केंद्र की है।

भाजपा MLC हरीनारायण चौधरी का कोरोना से मौत, IGIMS में चल रहा था इलाज

कोर्ट ने कहा कि दिल्ली को पिछले 20 अप्रैल को ही ऑक्सीजन का आवंटन हो रखा है लेकिन एक दिन भी आवंटित कोटे का ऑक्सीजन दिल्ली को नहीं मिला। सुनवाई के दौरान जब केंद्र सरकार की ओर से एएसजी चेतन शर्मा ने हस्तक्षेप करने की कोशिश की तो कोर्ट ने कहा कि अब बहुत हो चुका, पानी सर से ऊपर बह चुका है। हम काम चाहते हैं, आपने आवंटन किया है, आप सप्लाई कीजिए।

कोर्ट ने कहा कि दिल्ली में लोगों को मरते हुए देखकर हम आंखें नहीं मूंद सकते हैं। एनफ इज एनफ। कोई आपसे आवंटन से ज्यादा नहीं मांग रहा है। आप कह रहे हैं कि ये मत कीजिए, वो मत कीजिए, इसकी अनुमति नहीं दी जा सकती है। हम दलीलें रखने का नया तरीका  देख रहे हैं।

पद्मविभूषण पंडित छन्नू लाल मिश्र की बेटी का निधन, इलाज के दौरान की अंतिम सांस

कोर्ट ने दिल्ली के सभी अस्पतालों से उनके यहां दाखिल होनेवाले मरीजों और डिस्चार्ज होने वाले मरीजों का डाटा दाखिल करने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने कहा कि ये डाटा पिछले 1 अप्रैल से दाखिल करें। कोर्ट ने सभी अस्पतालों को निर्देश दिया कि वे उन मरीजों का डाटा दें जो दस दिनों से ज्यादा दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहे।

Tags: central governmentDelhi Highcourtdelhi news
Previous Post

भाजपा MLC हरीनारायण चौधरी का कोरोना से मौत, IGIMS में चल रहा था इलाज

Next Post

पिता की मौत पर रिश्तेदारों ने मोड़ा मुंह, बेटियों ने दिया अर्थी को कंधा, अंतिम संस्कार

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

शाम 7 बजे के बाद सजती थी ‘बबुआ’ की महफिल, विकास योजनाओं का करते थे बंटाधारः मुख्यमंत्री

21/07/2026
Many Congress leaders including Rahul-Priyanka are on strike
Main Slider

पीएम आवास के पास सियासी संग्राम! राहुल-प्रियंका समेत कई कांग्रेसी नेता धरने पर

21/07/2026
Sri Hemkunt Sahib
Main Slider

बेल्जियम से आए 84 सिख श्रद्धालु पहुंचे हेमकुंड साहिब की पावन यात्रा पर

21/07/2026
Yogi Cabinet Meeting
Main Slider

Yogi Cabinet: वाराणसी में बनेगा हाईटेक 500 बेड महिला छात्रावास

21/07/2026
Yogi Cabinet Meeting
Main Slider

योगी कैबिनेट की मंजूरी, रोडवेज बेड़े में शामिल होंगी 250 ई-बसें

21/07/2026
Next Post
funeral

पिता की मौत पर रिश्तेदारों ने मोड़ा मुंह, बेटियों ने दिया अर्थी को कंधा, अंतिम संस्कार

यह भी पढ़ें

benefits of ilachi

रसोई में राखी ये चीज बदल देगी आपकी किस्मत

01/04/2022
Pension

हर महीने मिलेगी 50 हजार रूपए पेंशन, इस सरकारी स्कीम का उठाएं फायदा

25/08/2022
CM Vishnudev Sai

मुख्यमंत्री साय ने अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती एवं स्वामी सदानंद सरस्वती के किए दर्शन

04/03/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version