• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जेल एवं बेल वालों को आराम दीजिए, भाजपा को काम दीजिए : नड्डा

Writer D by Writer D
28/01/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, शाहजहांपुर
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

शाहजहांपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शुक्रवार को शाहजहांपुर में प्रबुद्ध मतदाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि जो जेल में हैं और बेल पर हैं, उन्हें आराम दीजिए। जो लोग (भाजपा) आपके बीच में हैं, उन्हें काम दीजिए।

नड्डा ने कहा कि इस समय हम सरकार चुनने जा रहे हैं। चुनने से पहले तय करना होगा। सभी पार्टियां मैदान में हैं। मतदाता के लिए दिक्कत की बात हो जाती है कि किसकी बात मानें, किसकी न मानें। कौन सही कौन गलत। सही और गलत का आधार क्या है। मैं हमेशा लोगों से कहता हूं कि हमारे पास एक ही अधिकार है। हमारे पास एक ही आधार है। क्या मैं कह रहा हूं यह महत्वपूर्ण नहीं है, इस पर मुझे मत तोलो, मुझे इस बात पर तोलो कि क्या मैंने कहा था और क्या किया है। इसलिए हम बड़े गौरव के साथ कह सकते हैं कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश की राजनीतिक संस्कृति बदल डाली है।

आप याद कीजिए 2017 में क्या सपा काम के आधार पर वोट मांगने गयी थी। नहीं गई थी। इन पार्टियों की यह आदत थी कि नए चुनाव नए वादे, नई बातें करके आगे बढ़ो और फिर नया चुनाव आए तो नया वादा गढ़ो। मोदी जी ने देश को यह सिखा दिया कि रिपोर्ट के कार्ड के आधार पर ही पार्टियां चुनाव में जा सकेंगी। यह है राजनीतिक संस्कृति का परिवर्तन। इसको हमको समझना चाहिए। इसीलिए हम कहते हैं कि जो कहा था, वह किया है। जो कहेंगे,वह करेंगे। इसीलिए कहते हैं सोच ईमानदार, काम दमदार। मैं इसके आगे कहता हूं कि काम असरदार। इसको हमें समझना चाहिए।

किसान नेताओं ने किसानों के लिए क्या किया ?

जेपी नड्डा ने कहा कि देश में बहुत से किसान नेता हुए। उन्होंने खुद को किसान कहलवाया। बहुत बड़े-बड़े सम्मेलन किए। खुद को किसान नेता कहलवाने के लिए समागम किए। आज समय है विवेचना करने का। उन किसान नेताओं ने किसानों के लिए क्या किया है ? मैं शाहजहांपुर के प्रबुद्ध नागरिकों से पूछना चाहता हूं कि उन किसान नेताओं ने किसानों के लिए क्या किया है ? किसान की हालत हमेशा खराब होती रही। उसकी कोई चिंता नहीं हुई। मैं यहां दावे के साथ कह सकता हूं कि जो काम किसानों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया, वह किसी ने नहीं किया। यह मैं कहने के लिए नहीं कह रहा हूं। आप सब लोग जागरूक हैं।

2014 और 2019 के पहले कृषि के लिए 22 हजार करोड़ बजट होता था। आज बजट में कृषि क्षेत्र के लिए एक लाख 23 हजार करोड़ रखा गया है। यह बजट अपने आप में गवाह है कि किसानों के हित में कौन कार्य कर रहा है। लागत की डेढ़ गुना किसानों को देने की हिम्मत किसी और ने नहीं जुटाई। यह काम भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ही किया।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि दी। कांग्रेस हमेशा किसानों के लिए कर्जा माफ की घोषणा कर देती थी। वह महज 57 हजार करोड़ था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अभी तक 10 करोड़ पचास लाख किसानों के खाते में एक लाख 80 हजार करोड़ रुपये 10 किस्तों में भेज चुके हैं।

सपा जेल और बेल से यूपी के विकास को करना चाहती है डिरेलः गौरव भाटिया

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि भारत का परिदृश्य बदला है। वैश्विक स्तर पर भारत की अलग पहचान उभरकर सामने आई है। पहले दुनिया के लोग भारत को दूसरी नजर से देखते थे, आज मोदी के युग में भारत ने जबरदस्त छलांग लगाई है। लोग भारत को सम्मान की नजरों से देखते हैं। इसके अलावा नड्डा ने संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक भी की। पार्टी की चुनाव जीतने वाली रणनीति पर विस्तार से चर्चा भी की।

Tags: Election 2022elections 2022UP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

सपा जेल और बेल से यूपी के विकास को करना चाहती है डिरेलः गौरव भाटिया

Next Post

6 फरवरी तक बंद रहेंगे सभी शिक्षण संस्थान, सीएम योगी ने दिये निर्देश

Writer D

Writer D

Related Posts

Jitendra Mishra
Main Slider

दोबारा अंदर आने नहीं देंगे… राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा मीडिया पर भड़के

04/09/2026
CJP spokesperson Ashutosh Ranka meets Akhilesh Yadav.
Main Slider

अखिलेश यादव से CJP प्रवक्ता की बंद कमरे में मुलाकात, बैठक ने बढ़ाया सियासी सस्पेंस

04/09/2026
home guard
Main Slider

यूपी में होमगार्ड भर्ती PET की तारीख बदली, अब 14 सितंबर से होगी परीक्षा

04/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने कान्हा भक्ति स्तंभ मार्ग का किया लोकार्पण, नक्काशीदार स्तंभों के पास मंत्री संग ली सेल्फी

04/09/2026
Ninth board meeting of UP Braj Teerth Vikas Parishad under the chairmanship of CM Yogi
Main Slider

वृंदावन परिक्रमा मार्ग को बनाएं सुरक्षित, इस्तेमाल हों बारिश में न फिसलने वाले पत्थर: मुख्यमंत्री

04/09/2026
Next Post
school reopen in UP

6 फरवरी तक बंद रहेंगे सभी शिक्षण संस्थान, सीएम योगी ने दिये निर्देश

यह भी पढ़ें

Ajit Doval met CM Dhami

सीएम धामी से राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार डोभाल ने की भेंट

27/04/2023
The roof of the Maruti temple collapsed.

महाराष्ट्र में बड़ा हादसा, मारुति मंदिर की छत गिरी; मलबे में दबे 20 से 25 श्रद्धालु

20/06/2026
Vinesh Phogat

विनेश फोगाट और बजरंग को बड़ी राहत, रेलवे ने मंजूर किया दोनों पहलवानों का इस्तीफा

09/09/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version