• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सपा जेल और बेल से यूपी के विकास को करना चाहती है डिरेलः गौरव भाटिया

Writer D by Writer D
28/01/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। आजम खान जेल में हैं, दो साल से बेल नहीं मिल रही है। इनके ऊपर 165 मुकदमे हैं। सपा में जो किसानों की जमीन हड़पता है, उसे टिकट दिया जाता है। उनके पुत्र अबदुल्ला बेल पर अभी आए हैं और किसानों की जमीन हड़पना चाहते हैं। ये लोग जेल और बेल से उत्तर प्रदेश के विकास को डिरेल करना चाहते हैं।  यह बातें भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री गौरव भाटिया ने शुक्रवार को प्रदेश मुख्यालय पर पत्रकार वार्ता में कहीं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेश में गुंडाराज की जगह रामराज्य कायम किया। पहले की सरकार में पुलिस आजम खान की भैंसे ढूंढ़ने तो जा सकती थी, पर महिला की अस्मिता के लिए नहीं खड़ी हो सकती थी। इसका आदेश ऊपर से आता था। आज वर्दी का रसूख है। माफिया और बाहुबली आज सलाखों के पीछे हैं। दो हजार करोड़ की संपत्ति जब्त हुई है। जिसकी संपत्ति पर बुलडोजर चलाया गया, सपा उसे टिकट दे रही है। जो कैराना में पलायन करा रहे थे, सपा उनको टिकट देती है। मुजफ्फरनगर दंगे से जाट समुदाय को भारी ठेस लगी थी।

दंगे के दौरान महिलाओं पर अत्याचार करने वालों को छोड़ने के लिए सपा के मंत्री फोन कर रहे थे। जब मुजफ्फरनगर दंगे हुए तो 65 हजार से ज्यादा महिलाएं और बच्चे टेंट में थे, उस वक्त अखिलेश यादव सैफई महोत्सव में आनंद ले रहे थे। वहीं कोरोना महामारी के दौरान मुख्यमंत्री योगी घर-घर अनाज और लोगों के इलाज के इंतजाम में लगे थे। उत्तर प्रदेश ने सबसे खराब मुख्यमंत्री से सबसे अच्छे मुख्यमंत्री का सफर तय किया है। आज कानून का डर है, भय का वातावरण खत्म हुआ है। पिछले पांच सालों में यह बदलाव आया है।

ऐसा कोई सगा नहीं, जिसे सपा ने ठगा नहीं-भाटिया

गौरव भाटिया ने कहा कि सपा ने 2012 में जो वादे अपने घोषणापत्र में किया था, उसे भी हमने ही पूरा किया। उनका चरित्र है कि ऐसा कोई सगा नहीं है, जिसे सपा ठगा नहीं। जब भाजपा सरकार आई तो गन्ना किसानों का 11 हजार करोड़ रुपये बकाया था। पिछले पांच वर्षों में हमने इस बकाये के साथ डेढ़ लाख करोड़ का भुगतान किया।

उन्होंने कहा कि सपा का वादा था कि लागत मूल्य पर 50 फीसदी जोड़कर एमएसपी दिया जाएगा। कर्ज माफी की जाएगी। उन्होंने तो नहीं किया पर योगी सरकार ने 36 हजार करोड़ का कर्ज माफ किया। सपा का वादा था कि किसानों की फसल का बीमा करेंगे। किसानों को मुआवजा के एवज में एक रूपये का चेक दिया गया जबकि हमारी सरकार ने फसल बीमा योजना में 2208 करोड़ की क्षतिपूर्ति की। हमारी सरकार में 427 लाख टन का रिकार्ड चीन उत्पादन हुआ और 20 चीनी मिलों का आधुनिकीकरण किया गया, जबकि सपा बसपा में 21 चीनी मिलें बंद हुईं।

पहले चरण के मतदान से पहले यूपी में सौ प्रतिशत लगे टीका : योगी

सपा के लोग चाहे सत्ता में हों या विपक्ष में वे केवल नकारात्मक राजनीति करेंगे और जनता को ठगने का काम करेंगे। आज उत्तर प्रदेश विकास की राह पर चल रहा है। अब प्रदेश में ध्रुवीकरण की राजनीति नहीं हो पाएगी। उन्होंने कहा की अखिलेश जी को अपने गुंडाराज और दंगाराज पर जनता से माफी मांगनी चाहिए। उन्हें जनता को डराने, धमकाने वाले गुंडे, माफिया, दंगाई और बलात्कारियों को टिकट देने के मामले में स्पष्टीकरण देना चाहिए। जनता उनसे सवाल पूछ रही है वे इससे बच नहीं सकते।

Tags: Election 2022elections 2022UP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

पांच वर्षों में 95 लाख इकाइयों को मिला ऋण, बेरोजगारी की दर में हुई कमी

Next Post

जेल एवं बेल वालों को आराम दीजिए, भाजपा को काम दीजिए : नड्डा

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

भृगु आश्रम का विकास पौराणिक विरासत को सम्मान- जयवीर सिंह

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

ललकारकर भागने वाले को भगोड़ा कहते हैं, ओपी राजभर ने अखिलेश पर बोला तीखा हमला

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

महापुरुषों और महिलाओं का अपमान सपा की पुरानी पहचान, अमरपाल मौर्य का अखिलेश यादव पर तीखा प्रहार

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता

12/10/2026
Main Slider

बाढ़ प्रभावित इलाकों में सफाई अभियान तेज, योगी सरकार का जलनिकासी और स्वास्थ्य सुरक्षा पर जोर

12/10/2026
Next Post

जेल एवं बेल वालों को आराम दीजिए, भाजपा को काम दीजिए : नड्डा

यह भी पढ़ें

Mamta Kulkarni

किन्नर अखाड़ा ने ममता कुलकर्णी को किया आउट

27/01/2026
Massive fire breaks at a GIDC company in Bharuch

भरूच में जीआईडीसी की कंपनी में लगी भीषण आग, आसमान में छाया धुआं

17/08/2026
Vishnu-priya

एक्ट्रेस Vishnu Priya  ne शर्ट के बटन खोल कर फैंस को किया Valentine विश

14/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version