• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गूगल ने भारत में लॉन्च हुआ Gemini App, ऐसे बना सकते हैं डिफॉल्ट असिस्टेंट

Writer D by Writer D
16/02/2024
in Tech/Gadgets
0
Google Gemini

Google Gemini

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कुछ दिन पहले ही बार्ड का नाम Gemini करने के बाद गूगल ने आखिरकार Google Gemini एप को रिलीज करना शुरू कर दिया है। Google Gemini का रोलआउट भारत में एंड्रॉयड यूजर्स के लिए शुरू हो गया है, हालांकि iOS यूजर्स को इस एप के लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है, क्योंकि गूगल ने अभी तक यह नहीं बताया है कि iPhone यूजर्स के लिए Google Gemini एप कब रिलीज किया जाएगा।

150 देशों में लॉन्च हुआ Google Gemini

गूगल के सपोर्ट पेज पर दी गई जानकारी के मुताबिक Google Gemini एप को भारत समेत 150 देशों में लॉन्च किया गया है। जेमिनी एप फिलहाल अंग्रेजी, कोरियन और जापानी भाषा में उपलब्ध है। Google Gemini को आईफोन यूजर्स एप के जरिए तो इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं, लेकिन गूगल एप में इसका एक्सेस दिया गया है, जहां से आईफोन यूजर्स भी इसे यूज कर सकते हैं।

Google Gemini को 8 फरवरी को ही लॉन्च किया गया था लेकिन यह सिर्फ अमेरिका तक ही सीमित था। जेमिनी एप के लिए कम-से-कम 4 जीबी रैम वाले फोन की जरूरत होगी और फोन में एंड्रॉयड 12 या इससे ऊपर के वर्जन का होना जरूरी है।

Google Gemini को बना सकते हैं डिफॉल्ट असिस्टेंट

– सबसे पहले गूगल प्ले-स्टोर पर जाएं और Google Gemini टाइप करके सर्च करें।
– अब Gemini एप को इंस्टॉल करें।
– अब Gemini एप को ओपन करें और Get started पर क्लिक करें।
– इसके बाद पॉलिसी को स्वीकार करें।
– अब आप इसे इस्तेमाल कर सकते हैं और अपने सवाल पूछ सकते हैं।
– Gemini को डिफॉल्ट असिस्टेंट बनाने के लिए राइट साइड में टॉप पर दिख रही प्रोफाइल पिक्चर पर क्लिक करें।
– अब Settings में जाएं।
– अब Digital assistants from Google के ऑप्शन पर क्लिक करें।
– इसके बाद Gemini आपके फोन के लिए डिफॉल्ट डिजिटल असिस्टेंट हो जाएगा।
– बाद में आप चाहें तो इसे इसी तरह डिफॉल्ट से हटा भी सकते हैं।

क्या है Google Gemini?

गूगल जेमिनी भी ओपनएआई के चैटजीपीटी की तरह एक एआई चैटटूल है। गूगल ने Gemini को लेकर कहा है कि यह एक नए युग की शुरुआत है। इसका सीधा मुकाबला ओपनएआई के सबसे लेटेस्ट एआई टूल GPT-4 के साथ है। गूगल का Gemini मल्टीमॉडल एआई और बेसिक एआई का कॉम्बो वर्जन है। Gemini को लेकर दावा किया जा रहा है कि प्रोग्रामिंग में इसे महारत हासिल है। यह अपने प्रतिद्वंदी मॉडल के मुकाबले दोगुना फास्ट है और इसकी परफॉरमेंस मार्केट में मौजूद एआई मॉडल के मुकाबले 85% बेहतर है।

Gemini के तीन मॉडल

गूगल ने अपने नए आई मॉडल Gemini के तीन वर्जन Ultra, Pro, Nano पेश किए हैं जो कि तीन अलग-अलग इस्तेमाल के लिए हैं। Gemini एक सिंगल लैंग्वेज मॉडल नहीं है लेकिन Gemini Nano, Gemini Pro और Gemini Ultra की अपनी एक जरूरत है।

इनमें से Gemini Ultra सबसे बड़ा और सबसे पावरफुल टूल है जिसे खासतौर पर हेवी टास्क के लिए डिजाइन किया गया है। इसका इस्तेमाल डाटा सेंटर जैसी जगहों पर होगा, वहीं Gemini Pro अल्ट्रा के बराबर तो नहीं है लेकिन छोटे डाटा सेंटर्स पर इसका इस्तेमाल हो सकता है।

Google का बड़ा एक्शन, प्ले स्टोर से डिलीट किए 2200 फर्जी Loan Apps

इनमें से सबसे छोटा मॉडल Gemini Nano जिसे एंड्रॉयड डिवाइस को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। इसे ऑफलाइन भी इस्तेमाल किया जा सकेगा। मोबाइल डिवाइस में इसका इस्तेमाल करते हुए कई काम किए जा सकेंगे। जेमिनी नैनो का सपोर्ट सबसे पहले गूगल पिक्सल 8 प्रो के लिए जारी किया जाएगा। यह टूल व्हाट्सएप के मैसेज का रिप्लाई भी खुद ही कर देगा।

Tags: Gemini AppGoogleGoogle Gemini App
Previous Post

विधान सभा के सदस्यों के हॉस्टल लगी आग, मौके पर दमकल की गाड़ियां

Next Post

‘न सैलरी का पैसा, न बिल का भुगतान’, चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस की फ्रीज हुए अकाउंट

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू, Apple स्टोर के बाहर लगी लंबी कतारें

18/09/2026
ISRO successfully launches EOS-05 satellite.
Tech/Gadgets

अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग

04/09/2026
Whatsapp
Main Slider

WhatsApp अकाउंट अचानक 24 घंटे के लिए हुआ लॉक? जानिए क्यों हो रही है कार्रवाई और कैसे बचें

04/08/2026
WhatsApp
Tech/Gadgets

WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम

04/08/2026
Telegram
Tech/Gadgets

केंद्र का Telegram को अल्टीमेटम, पायरेसी पर कार्रवाई कर 15 दिन में दें रिपोर्ट

04/07/2026
Next Post
Congress

'न सैलरी का पैसा, न बिल का भुगतान', चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस की फ्रीज हुए अकाउंट

यह भी पढ़ें

National Herald Case

नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया-राहुल को राहत, ED की चार्जशीट पर संज्ञान लेने से कोर्ट का इनकार

16/12/2025
PM Modi decision like Shashi Tharoor

जानिए पीएम मोदी का कौन सा फैसला, इस बार आया शशि थरूर को पसंद

21/08/2020

नीरव मोदी के प्रत्यर्पण का रास्ता साफ, भारत को मिली बड़ी सफलता

25/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version