• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गोरखनाथ मंदिर हमला: आरोपी अब्बासी का होगा मनोवैज्ञानिक परीक्षण

Writer D by Writer D
08/04/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ।  उत्तर प्रदेश पुलिस गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर (Gorakhnath Temple Attacked) के बाहर सुरक्षाकर्मियों पर हमले के आरोपी अहमद मुर्तजा अब्बासी (Abbasi) का मनोवैज्ञानिक परीक्षण (सायकालोजिकल टेस्ट) कराएगी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अपर पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने बृहस्पतिवर को मीडिया से बातचीत के दौरान अब्बासी की मानसिक स्थिति के बारे में पूछे गये एक सवाल का जवाब में कहा,   हम आरोपी की मानसिक स्वास्थ्य की स्थिति का पता लगाने के लिए मानदंडों के अनुसार विशेषज्ञों से उसका मनोवैज्ञानिक आकलन करवाएंगे।

अब्बासी के परिवार के सदस्यों ने पहले मीडिया को बताया था कि वह मानसिक रूप से परेशान है और पिछले कुछ सालों से  बाइपोलर  बीमारी का इलाज करा रहा है।

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष के अखिलेश यादव ने बुधवार को कन्नौज में पत्रकारों से बातचीत में कहा था कि   अभी जो जानकारी आ रही हैं और उसके  पिता ने जो कहा है उसके हिसाब से उसे दिमागी समस्याएं थी, उसके साथ बाइपोलर इश्यूज (मनोविकार) थे। मुझे लगता है, वह पहलू भी देखना पडेÞगा।

अब्बासी का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें वह अपने बाएं हाथ में प्लास्टर लगाए बैठा दिख रहा है।

उसे यह कहते सुना जा रहा है कि वह डर गया था और गोरखपुर से नेपाल जाने की सोच रहा था। वीडियो के बारे में पूछे जाने पर अपर पुलिस महानिदेशक ने कहा कि वीडियो की जांच की जा रही है।

अब्बासी फिलहाल पुलिस हिरासत में है और उसे लखनऊ में उत्तर प्रदेश पुलिस के एटीएस मुख्यालय में रखा गया है।

मामले की जांच एटीएस और स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) संयुक्त रूप से कर रहे हैं। जांच के बारे में बात करते हुए, कुमार ने कहा कि अब्बासी द्वारा इस्तेमाल किए गए लैपटॉप और फोन सहित अन्य गैजेट्स को जब्त कर लिया गया है। इन गैजेट्स को डिजिटल फोरेंसिक साक्ष्य इकट्ठा करने के लिए आईटी विशेषज्ञों के पास भेजा जाएगा।ै

उल्लेखनीय है कि रविवार देर रात, 30 वर्षीय आईआईटी स्नातक अहमद मुर्तजा अब्बासी ने गोरखनाथ मंदिर परिसर में प्रवेश करने की कोशिश की और जब सुरक्षा कर्मियों ने उसे रोकने की कोशिश की, तो उसने उनपर धारदार हथियार से हमला किया, जिससे (पीएसी) के दो कांस्टेबल घायल हो गए। जांचकर्ताओं को संदेह है कि अब्बासी कट्टरपंथी है।

गोरखनाथ मंदिर परिसर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आवास भी है जो मंदिर के मुख्य पुजारी हैं। हमले के वक्त योगी आदित्यनाथ मंदिर परिसर में नहीं थे।

Tags: accused abbasicrime newsgorakhnath temple attackedgorakhpur newsLucknow NewsUP ATS
Previous Post

अपने बच्चों की हत्या करने के जुर्म में महिला को उम्रकैद

Next Post

जानें कब है रामनवमी, शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

Writer D

Writer D

Related Posts

EV Charging
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में पब्लिक ईवी चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर में यूपी देश में तीसरे स्थान पर

26/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

जालसाजी कर 944 हेक्टेयर जमीन बैंकों में गिरवी रख ऋण लेने वाली दो कंपनियों पर योगी सरकार का शिकंजा, आवंटन रद्द कर वापस ली सारी भूमि

26/08/2026
1070 helpline issued to help citizens of Uttar Pradesh stranded in Nepal
Main Slider

नेपाल में फंसे उत्तर प्रदेश के नागरिकों की मदद के लिए 1070 हेल्पलाइन जारी

26/08/2026
UP becomes the state with the youngest bus fleet in the country.
उत्तर प्रदेश

देश की सबसे युवा बस फ्लीट वाला राज्य बना उत्तर प्रदेश

26/08/2026
CM Yogi
Main Slider

स्नातक में पढ़ने वाली 50 हजार बेटियों को स्कूटी अक्टूबर-नवंबर में: मुख्यमंत्री

26/08/2026
Next Post
Ram Navami

जानें कब है रामनवमी, शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

यह भी पढ़ें

Yoga

यूपी के हर घर-आंगन तक पहुंचेगा योग

08/06/2023
Rape

फिर दागदार हुई खाकी! न्याय की गुहार लगाने थाने पहुंची नाबालिग को SHO ने बनाया हवस का शिकार

04/05/2022
समझौता पत्र पर हस्ताक्षर MoU signed between

सीएसआईआर-सीमैप व जीएलए यूनिवर्सिटी, मथुरा के बीच समझौता पत्र पर हस्ताक्षर

23/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version