• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Gorakhnath Temple Attack: आरोपी मुर्तजा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

Writer D by Writer D
04/04/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, गोरखपुर
0
Murtaza

Murtaza Abbas

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर। गोरखनाथ मंदिर (Gorakhnath Temple Attack) के बाहर पीएसी के दो जवानों पर धारदार हथियार से हमला करने वाले आरोपी मुर्तजा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

बता दें कि 2015 में आईआईटी मुंबई से केमिकल इंजीनियरिंग कर चुका आरोपी मुर्तजा रविवार शाम धारदार हथियार लिए गोरखनाथ मंदिर पर तैनात पीएसी के दो जवानों पर हमला कर घायल कर दिया। इसके बाद वह सड़कों पर दौड़ता रहा जिससे पब्लिक और पुलिस वाले उसे देख भागते रहे। इस बीच मुर्तजा ने ‘अल्लाह हू अकबर’ का नारा भी लगाया।

लखनऊ में अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी और अपर पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार ने सोमवार को पत्रकार वार्ता मजानकारी दी कि हमलावर व्यक्ति (मुर्तजा) आतंकी घटना को अंजाम देने के लिए बदनीयती से मंदिर परिसर में घुसने का प्रयास कर रहा था, जिसे पीएसी एवं पुलिस के जवानों ने नाकाम कर दिया। अधिकारियों ने कहा कि इस घटना में हमलावर ने पीएसी के दो जवानों को गंभीर रूप से घायल कर दिया।

हमलावर मंदिर में प्रवेश कर जाता तो बड़ी वारदात हो सकती थी : ADG

अवस्थी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना की विवेचना यूपी एटीएस को सौंपे जाने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने बताया कि यूपी एटीएस व यूपी एसटीएफ दोनों एजेंसियों को घटना का खुलासा करने के लिए संयुक्त रूप से कार्य करने का भी निर्देश दिया गया है तथा दोनों एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारी गोरखपुर पहुंच चुके हैं। अवस्थी ने बताया कि हमले को नाकाम करने वाले पीएसी के जवानों गोपाल गौड़ व अनिल पासवान तथा नागरिक पुलिस के जवान अनुराग राजपूत को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पांच लांख रुपये इनाम के रूप में दिए जाने की घोषणा की है।

गौरतलब है कि गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर के दक्षिणी द्वार पर रविवार शाम एक युवक ने धार्मिक नारे लगाते हुए मंदिर में प्रवेश करने की कोशिश की और सुरक्षा में तैनात पीएसी के दो आरक्षियों को धारदार हथियार से घायल कर दिया। सुरक्षाकर्मियों द्वारा पकड़ने की कोशिश में वह व्यक्ति भी घायल हो गया। गोरखनाथ मंदिर नाथ संप्रदाय की सर्वोच्‍च पीठ है और उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ इस पीठ के महंत हैं।

गोरखनाथ मंदिर में सुरक्षाकर्मियों पर हमला, ATS ने शुरू की जांच

गोरखपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) अखिल कुमार ने पहले बताया था कि एक व्यक्ति ने धारदार हथियार के साथ धार्मिक नारा लगाते हुए मंदिर में प्रवेश करने की कोशिश की और पीएसी के दो आरक्षियों को घायल कर दिया। उन्होंने बताया कि आरोपी गेट के पास पीएसी पोस्ट पर भी गया और पुलिस पर हमला करने की कोशिश की। हालांकि, पुलिस ने धैर्य दिखाया और उसे पकड़ लिया।

Tags: ATSattacked on Gorakhnath templecrime newsGorakhnath Templegorakhpur newsup news
Previous Post

समय पर ऑफिस पहुंचे सभी अफसर और कर्मचारी : सीएम धामी

Next Post

Gorakhnath Temple Attack: ट्रामा सेंटर पहुंचे सीएम योगी, घायल जवानों का बढ़ाया हौसला

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

आयुष्मान कार्ड बनाने में रामपुर प्रदेश में प्रथम, एक साल में बने 1.79 लाख कार्ड

10/10/2026
SACHIS
उत्तर प्रदेश

आयुष्मान कार्ड बनाने में रामपुर यूपी में पहले स्थान पर, एक साल में बने 1.79 लाख कार्ड

10/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने बाढ़ से 25.59 लाख हेक्टेयर से अधिक भूमि की सुरक्षा सुनिश्चित की, किसानों को मिली राहत

10/10/2026
उत्तर प्रदेश

प्रधान दीदी ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ गांव के विकास को दी नई दिशा

10/10/2026
Main Slider

एके शर्मा ने बाढ़ प्रभावित फैजुल्लागंज-दाउदनगर क्षेत्र का लिया जायजा, प्रभावितों को राहत सामग्री वितरित की

10/10/2026
Next Post

Gorakhnath Temple Attack: ट्रामा सेंटर पहुंचे सीएम योगी, घायल जवानों का बढ़ाया हौसला

यह भी पढ़ें

Will 'Bahubali' be seen opposite Tom Cruise in 'Mission Impossible 7'

क्या ‘मिशन इम्पॉसिबल 7’ में टॉम क्रूज के साथ नज़र आएंगे ‘बाहुबली’?

26/05/2021
चेन्नई में टूटा भारत का विराट रिकॉर्ड

चेन्नई में टूटा भारत का विराट रिकॉर्ड, इग्लैंड पहला टेस्ट 227 रन से जीता

09/02/2021

बिना पार्लर जाए घर पर करें नैचुरल तरीके से फेशियल

15/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version