• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बाढ़ पीड़ित परिवारों की हर संभव मदद उपलब्ध कराने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : योगी

Writer D by Writer D
03/09/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, बलरामपुर
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को देवीपाटन मंडल के गोण्डा व बलरामपुर के अलावा बहराइच में बाढ़ प्रभावित जिलों का निरीक्षण किया और पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित की।

गोण्डा और बलरामपुर जिलों में घाघरा सरयू व राप्ती नदियों मे आयी बाढ़ से प्रभावित गांव का हवाई सर्वेक्षण करने के बाद श्री योगी ने पत्रकारों से कहा कि प्रदेश के 15 जिले बाढ़ से प्रभावित है। बाढ़ से बचाव के लिये नदियों पर बने सभी तटबंधों पर युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य चल रहा है। सभी बंधों के सुरक्षित होने से बाढ़ की स्थिति फिलहाल सामान्य है।

उन्होनें कहा कि नेपाल के पानी से राप्ती, घाघरा व सरयू नदियां उफान पर है। बाढ़ से प्रभावित परिवारों को जिला प्रशासन द्वारा नावों द्वारा एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पीएसी, जल पुलिस की मोटरबोटों से राहत सामग्रियां पहुंचायी जा रही है । इसके अलावा निचले इलाकों मे बसी गांव की आबादी को सुरक्षित ऊंचे स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।

श्री योगी नें कहा कि जलजनित रोगों की दवाइयों संग जहरीले जलचर जंतुओं के काटने पर किये जाने वाले उपचार की समुचित व्यवस्था स्वास्थ विभाग द्वारा की जा रही है। बाढ़ के कारण होने वाली मृत्यु पर मृतकों के परिजनों को चार लाख रूपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है।

उन्होनें बताया कि नदियों की चैनलिंग से बाढ़ रोकने मे काफी मदद मिली है । उन्होनें गोण्डा जिले के तरबगंज तहसील क्षेत्र के बरौली व बलरामपुर जिले के उतरौला तहसील क्षेत्र के पालापुर गांवों मे बाढ़ से प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की।

इससे पहले मुख्यमंत्री बहराइच के बाढ़ क्षेत्र का दौरा करने राजीचौराहा में बने हेलीपैड पर दोपहर दो बजे उतरे। उन्होने बाढ़ व कटान पीड़ितों को खाद्यान्न किट, गृह अनुदान राशि का चेक व आवास की चाबी सौंप कर उन्हें हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने लोगों को भाजपा सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं से रूबरू कराया।

बाढ़ पीड़ितों के लिए CM योगी ने खोला खजाना, मिलेगी हर संभव सहायता

मुख्यमंत्री ने 11 बाढ़ प्रभावितों को अपने हाथों खाद्यान्न किट, छह कटान पीड़ितों को गृह अनुदान का डेमो चेक व खाद्यान्न किट व दो लाभार्थियों को आवास की चाबी सौंपी। शेष पचदेवरी गांव के 250 बाढ़ पीड़ितों को राशन किट का वितरण करवाया।

सीएम ने हरदी थाना क्षेत्र के तिकुरी के कटान पीड़ित रामनरेश, तेजराम, सुरेश, अनीता, संवारा, महेश कुमार को 95 हजार 100 रुपये का अहेतुक सहायता राशि का डेमो चेक सौंपा। मुख्यमंत्री आवास की लाभार्थी पचदेवरी निवासी विनीत व चक्कर को आवास की चाबी सौंपी। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू सिंह, भाजपा जिला प्रतिनिधि अखंड प्रताप सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।

श्री योगी ने कहा कि पांच सितम्बर से 12 सितम्बर तक उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जिले में एक व्यापक अभियान चलाकर स्वच्छता , सेनेटाइजेशन, शुद्ध पेयजल आपूर्ति पखवारा मनाया जायगा इसके लिये स्वस्थ्य विभाग, चिकित्सा शिक्षा विभाग, नगर विकास, ग्रामीण विकास , पंचायती राज और महिला व बाल विकास विभाग को इसकी विशेष रूप से जिम्मेदारी दी गई है कि अंतर्विभागीय समन्वय के माध्यम से सभी विभाग व्यापक पैमाने पर किसी भी प्रकार की बरसात और बरसात के उपरान्त होने वाली किसी भी प्रकार की होने वाली बीमारी के होने पर रोकथाम करने के लिये व्यापक पैमाने पर एक अभियान चलांयगे इस कार्यक्रम का भी शुभारम्भ 05 सितम्बर से प्रारम्भ करने जा रहें हैं।

Tags: Balrampur newscm yogiup newsYogi Newsबलरामपुर न्यूज़
Previous Post

बाढ़ पीड़ितों के लिए CM योगी ने खोला खजाना, मिलेगी हर संभव सहायता

Next Post

खाई में लटकी यात्रियों से भरी बस, महिला समेत 24 लोग घायल

Writer D

Writer D

Related Posts

Beetroot kabab
Main Slider

मॉनसून में बनाएं कबाब, बारिश की शाम बन जाएगी और भी सुहानी

22/07/2026
Marriage
Main Slider

ऐसी लड़कियां मानी जाती हैं भाग्यशाली, शादी के बाद खुल जाती है पति की किस्‍मत

22/07/2026
Gangajal
Main Slider

घर में गंगाजल को रखने के ये हैं नियम, किस पात्र में रखें

22/07/2026
Nail Paint
Main Slider

फटाक से सूख जाएगी नेल पेंट, ट्राई करें ये तरीके

22/07/2026
Successful organization of a seminar on “Groundwater Conservation and River Rejuvenation”
उत्तर प्रदेश

राज्य स्वच्छ गंगा मिशन, उत्तर प्रदेश द्वारा “भूजल संरक्षण एवं नदी पुनरुद्धार” विषयक संगोष्ठी का सफल आयोजन

21/07/2026
Next Post
agra bus accident

खाई में लटकी यात्रियों से भरी बस, महिला समेत 24 लोग घायल

यह भी पढ़ें

fire in a container

असम जा रहे कंटेनर में अचानक लगी आग, बाल-बाल बचा चालक

28/12/2020
garlic tea

हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मददगार है लहसुन की चाय, जानिए इसको बनाने का तरीका

23/07/2021

मुझे जनता का आशीर्वाद मिला है, प्रदेश के विकास में कोई कसर नहीं छोडूंगा : शिवराज

11/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version