• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भदरसा का नाम ‘भरत नगर’ होने से श्रद्धालु गदगद आस्था को मिला सम्मान

Writer D by Writer D
13/07/2026
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत को सहेजने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। मुख्यमंत्री ने अयोध्या जिले के भदरसा कस्बे का नाम बदलकर ‘भरत नगर’ (Bharat Nagar) कर दिया है। सरकार के इस निर्णय के बाद से श्रद्धालुओं में उत्साह है। उनकी सनातन आस्था को सम्मान मिलने से गदगद हैं। भदरसा का संबंध सीधे भगवान श्रीराम के अनुज भरत की तपोभूमि नंदीग्राम (वर्तमान भरत कुंड) से माना जाता है और इसी ऐतिहासिक एवं धार्मिक पृष्ठभूमि को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार ने यह निर्णय लिया है।

भरत जी ने नंदीग्राम में तपस्वी जीवन जीते हुए 14 वर्षों तक संभाली अयोध्या की बागडोर-

जब भगवान श्रीराम चौदह वर्ष के वनवास पर गए, तब उनके अनुज भरत ने अयोध्या का राजसिंहासन स्वीकार करने से इंकार कर दिया। उन्होंने चित्रकूट जाकर श्रीराम से वापस लौटने का आग्रह किया, लेकिन प्रभु श्रीराम ने पितृ आज्ञा के कारण लौटने से मना कर दिया। तब भरत जी उनकी चरण-पादुका (खड़ाऊं) लेकर वापस लौट आए थे और अयोध्या की राजसी सुविधाओं से दूर नंदीग्राम में एक कुटिया बना ली थी। 

भरत जी ने भगवान राम की खड़ाऊं को राजसिंहासन पर स्थापित किया और स्वयं 14 वर्षों तक तपस्वी जीवन जीते हुए वहीं से राज्य का संचालन किया। यही स्थान आज भरत कुंड के नाम से प्रसिद्ध है और भरत नगर इसी पवित्र क्षेत्र के निकट स्थित है। सदियों से श्रद्धालु इस पूरे क्षेत्र को भरत जी की तपोभूमि के रूप में पूजते आ रहे हैं।

भाषाई बदलावों के कारण ‘भदरसा’ नाम प्रचलन में आने की है मान्यता-

स्थानीय परंपराओं और भाषाई मान्यताओं के अनुसार, ‘भदरसा’ कोई मूल नाम नहीं था, बल्कि यह समय के साथ बदला हुआ रूप माना जाता है। कहा जाता है कि रामायण काल में यह क्षेत्र भरत जी की तपोभूमि का हिस्सा था। लोक मान्यता है कि उस समय इस स्थान को ‘भरत-दशा’, ‘भरत-वास’ अथवा ‘भरत-स्थान’ जैसे नामों से जाना जाता था। समय के साथ स्थानीय बोलचाल और भाषाई परिवर्तनों के कारण ‘भरत’ शब्द ‘भदर’ तथा ‘दशा’ या ‘वास’ का रूप बदलकर ‘सा’ हो गया, जिससे यह नाम ‘भदरसा’ के रूप में प्रचलित हो गया।

ओझल होने लगा था भरत जी से सीधा भाषाई संबंध, मुख्यमंत्री ने लिया ऐतिहासिक निर्णय-

जानकारी के अनुसार, मध्यकाल और नवाबी शासन के दौरान कई प्राचीन स्थानों के नाम प्रशासनिक अभिलेखों में बदल गए या उनके मूल स्वरूप से अलग रूप प्रचलन में आ गए। इसी काल में ‘भदरसा’ नाम सरकारी दस्तावेजों में स्थापित हो गया, जिससे इसका मूल सनातन इतिहास और भरत जी से सीधा भाषाई संबंध ओझल सा होने लगा था। इसके धार्मिक और सनातन महत्व को देखते हुए जुलाई 2026 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भदरसा का नाम भरत नगर करने का ऐतिहासिक निर्णय ले लिया। 

धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया नाम परिवर्तन-

योगी सरकार लगातार उन स्थलों की पहचान को पुनर्स्थापित करने की दिशा में कार्य कर रही है, जिनका संबंध भारतीय सभ्यता, संस्कृति और आध्यात्मिक विरासत से रहा है। इसी क्रम में ‘भदरसा’ का ‘भरत नगर’ नाम परिवर्तन करने का मुख्य उद्देश्य इस क्षेत्र की पौराणिक और धार्मिक पहचान को और अधिक मजबूत करना है, ताकि आने वाली पीढ़ियां इस जगह को सीधे भरत जी के त्याग, भाईचारे और मर्यादा की मिसाल के रूप में याद रख सकें। सरकार द्वारा अब इस पूरे ‘भरत नगर’ और ‘भरत कुंड’ क्षेत्र को एक प्रमुख धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है।

Tags: cm yogi
Previous Post

NEET री-एग्जाम की OMR शीट जारी, जानें कब तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति

Next Post

युवाओं को इंटर्नशिप, नेतृत्व और कौशल विकास से जोड़ने पर जोर, मयूर दीक्षित ने दिए निर्देश

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्थाः मुख्यमंत्री

18/10/2026
उत्तर प्रदेश

हरीश द्विवेदी के गांव पहुंचे मुख्यमंत्री, दिवंगत माता को दी श्रद्धांजलि

18/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में जेलों की सुरक्षा मजबूत, AI कैमरों से निगरानी

18/10/2026
Akshay Kumar met CM Dhami
Main Slider

सीएम धामी से मिले अक्षय कुमार, उत्तराखण्ड की फिल्म नीति पर चर्चा

18/10/2026
Main Slider

सुरक्षा, सम्मान, सामर्थ्य और समृद्धि से आलोकित हो रहा है नारीशक्ति का जीवन: CM Yogi

18/10/2026
Next Post
Mayur Dixit

युवाओं को इंटर्नशिप, नेतृत्व और कौशल विकास से जोड़ने पर जोर, मयूर दीक्षित ने दिए निर्देश

यह भी पढ़ें

misdemeanor

खौफनाक! 80 लोगों ने नाबालिग का किया रेप

20/04/2022
AK Sharma

राज्यपाल एवं ऊर्जा मंत्री ने मथुरा में वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत की

22/07/2023
Dengue

डेंगू के डबल अटैक का कहर, इन जिलों में सबसे खतरनाक स्ट्रेन की दस्तक

25/09/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version