• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कामगारों व श्रमिकों के हितों के प्रति सरकार पूरी तरह संवेदनशील : सीएम योगी

Desk by Desk
16/01/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Yogi Adityanath

Yogi Adityanath

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कहा कि प्रदेश सरकार कामगारों व श्रमिकों के हितों के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है। उन्होंने प्रवासी कामगारों व श्रमिकों के लिए सामाजिक सुरक्षा की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिया है। साथ ही कहा कि इन्हें आयुष्मान भारत योजना व मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान के माध्यम से लाभान्वित किया जाए।

मुख्यमंत्री योगी शनिवार को अपने सरकारी आवास पर आहूत एक उच्चस्तरीय बैठक में समीक्षा बैठक कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कामगारों और श्रमिकों की सामाजिक व आर्थिक सुरक्षा व उनके सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा ‘उत्तर प्रदेश कामगार और श्रमिक (सेवायोजन व रोजगार) आयोग’ गठित किया गया है। उन्होंने आयोग की संस्तुतियों व निर्णयों के क्रियान्वयन की जनपद व मण्डल स्तर पर नियमित रूप से साप्ताहिक व पाक्षिक समीक्षा करने के निर्देश दिए।

हीरो इंडियन सुपर लीग : नॉर्थईस्ट का सामना करेगी जमशेदपुर एफसी

उन्होंने कहा कि कामगारों व श्रमिकों के लिए विभिन्न क्षेत्रों में अधिक से अधिक रोजगार के अवसर सृजित करते हुए उन्हें योग्यता व क्षमता के अनुरूप कार्य उपलब्ध कराया जाए। रोजगार उपलब्ध कराने में एमएसएमई सेक्टर सहित ‘एक जनपद, एक उत्पाद’ योजना, ‘विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना’ जैसी योजनाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। इस सेक्टर व योजनाओं के माध्यम से कामगारों व श्रमिकों को व्यापक पैमाने पर रोजगार प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने इस कार्य को और गति प्रदान किए जाने के निर्देश दिए।

बैठक में चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना, मुख्य सचिव आर के तिवारी, अवस्थापना व औद्योगिक विकास आयुक्त आलोक टण्डन, कृषि उत्पादन आयुक्त आलोक सिन्हा, अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी, अपर मुख्य सचिव एमएसएमई व सूचना नवनीत सहगल, अपर मुख्य सचिव वित्त संजीव मित्तल, अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री एस पी गोयल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Tags: cm yogiसीएम योगी
Previous Post

कंगना नहीं कर पा रही हैं इंतेजार, जानिए क्या है पूरा मामला

Next Post

शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने के अलावा गिलोय के हैं और भी कई फायदे

Desk

Desk

Related Posts

उत्तर प्रदेश

नारी के सम्मान, स्वाभिमान और गरिमापूर्ण जीवन के लिए समर्पित है सरकार: मुख्यमंत्री

13/10/2026
उत्तर प्रदेश

नवरात्र पर यूपीकॉन की नई पहल, उद्यमिता की राह दिखाएगी ‘उद्यमी बडी’

13/10/2026
उत्तर प्रदेश

भृगु आश्रम का विकास पौराणिक विरासत को सम्मान- जयवीर सिंह

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

ललकारकर भागने वाले को भगोड़ा कहते हैं, ओपी राजभर ने अखिलेश पर बोला तीखा हमला

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

महापुरुषों और महिलाओं का अपमान सपा की पुरानी पहचान, अमरपाल मौर्य का अखिलेश यादव पर तीखा प्रहार

12/10/2026
Next Post
giloy

शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने के अलावा गिलोय के हैं और भी कई फायदे

यह भी पढ़ें

whatsapp.

व्हॉट्सएप पर चैटिंग के साथ कर पाएंगे शॉपिंग

11/11/2020
ronit roy

हिंदी शो ‘कैंडी’ में साथ काम करेंगे रोनित रॉय और ॠचा चड्ढा

13/01/2021
cm dhami

2025 तक उत्तराखंड को नशा मुक्त बनाने का लक्ष्य: सीएम धामी

23/09/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version