• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

IT और ITES सेक्टर से सरकार को बड़ी उम्मीदें, 10 गुना अधिक लक्ष्य तय

Writer D by Writer D
09/11/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
IT

IT and ITES sector

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को वन ट्रिलियन डॉलर बनाने की विभागवार रणनीति परवान चढ़ रही है। अब सरकार का फोकस सकल घरेलू राज्य उत्पाद दर (GSDP) को बढ़ाने पर है। इसके लिए विभागवार लक्ष्य को तय किया गया है। इसमें सूचना प्रौद्योगिकी (IT) और सूचना प्रौद्योगिकी सक्षम सेवाओं (ITES) सेक्टर के लक्ष्य को 56,548.4 करोड़ रुपये (6.93 बिलियन डॉलर) से बढ़ाकर अगले पांच वर्षों में 6,03,840 करोड़ (74 बिलियन डॉलर) का करने का लक्ष्य है।

आईटीईएस नीति-2022 (ITES Policy) लाने जा रही है, जिस पर कैबिनेट की बैठक में मुहर लगने की संभावना है। नई नीति के तहत प्राइवेट डेवलपर्स के माध्यम से प्रदेश में 4 आईटी सिटी, 18 आईटी पार्क और तीन उत्कृष्टता केंद्र विकसित किए जाएंगे। इसके लिए सरकार फरवरी में होने जा रहे ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (जीआईएस-2023) में आईबीएम, एक्सचेंजर, टाटा कंसल्टेंसी जैसी आईटी क्षेत्र की अन्य बड़ी कम्पनियों को आकर्षित करेगी। इससे प्रदेश की जीएसडीपी में आईटी व आईटीईएस सेक्टर (IT and ITES sector) का योगदान 2.3 प्रतिशत से बढ़कर वर्ष 2027 तक 7.4 प्रतिशत होने की संभावना है। वहीं, ग्रोथ रेट 23 प्रतिशत से बढ़कर 61 प्रतिशत तक होने की उम्मीद है। इस बारे में हाल ही में मुख्य सचिव के यहां हुए एक प्रस्तुतीकरण में इस पर मुहर लग गई है।

प्रदेश के चार क्षेत्रों पश्चिमांचल, मध्यांचल, पूर्वांचल और बुंदेलखंड के चार जनपदों में आईटी सिटी बनाए जाएंगे। 100 एकड़ में विकसित होने वाले इन आईटी सिटी को प्राइवेट डेवलपर्स विकसित करेंगे। इसके लिए सरकार पूंजीगत निवेश पर 25 प्रतिशत की प्रतिपूर्ति देगी जिसकी अधिकतम सीमा 100 करोड़ रुपये होगी।

इसी तरह से पांच एकड़ में आईटी पार्क (IT Park) विकसित किया जाएगा। इस पर 20 करोड़ रुपये के व्यय पर 25 प्रतिशत की प्रतिपूर्ति दी जाएगी। इन दोनों योजनाओं में जमीन खरीदने पर स्टाम्प शुल्क में 100 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। वहीं आईटी और आईटीईएस सेक्टर में अनुसंधान, नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए तीन उत्कृष्टता केंद्र स्थापित किए जाएंगे। इसकी स्थापना पर कुल परियोजना लागत के 50 प्रतिशत रुपये तक प्रतिपूर्ति दी जाएगी। जिसकी अधिकतम सीमा 10 करोड़ रुपये होगी।

सुबह सुबह सीएम योगी ने किये ठाकुर जी के दर्शन

 

 

आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के विशेष सचिव अक्षय त्रिपाठी का कहना है कि हम आईटी व आईटीईएस ( IT and ITES sector) को प्रदेश की अर्थव्यवस्था का ग्रोथ इंजन बनाने जा रहे हैं। इसके लिए प्राइवेट डेवलपर्स के माध्यम से आईटी सिटी, आईटी पार्क और उत्कृष्टता केंद्र स्थापित किए जाएंगे। इससे प्रदेश के आईटी ग्रेजुएट को किसी अन्य प्रदेश में नहीं जाना पड़ेगा और उन्हें यही जॉब मिल सकेगी।

Tags: ITITES sectorLucknow Newsup newsYogi News
Previous Post

मजदूरों से भरी बस पर हाइटेंशन तार गिरने से लगी आग, 12 से ज्यादा लोग घायल

Next Post

सीएम धामी ने राज्य स्थापना दिवस पर भराड़ीसैंण को दी 28 विकास योजनाओं की सौगात

Writer D

Writer D

Related Posts

Dhirendra Singh inspected the waterlogged site near Noida Airport following the rain.
उत्तर प्रदेश

जिन्हें जेवर का विकास नहीं दिखता, उन्हें केवल गड्ढे-जलभराव दिखाई दे रहे : धीरेन्द्र सिंह

12/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

शहीदों के त्याग और बलिदान से नई पीढ़ी को कराएं परिचित, डिप्टी सीएम का अधिकारियों को निर्देश

12/08/2026
cm bhagwant mann met the governor
Main Slider

जगतार सिंह हवारा की पैरोल के लिए राज्यपाल से मिले मुख्यमंत्री मान

12/08/2026
Yashwant Varma
उत्तर प्रदेश

कैश कांड में फंसे जस्टिस वर्मा, जांच में तीनों आरोप सही

12/08/2026
Uproar in Parliament over FCRA Bill
Main Slider

FCRA बिल पर संसद में हंगामा, JPC के पास भेजा गया विधेयक

12/08/2026
Next Post
CM Dhami

सीएम धामी ने राज्य स्थापना दिवस पर भराड़ीसैंण को दी 28 विकास योजनाओं की सौगात

यह भी पढ़ें

Lalu Yadav

‘नरेंद्र मोदी की गर्दन पर चढ़ने जा रहे हैं…,’ लालू का विवादित बयान

29/08/2023
sushant singh with father

सुशांत के पिता केके सिंह दिल की बीमारी की वजह से अस्पताल में भर्ती

20/12/2020
Bank Holidays

अप्रैल में आधा महीना बंद रहेंगे बैंक, नोट कर लें छुट्टियों की लिस्ट

26/03/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version