• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बुंदेलखंड क्षेत्र के विकास के लिए सरकार वचनबद्ध : सूर्य प्रताप शाही

Writer D by Writer D
06/06/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, झाँसी, राजनीति
0
surya pratap shahi

surya pratap shahi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने मंडलीय गेहूं खरीद समीक्षा के पश्चात विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए कहा कि भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार बुंदेलखंड क्षेत्र के विकास के लिए वचनबद्ध है। क्षेत्र के विकास के लिए यहां के किसान हित में जो भी निर्णय या योजनाएं लागू की जानी है। वह लगातार की जा रहीं है। भ्रमण के दौरान उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड की जलवायु खेती के लिए बेहद उपयोगी है, किसान इसका लाभ उठाएं।

कृषि मंत्री ने गुरदीप चावला के स्ट्रॉबेरी खेत का भ्रमण किया तथा स्ट्रॉबेरी खेती की सराहना करते हुए कहा कि क्षेत्र के अन्य किसान भी स्ट्रॉबेरी खेती को अपनाएं और अपनी आय बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड क्षेत्र में स्ट्रॉबेरी और ड्रैगन फ्रूट की खेती इस संपूर्ण क्षेत्र के लिए वरदान साबित हो सकती है। स्ट्रॉबेरी ने जनपद झांसी को राष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान दी है, इसे प्रोत्साहित करना चाहिए।

कृषि विज्ञान केंद्र भरारी के निरीक्षण के दौरान उन्होंने वृक्षारोपण किया और सभी से आवाहन करते हुए कहा कि एक पेड़ अवश्य लगाएं। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के दौरान हमने ऑक्सीजन के महत्व को समझा है। अतः वृक्षारोपण बेहद जरूरी है यह हम सभी के लिए लाभदायक है। उन्होंने उपस्थित वैज्ञानिकों से कहा कि आप सभी ग्रामीण क्षेत्र में भ्रमण करते हुए किसानों को उन्नत खेती व तकनीकी की जानकारी दें ताकि किसान को लाभ प्राप्त हो सके। उन्होंने एनसीआईपीएम परियोजना अंतर्गत ग्राम मगरवारा पट्ठा करता रघुराज विकासखंड बंगरा के आदिवासी किसानों को मूंगफली छिलका हटाने वाली 06 मशीन व 15 लपेटा पाइप का वितरण किया।

वैक्सीन की पहली डोज लगवाने के बाद दूसरी डोज अवश्य लगवाए : सहगल

भोजला मंडी में कृषि मंत्री द्वारा गेहूं क्रय केंद्र का निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि किसी भी किसान को वापस ना लौटाया जाए, ऐसे किसान जिनके टोकन जारी हो गए हैं उन्हें बुलाते हुए गेहूं क्रय करें। साथ ही सभी पंजीकृत किसानों से शत-प्रतिशत गेहूं क्रय किया जाए। केंद्र प्रभारी एफसीआई गोदाम में गेहूं संप्रदान प्रतिदिन सुनिश्चित करें ताकि वर्षा के कारण गेहूं खराब न हो। इस मौके पर जिलाधिकारी आन्द्रा वामसी, श्याम बिहारी गुप्ता, जेडीए एसएस चौहान, अनूप कुमार सिंह, सचिव मंडी पंकज शर्मा, डा निशी राय, गुरदीप चावला सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

Tags: Jhansi newssurya pratap shahiup news
Previous Post

अभिनेता दिलीप कुमार के अच्छे स्वास्थ्य के लिए मनोज और उर्मिला ने मांगी दुआ

Next Post

अंशुला कपूर हुई अस्पताल में भर्ती, जाह्नवी कपूर पहुंची उन्हें देखने

Writer D

Writer D

Related Posts

Mayawati
उत्तर प्रदेश

सोशल मीडिया में बसपा के खिलाफ फेक सर्वे कराया जा रहा: मायावती

17/10/2026
Main Slider

रूल ऑफ माफिया से मुक्त हुआ यूपी, अब रूल ऑफ लॉ का राज: मुख्यमंत्री योगी

17/10/2026
Lal Krishna Advani
Main Slider

98 साल के आडवाणी की तबीयत बिगड़ी, जेपी नड्डा ने जाना हाल

17/10/2026
Main Slider

अधर्म, अत्याचार व आतंक का अंत ही न्याय, शांति एवं निर्भय समाज की स्थापना का आधारः मुख्यमंत्री योगी

17/10/2026
Navratri
Main Slider

अष्टमी-नवमी की तारीख को लेकर कंफ्यूजन खत्म, नोट कर लें सही डेट और शुभ मुहूर्त

17/10/2026
Next Post
Anshula Kapoor hospitalized, Jhanvi Kapoor reached to see her

अंशुला कपूर हुई अस्पताल में भर्ती, जाह्नवी कपूर पहुंची उन्हें देखने

यह भी पढ़ें

यूपी में एक्सप्रेस-वे के किनारे स्थापित होंगे ट्रामा सेंटर : अवस्थी

21/02/2021
Deepotsav

इस बार और भी भव्य होगा दीपोत्सव, 25 लाख से ज्यादा दीयों से जगमग होगी अयोध्या

20/08/2024
UPITS-2024

UPITS 2024: लेजर शो और खादी फैशन शो ने बांधा समां, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने किया मंत्रमुग्ध

27/09/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version