• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आर्थिक गतिविधियां को बढ़ाने के लिए सरकार प्रयास कर रही है : सहगल

Desk by Desk
12/11/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Navneet sehgal

नवनीत सहगल

15
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश में आर्थिक गतिविधियां और अधिक तेजी से बढ़ें, इसके लिए प्रदेश सरकार लगातार प्रयास कर रही है।

राज्य के अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने आज शाम यहां लोक भवन में संवाददाताओं को बताया कि प्रदेश में लगभग सभी सूक्ष्म,लघु एवं वृहद श्रेणी के उद्योग क्रियाशील है। इसके अतिरिक्त रोजगार के अवसर सृजित करने के लिए तथा आर्थिक गतिविधियां को और बढ़ाने के लिए सरकार के प्रोत्साहन से नई एमएसएमई इकाइयां खुल रही है।

उन्होंने बताया कि इन इकाइयों को बैंकों के सहयोग से ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रदेश में अद्यतन 4.37 लाख इकाईयों को आत्मनिर्भर पैकेज के तहत 10,847 करोड रुपये के ऋण स्वीेकृत कर वितरित किये जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश रोजगार/स्वरोजगार सृजन अभियान में इस वित्तीय वर्ष में 14 मई से आजतक लगभग 5.96 लाख नई डैडम् इकाईयों को 15,925 करोड रूपये के ऋण वितरण किया गया है। उन्होंने बताया कि इन इकाईयों के माध्यम से 25 लाख रोजगार सृजन हुआ है।

सुप्रीम कोर्ट ने अर्नब गोस्वामी को दी जमानत, महाराष्ट्र सरकार पर की टिप्पणी

श्री सहगल ने बताया कि मुख्यमंत्री जी ने आज समीक्षा बैठक में यह निर्देश दिया है कि प्रत्येक जिले में सभी बैकों से समन्वय करके शाखावार लक्ष्य निर्धारित कर पात्र व्यक्तियों को विभिन्न योजनाओं के तहत ऋण उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति/जनजाति, युवाओं और महिलाओं को विशेष प्रोत्साहन देकर उन्हे रोजगार के अवसर उपलब्ध कराया जाए।

श्री सहगल ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा निरन्तर धान खरीद की समीक्षा की जा रही है। इस संबंध में सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि किसानों के धान की खरीद समय से हो तथा उन्हें धान व मक्का का न्यूनतम समर्थन मूल्य अवश्य मिले। धान और मक्का की खरीद का भुगतान 72 घंटे के अन्दर सुनिश्चित किया जाये। मुख्यमंत्री ने कहा है कि जिलाधिकारी की यह जिम्मेदारी है कि किसानों को किसी प्रकार की समस्या न/न हो तथा क्रय केन्द्र सुचारू रूप से कार्य करे। अधिकारियो/कर्मचारियों द्वारा लापरवाही करने पर उनके विरूद्ध कार्यवाही की गयी है तथा शिकायत मिलने पर वरिष्ठ अधिकारियों को निलम्बित भी किया गया है।

धान क्रय केन्द्र पर शिकायत मिलने पर जिलाधिकारी की जिम्मेदारी होगी। धान क्रय केन्द्रों पर जिलाधिकारी द्वारा निरन्तर अनुश्रवण तथा आकस्मिक निरीक्षण करे। अब तक किसानों से 97.09 लाख कुन्तल धान की खरीद की जा चुकी है। जो पिछले वर्ष से लगभग 02 गुना अधिक है। अब तक किसानों से 6964.43 मीट्रिक टन मक्का की खरीद की जा चुकी है।

Tags: Latest Lucknow News in HindLucknow NewsMSMEनवनीत सहगल
Previous Post

लखनऊ : बद्री सर्राफा कारोबारी को बदमाशों ने मारी गोली, गंभीर रूप से घायल

Next Post

12 नवंबर राशिफल : इन तीन राशियों के लिए मंगलमय रहेगा आज का दिन

Desk

Desk

Related Posts

UPI
Business

UPI पेमेंट पर MDR चार्ज टला, दिवाली तक राहत

13/10/2026
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में रोडवेज बसों का संचालन ठप, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

13/10/2026
Azam Khan
उत्तर प्रदेश

आजम खां से जेल में ED की पूछताछ, जौहर ट्रस्ट मामले में जांच तेज

13/10/2026
उत्तर प्रदेश

CM योगी देंगे 60 हजार चौकीदारों को सौगात, हर महीने ₹1,000 बढ़ेगा मानदेय

13/10/2026
Main Slider

हादसा, हत्या या आत्महत्या? लखनऊ में होटल की 10वीं मंजिल से गिरकर युवती की मौत

13/10/2026
Next Post

12 नवंबर राशिफल : इन तीन राशियों के लिए मंगलमय रहेगा आज का दिन

यह भी पढ़ें

महीनों बाद घर लौटी मां से नहीं मिले तेज प्रताप, आशीर्वाद लिए बिना शुरू की पदयात्रा

11/10/2021
KIT-KAT Milkshahe

बच्चों के लिए बेस्ट है KIT-KAT Milkshake

22/02/2026
forehead

माथे के कालेपन को ये नुस्खे कर देंगे गायब

28/06/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version