• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भारत सरकार जारी कर रही है 175 रुपये का सिक्का, उत्तराखंड से है खास कनेक्शन

Writer D by Writer D
15/07/2022
in Main Slider, शिक्षा
0
Coin

Government of India is issuing a coin of 175 rupees

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) रुड़की के 175 साल पूरा होने के मौके पर केंद्र सरकार 175 रुपये का सिक्का (Coin) जारी करेगी। देश में पहली बार जारी होने वाले 175 रुपए के सिक्के (Coin)  का वजन 35 ग्राम होगा। इसमें 50 फीसदी चांदी, 40 फीसदी तांबा और 5-5 फीसदी निकल, जस्ते का मिश्रण होगा।

सिक्के के एक तरफ जेम्स थॉमसन बिल्डिंग होगी, जो संस्थान का मुख्य प्रशासनिक भवन है। इसे सिक्के पर उकेरा जाएगा। सिक्के की ऊपरी परिधि पर देवनागरी में ‘भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान’ लिखा होगा। वहीं, सिक्के की निचली परिधि पर भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान का अंग्रेजी अनुवाद ‘इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी’ लिखा होगा। सिक्के के दूसरी तरफ भारत का राष्ट्रीय चिन्ह (अशोक स्तंभ) होगा। इसे सिक्के के बीच में रखा जाएगा, जबकि निचली परिधि में 175 लिखा होगा।

1847 में पहले इंजीनियरिंग कॉलेज के रूप में स्थापित हुआ IIT रुड़की

IIT रुड़की के डायरेक्टर एके चतुर्वेदी ने कहा, ‘हमें बेहद खुशी हो रही है कि भारत सरकार ने हमारे प्रस्ताव को स्वीकार किया है। और इसी के तहत गजट नोटिफिकेशन में एक खास 175 रुपये के सिक्के को जारी करने की बात कही गई।’ बता दें कि IIT रुड़की को 1847 में ब्रिटिश साम्राज्य के पहले इंजीनियरिंग कॉलेज के रूप में स्थापित किया गया था। तब इसे रुड़की कॉलेज के नाम से जाना जाता था। बाद में 1854 में इसका नाम बदलकर थॉमसन कॉलेज ऑफ सिविल इंजीनियरिंग कर दिया गया।

इससे पहले भी लॉन्च हुआ था 100 रुपए का सिक्का

साल 2017 में तमिलनाडु के सुपरस्टार और पूर्व मुख्यमंत्री एमजी रामचंद्रन के जन्म शताब्दी के अवसर पर भी केंद्र सरकार ने 100 रुपए का सिक्का जारी किया था। साल 2016 में महाराणा प्रताप की 476वीं जयंती पर भी 100 रुपए का सिक्का जारी किया गया था।

ICAI ने जारी किया CA फाइनल रिजल्ट, मीत शाह बने टॉपर

नरेंद्र मोदी द्वारा लॉन्च किए गए स्मारक सिक्कों के एक ओर भारत का प्रतीक चिह्न बना है।इस पर अशोक स्तंभ और इसके नीचे देवनागिरी लिपी में सत्यमेव जयते अंकित है। सिक्के पर देवनागिरी लिपी में भारत और रोमन अक्षरों में इंडिया लिखा है। प्रतीक चिह्न के नीचे सिक्के का मूल्य 100 अंकित है। वहीं सिक्के के दूसरी तरफ पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की तस्वीर और देवनागिरी और रोमन लिपि में उनका नाम लिखा गया है। उनके जन्म और निधन का साल 1924-2018 भी इस पर अंकित है।

ये है अब तक का सबसे महंगा सिक्का

सरकार का अब तक का सबसे महंगा सिक्का 1000 रुपए का था। इस सिक्के को तमिलनाडु के मशहूर और अति प्राचीन बृहदीश्वरा मंदिर के निर्माण के 1000 साल पूरे होने जारी किया गया था।

Tags: 175 years of iit roorkeeIit roorkeeIndian government
Previous Post

पुलिस को चकमा देकर फरार हुए ईरानी गैंग के दो गुर्गे फ़र्रुखाबाद से गिरफ्तार

Next Post

खत्म हुआ इंतजार, यूपी एडेड कॉलेजों में 2000 क्लर्क पदों पर शुरू होगी भर्ती

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

शाम 7 बजे के बाद सजती थी ‘बबुआ’ की महफिल, विकास योजनाओं का करते थे बंटाधारः मुख्यमंत्री

21/07/2026
Many Congress leaders including Rahul-Priyanka are on strike
Main Slider

पीएम आवास के पास सियासी संग्राम! राहुल-प्रियंका समेत कई कांग्रेसी नेता धरने पर

21/07/2026
Sri Hemkunt Sahib
Main Slider

बेल्जियम से आए 84 सिख श्रद्धालु पहुंचे हेमकुंड साहिब की पावन यात्रा पर

21/07/2026
Yogi Cabinet Meeting
Main Slider

Yogi Cabinet: वाराणसी में बनेगा हाईटेक 500 बेड महिला छात्रावास

21/07/2026
Yogi Cabinet Meeting
Main Slider

योगी कैबिनेट की मंजूरी, रोडवेज बेड़े में शामिल होंगी 250 ई-बसें

21/07/2026
Next Post
Bihar Teacher

खत्म हुआ इंतजार, यूपी एडेड कॉलेजों में 2000 क्लर्क पदों पर शुरू होगी भर्ती

यह भी पढ़ें

पित्ती की समस्या से है परेशान, तो इन नुस्ख़ों से पाए निजात

13/03/2025
John Abraham Arjun Kapoor

फिल्म ‘एक विलेन 2’ में जॉन अब्राहम के साथ अर्जुन कपूर की भी एंट्री

22/08/2020
Car collided

डिवाइडर से टकराकर कार के उड़े परखच्चे, दंपत्ति की मौके पर मौत

18/12/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version