• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चुनाव बाद पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की तैयारी में सरकार : राजीव शुक्ला

Writer D by Writer D
24/02/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
rajeev shukla

rajeev shukla

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। महंगाई और पेट्रो उत्पादों की कीमतों में बढ़ोत्तरी को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य राजीव शुक्ला (rajeev shukla) ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा।

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय नेहरू भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री (rajeev shukla) ने कहा कि 7 मार्च को चुनाव ख़त्म हो रहे हैं, इसके बाद सरकार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोत्तरी करने जा रही है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल में 20 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 15 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी करने जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार तर्क देगी कि यूक्रेन में रूस के हमले की वजह से पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े हैं, इसलिए हमें भारत में बढ़ाना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाना, जनता के ऊपर एक बहुत बड़ी मार होगी। मोदी सरकार से हमारी अपील है कि चूंकि बेरोजगारी चरम पर है, ऐसे में ऐसे में जनता पर अतिरिक्त भार न डाला जाए। उन्होंने कहा कि हम क्रूड ऑयल को अपना पैमाना मानते हैं, अभी वह 100 डॉलर प्रति बैरल के आसपास है। कांग्रेस की सरकार थी, तब क्रूड ऑयल प्रति बैरल 120 डॉलर तक गया था। लेकिन कांग्रेस की सरकार ने उस समय भी 68 रुपये प्रति लीटर पेट्रोल और 58 रुपये प्रति लीटर डीजल जनता को दिया।

चुनाव में जमकर बही शराब, बिक्री का बनाया नया कीर्तिमान

क्रूड ऑयल की बढ़ी कीमतों का भार वहन करे केंद्र सरकार- राजीव शुक्ला

उन्होंने कहा कि जब क्रूड ऑयल की कीमतें बढ़ीं, तब सारा भार तत्कालीन कांग्रेस की यूपीए सरकार ने वहन किया था और सब्सिडी देकर लोगों को राहत दी थी।लेकिन इस यूक्रेन संकट के बहाने से भाजपा सरकार डीजल पेट्रोल की दरों में भारी बढ़ोतरी करना चाहती है हमारा सुझाव है कि वृद्धि बिल्कुल ना की जाय और उस भार को केंद्र सरकार खुद ही वहन करे।

फिर बढ़ सकते हैं पेट्रोल के भाव, ये है बड़ी वजह

सरकार डीजल और पेट्रोल के दामों में बढ़ोतरी करेगी, तो महंगाई बहुत ज्यादा बढ़ जाएगी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भयानक बेरोजगारी और गरीबी है। प्रदेश के लोग परेशान हैं, त्रस्त हैं, इसलिए राज्य और केंद्र सरकार को इस तरफ ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार से कोई भी खुश नहीं है। उन्होंने कहा कि सीने में जलन आंखों में तूफ़ान सा क्यूं है, इस शहर में हर शख्स परेशान सा क्यूं है।  उन्होंने कहा कि हम झूठे वादे नहीं करते हैं, हम जो कहते हैं उसे करने में विश्वास करते है। छत्तीसगढ़ सरकार ने किसानों का कर्ज माफ करने का वादा किया था, उसे सरकार बनते ही माफ किया। इसी तरह उत्तर प्रदेश में भी इसे लागू किया जाएगा।

कांग्रेस के तीन प्रचार गीतों को राजीव शुक्ला ने किया जारी

इस मौके पर राजीव शुक्ल ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश महासचिव शरद मिश्रा द्वारा प्रोड्यूस कराए गए कांग्रेस के तीन प्रचार गीतों को जारी किया। इनमें एक गीत ‘‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’’ अभियान पर, एक कांग्रेस के वचन निभाने के वादे पर और एक गीत महंगाई को लेकर है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी लड़कियों और महिलाओं की सुरक्षा की पक्षधर है। हम रोजगार देने के लिए वचनबद्ध हैं, किसानों का कर्ज माफ़ करने, बिजली का बिल आधा करने का संकल्प ही विकल्प है। चुनाव इन्हीं मुद्दों पर लड़े जाएं यही जनता के हित में होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस विधानसभा चुनाव में जातिवाद और संप्रदायवाद के जहर से सूबे को मुक्त कराने के संकल्प के साथ गरीबों, शोषितों की लड़ाई लड़ रही है।

Tags: congressElection 2022Rajeev Shuklaup electionup election 2022up news
Previous Post

रूस-यूक्रेन युद्ध से मार्केट में आई गिरावट, क्रिप्टोकरेंसी भी हुई धड़ाम

Next Post

अजित कुमार की फिल्म ‘वलिमै’ ने रिलीज से पहले किया 155 करोड़ का बिजनेस

Writer D

Writer D

Related Posts

Potato Pinwheel
Main Slider

घर आएं गेस्ट के लिए झटपट बनाएं चटपटे पोटेटो पिनवील

19/07/2026
chutney
Main Slider

इसका जायका खाने में लगाएगा स्वाद का तड़का, देखें रेसिपी

19/07/2026
Eyebrows
Main Slider

आइब्रो को घनी बनाने के लिए अपनाएं ये उपाय

19/07/2026
Gold Facial
Main Slider

खुद से ही करें ये फेशियल, बच जाएगा पार्लर का खर्चा

19/07/2026
Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Medical Scheme turns out to be a boon
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक सुरक्षा कैशलेस चिकित्सा योजना बनी वरदान, मात्र 10 दिनों में 142 शिक्षकों को मिला लाभ

18/07/2026
Next Post
valimai hindi

अजित कुमार की फिल्म 'वलिमै' ने रिलीज से पहले किया 155 करोड़ का बिजनेस

यह भी पढ़ें

महंगी दवाइयों का आयुर्वेदिक तोड़! ये है Patanjali की सस्ती दवा ऑर्डर करने का तरीका

महंगी Allopathy दवाइयों से मिलेगी राहत, ऐसे करें Patanjali की सस्ती दवा ऑर्डर

24/12/2025
CM Yogi pays tribute to Dr. Shyama Prasad Mookerjee on his death anniversary

CM योगी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि

23/06/2021
Siddharth wished Kiara

सिद्धार्थ ने कियारा को रोमांटिक अंदाज में किया बर्थडे विश, पोस्ट शेयर कर लुटाया प्यार

31/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version