• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मोबाइल फोन को लेकर सरकार ने कहा- असेंबलिंग वर्कशॉप बनकर नहीं रहेगा भारत

Desk by Desk
11/08/2020
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Piyush Goyal

Piyush Goyal

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। भारत में मोबाइल फोन असेंबलिंग का काम कर रही चीनी कंपनियों को आने वाले समय में अपनी टेक्नोलॉजी भी शेयर करनी पड़ सकती है। वाणिज्य व उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को इस बात के संकेत दिए। औद्योगिक संगठन के एक कार्यक्रम में गोयल ने चीन का नाम लिए बगैर यह कहा कि विदेशी निवेशकों के लिए भारत असेंबलिंग वर्कशॉप बनकर नहीं रहेगा। इन कंपनियों को चरणबद्ध तरीके से अपनी टेक्नोलॉजी शेयर करनी होगी और उत्पाद को पूरी तरह से भारत में विकसित करना होगा। उन्होंने कहा कि हम निवेशकों को आमंत्रित कर रहे हैं, इसका यह मतलब नहीं है कि सबकुछ एकतरफा होगा।

जानिए कौन है Binod, जो सोशल मीडिया पर मचा रहा है तहलका, बने मजेदार मीम्स और जोक्स, देखें Video

फिलहाल भारत में चीन की मोबाइल फोन कंपनियां सबसे अधिक असेंबलिंग का काम कर रही है। भारत में इस्तेमाल होने वाले स्मार्टफोन में 70 फीसद हिस्सेदारी चीन की चार कंपनियों की हैं। ये कंपनियां चीन से कच्चे माल मंगाकर भारत में स्मार्टफोन असेंबलिंग का काम कर रही है। चीन की कंपनियां भारत में टेलीविजन, एसी जैसे कई अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों की भी असेंबलिंग करती है। गोयल ने औद्योगिक संगठन फिक्की के कार्यक्रम में कहा कि किसी भी देश के साथ अब दोतरफा व्यापार होगा।

उन्होंने कहा कि पूर्व में जो मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) किए गए, उससे भारतीय उद्यमियों को फायदा नहीं हुआ। अगर कोई देश भारत में व्यापार करना चाहता है तो उसे भी भारतीय उद्यमियों के लिए अपने दरवाजे खोलने होंगे। उन्होंने कहा कि भारत में व्यापार करने वाले देश को भारतीय उद्यमी एवं भारतीय उत्पाद को उतना ही महत्व देना होगा जितना हम उन्हें दे रहे हैं। उन्होंने इस प्रकार का माहौल तैयार करने के लिए भारतीय उद्यमियों से अपने उत्पादों की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए कहा।

दो गांवों से मजदूरी करने वाले लापता 3 युवक की 18 जुलाई के मुठभेड़ में मौत

भुगतान संतुलन में रहेगी मजबूती : गोयल ने कहा कि इस साल आयात में गिरावट की वजह से भुगतान संतुलन मजबूत रहेगा। वहीं, इकोनॉमी में भी तेजी से रिकवरी के संकेत मिल रहे हैं। इस साल जून में 18 साल के बाद भारतीय वस्तुओं का निर्यात आयात से अधिक रहा। उन्होंने कहा कि जुलाई माह का निर्यात पिछले साल जुलाई के 91 फीसद के पास पहुंच गया है। उन्होंने बताया कि पिछले 12 दिनों में रेलवे से होने वाली माल ढुलाई पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले अधिक रही। बिजली की खपत भी लगभग पिछले साल के स्तर पर पहुंच गई है।

Tags: Assembly WorkshopChinese Mobile CompaniesChinese Smartphone Companies in IndiaIndia-China relationMobile AssemblyPiyush Goyalमंत्री पीयूष गोयल
Previous Post

दो गांवों से मजदूरी करने वाले लापता 3 युवक की 18 जुलाई के मुठभेड़ में मौत

Next Post

छात्रों के तनाव को कम करने के लिए शिक्षा विभाग ने दिया Question Bank का सुझाव

Desk

Desk

Related Posts

Potato Pinwheel
Main Slider

घर आएं गेस्ट के लिए झटपट बनाएं चटपटे पोटेटो पिनवील

19/07/2026
chutney
Main Slider

इसका जायका खाने में लगाएगा स्वाद का तड़का, देखें रेसिपी

19/07/2026
Eyebrows
Main Slider

आइब्रो को घनी बनाने के लिए अपनाएं ये उपाय

19/07/2026
Gold Facial
Main Slider

खुद से ही करें ये फेशियल, बच जाएगा पार्लर का खर्चा

19/07/2026
CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी ने जापान के उदाहरण के साथ बच्चों को दिया आत्म अनुशासन व परिश्रम का मंत्र

18/07/2026
Next Post
19 अक्तूबर से खुलेंगे स्कूल Schools will open from October 19

छात्रों के तनाव को कम करने के लिए शिक्षा विभाग ने दिया Question Bank का सुझाव

यह भी पढ़ें

Akhilesh Yadav

अखिलेश यादव पहुंचे सपा कार्यालय, कहा- वक़्त आ गया है अब ‘फ़ैसलों’ का

10/03/2022
Tahawwur Rana

भारत लाया गया आतंकी तहव्वुर राणा, एयरपोर्ट पर पहुंचते ही NIA ने किया गिरफ्तार

10/04/2025
लद्दाख में बनेगा केंद्रीय विश्वविद्यालय, 750 करोड़ की लागत से होगा निर्माण

लद्दाख में बनेगा केंद्रीय विश्वविद्यालय, 750 करोड़ की लागत से होगा निर्माण

22/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version