• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

छात्रों के तनाव को कम करने के लिए शिक्षा विभाग ने दिया Question Bank का सुझाव

Desk by Desk
11/08/2020
in Main Slider, राष्ट्रीय, शिक्षा
0
19 अक्तूबर से खुलेंगे स्कूल Schools will open from October 19

19 अक्तूबर से खुलेंगे स्कूल

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली: स्कूलों और कॉलेजों में ऑनलाइन पढ़ाई से छात्रों में कई तरह की चिंताएं और तनाव की शिकायतें सामने आई हैं। एक सामान्य चिंता शैक्षणिक सत्र के अंत में होने वाली परीक्षा से जुड़ी अनिश्चितता को लेकर है।

स्वाद के साथ-साथ सेहत का भी ख्याल रखेगा चने और पनीर का कबाब

सोमवार को मानव संसाधन मंत्रालय से जुड़ी संसदीय स्थायी समिति की बैठक में इस चिंता और तनाव को मौजूद सांसदों ने सरकार के अधिकारियों के सामने रखा। समिति के अध्यक्ष और बीजेपी सांसद विनय सहस्रबुद्धे ने छात्रों का तनाव दूर करने के लिए एक अनोखा सुझाव दिया।

सहस्रबुद्धे ने अधिकारियों को सुझाव दिया कि अगर कोरोना महामारी के चलते नियमित पढ़ाई पर अनिश्चितता बढ़ती है तो सरकार को एक Question Bank बनाने पर विचार करना चाहिए। राज्य के स्कूल बोर्ड या विश्वविद्यालय हर कक्षा के लिए 50 या 100 सवालों का एक Question Bank तैयार कर सकते हैं। जिसमें पूरे साल के सिलेबस को समाहित किया जाए।

प्रधानमंत्री आज करेंगे सर्वाधिक कोरोना प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात

सभी स्कूलों और कॉलेजों को इन सवालों में से कुछ सवाल चुनने की आज़ादी होगी। छात्रों को पहले से बताया जा सकता है कि चुने गए सवालों में से ही परीक्षा में सवाल पूछे जाएंगे। सहस्रबुद्धे का कहना था कि इस पहल से नियमित पढ़ाई से दूर रहने के चलते छात्रों में बढ़ रहे तनाव को कम किया जा सकता है।

बैठक में शिरकत करने पहुंचे उच्चतर शिक्षा विभाग के सचिव अमित खरे ने सदस्यों को बताया कि नियमित कक्षा आयोजित नहीं किए जाने के बावजूद स्कूलों और कॉलेजों में मौजूदा शैक्षणिक सत्र ज़ीरो ईयर नहीं होगा। ज़ीरो ईयर का मतलब होता है कि साल के अंत होने वाली परीक्षा आयोजित नहीं हो। खरे ने बताया कि मौजूदा साल को शैक्षणिक हॉलिडे के तौर पर नहीं देखना चाहिए। उन्होंने बताया कि सरकार छात्रों को सभी तरह की सुविधाएं मुहैया करवाने को तैयार है।

Tags: examinationGovernmentparliamentary committeeQuestion BankstressStudentsसंसदीय समिति
Previous Post

मोबाइल फोन को लेकर सरकार ने कहा- असेंबलिंग वर्कशॉप बनकर नहीं रहेगा भारत

Next Post

छात्रा की मौत पर बोली मायावती : इस स्थिति में बेटियां आखिर कैसे आगे बढ़ेंगी

Desk

Desk

Related Posts

cm yogi
Main Slider

योगी सरकार प्रदेशभर में चलाएगी ‘सेवा संकल्प अभियान’, गांव से महानगर तक होंगे जनसेवा के कार्यक्रम

03/09/2026
CM Dhami released the book ‘Uttarakhand at 25’
Main Slider

नीति निर्माण में शोध और नवाचार को मिले प्राथमिकता, योजनाओं के प्रभाव का नियमित मूल्यांकन हो: सीएम धामी

03/09/2026
cm yogi
Main Slider

विदेशी आक्रांताओं ने मंदिरों को तोड़ा, लेकिन भक्ति नहीं डिगा पाएः मुख्यमंत्री योगी

03/09/2026
Will provide permanent solution to flood problem: CM Yogi
Main Slider

बाढ़ की समस्या का कराएंगे स्थायी समाधान: सीएम योगी

03/09/2026
Rajnath Singh-CM Dhami
Main Slider

चम्पावत में पूर्व सैनिकों के लिए खुलेगा ECHS पॉलीक्लिनिक, रक्षा मंत्री ने दिया उचित विचार का भरोसा

03/09/2026
Next Post
मायावती

छात्रा की मौत पर बोली मायावती : इस स्थिति में बेटियां आखिर कैसे आगे बढ़ेंगी

यह भी पढ़ें

Threatened to kill Yogi and Shah

सीएम योगी और गृहमंत्री अमित शाह को मिली जान से मारने की धमकी, CRPF ने किया खुलासा

06/04/2021
CM Yogi

मुख्यमंत्री का निर्देश: प्राणी उद्यानों में बर्ड फ्लू से सुरक्षा के लिए उच्चतम सतर्कता बरती जाए

13/05/2025

संविधान की रक्षा के लिए इडिया गठबंधन के प्रत्याशी को जिताएं:अखिलेश यादव

20/05/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version