• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राज्यपाल आनंदीबेन ने दी दीपावली की बधाई, कहा – अच्छा कार्य करने का लें संकल्प

Desk by Desk
14/11/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने आवाहन किया कि लोग दीपावली के दिन कोई अच्छा कार्य करने का संकल्प लें। राजभवन में शनिवार को प्रकाश पर्व के मौके पर श्रीमती पटेल को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।

प्रदेश के मंत्री, गणमान्य नागरिक, वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने भेंट कर उन्हें बधाइयाँ दी। बधाई देने वालों में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, महापौर लखनऊ संयुक्ता भाटिया, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वाती सिंह, मुख्य सचिव आरके तिवारी, पुलिस महानिदेशक हितेश चन्द्र अवस्थी, अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल, अपर मुख्य सचिव चिकित्सा शिक्षा डा रजनीश दूबे, एडीजे सुरक्षा बीके सिंह, जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश, लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो आलोक कुमार राय, अटल बिहारी वाजपेई चिकित्सा विश्वविद्यालय के कुलपति डा एके सिंह, ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर मसऊद आलम एवं पूर्व कुलपति प्रो माहरूख मिर्जा तथा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक शामिल थे।

दीपावली पर 10 लाख श्रद्धालुओं ने मंदाकिनी में डुबकी लगाकर की कामदगिरि की परिक्रमा

इससे पूर्व राज्यपाल से अपर मुख्य सचिव महेश कुमार गुप्ता समेत राजभवन के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं बच्चों ने भेंट कर दीपावली की बधाइयां दी। इस अवसर पर राज्यपाल ने राजभवन में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मियों एवं आउटसोर्सिंग कर्मियों को दीपावली के उपलक्ष्य में उपहार एवं मिष्ठान वितरित कर उन्हें बधाई दी तथा सभी के मंगलमय जीवन की कामना की।

अपने सम्बोधन में राज्यपाल ने कहा कि आज के दिन हमें कोई अच्छा कार्य करने का संकल्प लेना चाहिए। दुनिया के साथ कदम से कदम मिला कर चलने के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करने हेतु हमें कड़ी मेहनत करनी होगी। इसके लिए बड़ी सोच लेकर आगे बढ़ेंगे तभी परिवार, समाज व देश आगे बढ़ेगा। परिवार के बड़े लोगों को चाहिए कि वे बच्चों के अन्दर छिपी सुषुप्त शक्तियों को बाहर लाने के लिए उन्हें हर समय प्रेरित करते रहें, तभी बच्चों का सर्वांगीण विकास हो सकेगा।

Tags: "Diwali 2020Anandi Ben PatelDeepawaliDeepawali 2020diwali
Previous Post

पत्रकार की संदिग्ध मौत के मामले में सीएम योगी की कार्रवाई, दरोगा समेत दो निलंबित

Next Post

UP STF ने प्रतापगढ़ में बरामद की 990 पेटी शराब, 3 तस्कर गिरफ्तार

Desk

Desk

Related Posts

Shukra Dev
Main Slider

शुक्र की चाल से बदलेगा भाग्य, कन्या में प्रवेश के बाद 7 राशियों को मिलेगा लाभ

04/09/2026
Janmashtami
Main Slider

जन्माष्टमी व्रत में न करें ये गलतियां, जानें क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर

04/09/2026
Makhan-Misri Bhog
Main Slider

जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं माखन-मिश्री का भोग, घी से ऐसे करें झटपट तैयार

04/09/2026
Janmashtami
Main Slider

जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण को लगाएं राशिनुसार भोग

04/09/2026
Janmashtami
Main Slider

जन्माष्टमी पर ऐसे करें बाल-गोपाल की पूजा, पूरी होगी संतान प्राप्ति की मनोकामना

04/09/2026
Next Post
UP Stf recovered Liqour

UP STF ने प्रतापगढ़ में बरामद की 990 पेटी शराब, 3 तस्कर गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Stretch Marks

इस चीज से मिलेगा स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा

16/04/2025
सीएम योगी Yogi

सदन में योगी गरजे, कहा-मैं विपक्ष से पूछना चाहता हूं कि क्या ये प्रदेश आपका नहीं है?

24/02/2021
Coronation Automatic Parking

टेस्टिंग, ट्रायल कमिशनिंग पूर्ण; मरीजों तीमारदारों को वाहन पार्किंग स्पेस में इजाफा

12/07/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version