• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने “पीएम केयर फॉर चिल्ड्रेन योजना” का किया शुभारम्भ

Writer D by Writer D
23/11/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मंगलवार को राजभवन में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित समारोह में ‘पीएम केयर फॉर चिल्ड्रेन योजना’ का शुभारम्भ किया।

समारोह में सम्बोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं, उनकी सही शिक्षा-दीक्षा और संस्कार पूरे समाज का दायित्व है। बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए केन्द्र एवं राज्य सरकार की ओर से अनेक योजनाएं चल रही हैं। हम सबका प्रयास होना चाहिए कि हम बच्चों को संस्कारवान, चरित्रवान, देश प्रेम तथा सेवा-भाव से परिपूर्ण बनाये।

राज्यपाल ने बताया कि ‘पीएम केयर फॉर चिल्ड्रेन योजना’ देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में प्रारम्भ की गयी है। इसके तहत कोविड-19 महामारी के कारण अनाथ हुए बच्चों के भविष्य को नया आयाम देने का कल्याणकारी कार्य किया जा रहा है। उन्होंने जनपद लखनऊ में इस योजना के शुभारम्भ होने पर प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि ये एक सकारात्मक कार्य है जिससे भावी पीढ़ी को संबल मिलेगा। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों को बोझ न समझे और सकारात्मक भाव से उनका पालन-पोषण करें तथा बच्चों से संवाद बनाएं, उनसे घर में मित्रवत व्यवहार रखें ताकि उनके अंदर भी वसुधैव कुटुम्बकम की भावना जाग्रत हों।

इस अवसर पर समारोह को सम्बोधित करते हुए महिला कल्याण एवं बाल विकास मंत्री स्वाती सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस संक्रमण से अनाथ हुए बच्चों के उचित पालन-पोषण, रहन-सहन और शिक्षा को ध्यान में रखते हुए ‘पीएम केयर फॉर चिल्ड्रेन योजना’ लागू की है।

लोन के लिए अनावश्यक आपत्ति लगाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए : धामी

जिला प्रशासन लखनऊ द्वारा चयनित कोविड-19 महामारी के संक्रमण से अनाथ 18 वर्ष से कम आयु के 23 बच्चों को उपयोगी किट भेंट कर जनपद लखनऊ में किट में जैकेट, वूलेन लोअर, टोपी, मोजा, पिट्ठू बैग, प्रेरणादायक कहानियों की किताबें, स्कूल बैग, पठन-पाठन सामग्री तथा फल की टोकरी बच्चों को उपलब्ध करायी। राज्यपाल ने टाटा मोटर्स की वैक्सीन एम्बुलेंस को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर प्रदेश के बाल एवं महिला गृहों में कराये गये कार्यों पर एक फिल्म भी दिखाई गई। कार्यक्रम में राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव महेश कुमार गुप्ता, सीडीओ अश्वनी पाण्डेय, टाटा मोटर्स के सीनियर जनरल मैनेजर के. विजयन मेनन, बच्चे तथा उनके अभिभावकगण मौजूद थे।

Tags: anandiben patelLucknow Newsup news
Previous Post

अखिलेश-जयंत में हुआ गठबंधन, इतनी सीटों पर हुआ मंथन

Next Post

नाबालिग पुत्री से दुष्कर्म के दोषी पिता को सजा-ए-मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सपा नेताओं में भिड़ंत, गाली-गलौज और थप्पड़ जड़ने का आरोप

03/10/2026
Main Slider

होमगार्ड्स के 41,424 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी

03/10/2026
Main Slider

“विकास भी, विरासत भी और जनसुविधा भी—धामी सरकार ने तेज की शहरों को संवारने की कवायद”

03/10/2026
Main Slider

विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी

03/10/2026
उत्तर प्रदेश

प्रत्याशी अपने उतारकर सिंबल हमारा दिया था’, राजभर ने अखिलेश पर लगाया धोखा देने का आरोप

03/10/2026
Next Post
Sentenced to death

नाबालिग पुत्री से दुष्कर्म के दोषी पिता को सजा-ए-मौत

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

विश्व ऑस्टियोपोरोसिस दिवस: हड्डियों की मजबूती के लिए रोज करे ये पांच योगाभ्यास

20/10/2020

15 अक्टूबर राशिफल : आज इन 3 राशि वालों को मिलेगा विशेष धन लाभ

15/10/2020
Kolkata High Court

72 साल बाद आखिरकार हुआ फैसला, देश का सबसे पुराना मुकदमा निपटा

16/01/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version