• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राज्यपाल बेबी रानी ने सती अनुसूया को बताया अपना आदर्श

Writer D by Writer D
09/08/2021
in Main Slider, उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
baby rani maurya

baby rani maurya

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

शांतिकुंज में नारी सशक्तीकरण पर ऑनलाइन संगोष्ठी का आयोजन हुआ। इस अवसर पर अपने वीडियो संदेश में देवभूमि की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने कहा कि गायत्री परिवार नारियों को सशक्तीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

पुरुषों की सहयोगात्मक प्रवृत्ति से ही महिलाएं आगे बढ़ेंगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं को पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलना चाहिए। राज्यपाल मौर्य ने सती अनुसूया को अपना आदर्श बताया।

राज्यपाल ने अपने अनुभवों को साझा करते हुए कठिन परिस्थितियों में घर परिवार में महिलाओं के योगदान को उल्लेखनीय बताया। संगोष्ठी में संस्था की अधिष्ठात्री शैल दीदी ने कहा कि शांतिकुंज की नारी जागरण अभियान की अलग विशेषता है। यह आंदोलन नारी का सर्वांगीण विकास कर उसके गौरवमयी स्वरूप का बोध कराना, नारी के मौलिक गुणों का विकास करना एवं उसके खोए हुए वर्चस्व को पुनर्स्थापित करने का है।

उन्होंने कहा कि सुशिक्षित, स्वावलंबी और प्रगतिशील नारी सुसंस्कृत परिवार की धूरी है। नारी को उसकी गरिमामय स्वरूप को विकसित और प्रतिष्ठित होने का जो अभियान शांतिकुंज की ओर से चलाया जा रहा है, उसमें समाज के सभी वर्ग का सहयोग अपेक्षित है।

CM योगी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया हवाई सर्वेक्षण, पीड़ितों को बांटी राहत सामाग्री

शैफाली पण्ड्या ने कहा कि प्रशिक्षण, संगोष्ठी अपने अंदर छुपी प्रतिभा को जाग्रत करने एवं आंतरिक ऊर्जा को सुनियोजित करने की विधा का नाम है। इस दौरान उन्होंने विभिन्न उदाहरणों के माध्यमों से सैद्धांतिक व व्यावहारिक जानकारियां दीं। महिला मण्डल की वरिष्ठ सदस्य मुक्ति शर्मा ने बताया कि शांतिकुंज द्वारा संचालित कार्यक्रमों में नारी जागरण प्रमुख आन्दोलनों में से एक है।

शांतिकुंज स्वर्ण जयंती वर्ष के अंतर्गत इस आंदोलन को गति दी जा रही है। म.प्र., गुजरात, बिहार, राजस्थान, दिल्ली आदि राज्यों सहित कई देशों की अग्रणी बहिनों ने प्रतिभाग करते हुए नारी सशक्तीकरण की दिशा में कार्य करने के लिए प्रेरित हुए।

Tags: baby raniUttrakhand News
Previous Post

यूपी में भी पत्रकारों को मिले 10 हजार रूपए पेंशन : आलोक त्रिपाठी

Next Post

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने की टिहरी के मशरूम उत्पादक सुशांत उनियाल से बात

Writer D

Writer D

Related Posts

Ganesh Chaturthi
Main Slider

रोजाना करें इस चालीसा का पाठ, जीवन से दूर होंगी विघ्न-बाधाएं

13/09/2026
छत्तीसगढ़

खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए संसाधनों और अवसरों की नहीं होगी कमी : मुख्यमंत्री साय

12/09/2026
Main Slider

मायावती का बड़ा फैसला, आनंद के बेटे नहीं बेटी संभालेंगी BSP का मिशन

12/09/2026
उत्तराखंड

उत्तराखण्ड : पार्किंग सुविधाओं का हुआ विकास

12/09/2026
Main Slider

ब्रिक्स व सहयोगी देशों से बढ़े यूपी के रिश्ते, ₹47,484 करोड़ का निर्यात

12/09/2026
Next Post

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने की टिहरी के मशरूम उत्पादक सुशांत उनियाल से बात

यह भी पढ़ें

wedding

शादी वाले घर से फौरन हटा दें ये चीजें, वरना वैवाहिक जीवन में उत्पन्न हो सकती है बाधा

14/04/2026
Transfer

यूपी में छह IAS अफसरों का ट्रांसफर, नेहा शर्मा बनी गोंडा की नई DM

10/06/2023
Road Accident

सड़क हादसे में हुई भाई-बहन की मौत, सदमे में पिता ने भी तोड़ा दम

05/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version