• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

8वे वेतन आयोग के गठन पर सरकार का बड़ा बयान, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री ने सदन में दिया ये जवाब

Writer D by Writer D
26/07/2023
in Business
0
8th Pay Commission

8th Pay Commission

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। केंद्रीय कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (DA) की दर जनवरी 2024 तक 50 फीसदी या उससे भी अधिक होने की उम्मीद है। डीए की दर वर्तमान में 7 वें वेतन आयोग (7th Pay Commission) की सिफारिश के आधार पर तय की जाती है। पिछले वेतन आयोग (Pay Commission) ने यह भी सिफारिश की थी कि मुद्रास्फीति के प्रभाव को बेअसर करने के लिए भविष्य में वेतन संशोधन तब किया जाना चाहिए जब डीए/डीआर मूल वेतन से 50 फीसदी या उससे अधिक तक पहुंच जाए। इसे देखते हुए यह सवाल लाजिमी बनता है कि क्या सरकार 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission)  का गठन करने की योजना बना रही है?

आठवें वेतन आयोग के गठन का फिलहाल कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं

वित्त मंत्रालय के अनुसार आठवें वेतन आयोग (8th Pay Commission) के गठन का फिलहाल कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी  ने 25 जुलाई, 2023 को राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा कि ऐसा कोई प्रस्ताव सरकार के विचाराधीन नहीं है। चौधरी एक सदस्य के सवाल का जवाब दे रहे थे, जिसमें पूछा गया था कि जनवरी 2024 से डीए/डीआर की दर 50 प्रतिशत या उससे भी अधिक होने का अनुमान है, ऐसे में क्या केंद्र सरकार ने आठवें केंद्रीय वेतन आयोग (8th Pay Commission)  की स्थापना का प्रस्ताव किया है?

डीए-डीआर की दरों में हर छह माह में किया जाता है संशोधन

पूर्व में भी सरकार ने 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) के गठन के किसी भी प्रस्ताव पर विचार करने से इनकार किया है। केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को महंगाई भत्ते (डीए) और महंगाई राहत (डीआर) का भुगतान किया जाता है ताकि मुद्रास्फीति के कारण उनके वेतन और पेंशन के वास्तविक मूल्य में गिरावट की भरपाई की जा सके। इन दरों को जनवरी 2023 में वेतन और पेंशन के 42% तक बढ़ा दिया गया था। औद्योगिक श्रमिकों के लिए अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (एआईसीआईपी-आईडब्ल्यू) के आधार पर डीए/डीआर की दरों को समय-समय पर हर छह महीने में संशोधित किया जाता है।

वित्त राज्य मंत्री ने सदन में बताया

यह पूछे जाने पर कि क्या सरकार ने सातवें केंद्रीय वेतन आयोग (CPC) की रिपोर्ट में निहित पैरा 1.22 पर विचार नहीं किया है, जिसमें सिफारिश की गई है कि केंद्र सरकार के कर्मचारियों के वेतन मैट्रिक्स की समय-समय पर समीक्षा की जा सकती है, चौधरी ने कहा कि सरकार ने सातवें केंद्रीय वेतन आयोग (7th Central Pay Commission) के आधार पर वेतन और भत्तों के संशोधन की मंजूरी के अनुसार इस मुद्दे पर विचार नहीं किया है।

टाउनशिप का निर्माण करने वाले निजी डेवलपर्स को मिलेंगे इंसेटिव्स

इसके अलावा, 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) के सवाल पर, मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए आठवें केंद्रीय वेतन आयोग (8th Central Pay Commission) के गठन के लिए सरकार के पास फिलहाल कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है।

Tags: 8th pay commissiompay commission
Previous Post

टाउनशिप का निर्माण करने वाले निजी डेवलपर्स को मिलेंगे इंसेटिव्स

Next Post

अश्लील वीडियो मामले में आरोपित पार्षद समेत तीन नेता भाजपा से पदमुक्त

Writer D

Writer D

Related Posts

Gold-Silver
Business

सोने ने मारी छलांग, चांदी की चमक भी बढ़ी

03/07/2026
Share Market
Business

निवेशकों की हुई बल्ले-बल्ले! शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में जबरदस्त तेजी

03/07/2026
LPG gas cylinder
Business

महीने के पहले दिन बड़ी राहत, इतने रूपए सस्ता हुआ एलपीजी सिलेंडर

01/07/2026
Share Market
Business

शेयर बाजार की फ्लैट ओपनिंग, शुरुआती कारोबार में दिखा दबाव

29/06/2026
Passport
Business

पासपोर्ट बनवाने की सोच रहे हैं? पहले जान लें नई फीस

27/06/2026
Next Post
BJP

अश्लील वीडियो मामले में आरोपित पार्षद समेत तीन नेता भाजपा से पदमुक्त

यह भी पढ़ें

Benjamin Netanyahu

इजरायल के पीएम नेतन्याहू ने ली कोरोना वायरस वैक्सीन की दूसरी खुराक

10/01/2021
Akhilesh Yadav

जंगल राज की गिरफ्त में फंस चुका है उत्तर प्रदेश: अखिलेश यादव

17/04/2023
CWG: PV Sindhu

Tokyo Olympic: पीवी सिंधु ने जीता कांस्य, भारत के खाते में जुड़ा दूसरा मेडल

01/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version