• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Women’s Fest 2025: नारी सशक्तिकरण, सुरक्षा, सम्मान और स्व-रोजगार का महोत्सव

Writer D by Writer D
08/03/2025
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Women's Fest

Women's Fest

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ: 8 मार्च यानी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस केवल एक तारीख नहीं, बल्कि नारीशक्ति के गौरवशाली इतिहास, संघर्षों और उपलब्धियों की प्रतीक है। इसी भावना को और सशक्त करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन, मुख्यालय लखनऊ द्वारा मिशन शक्ति (फेज-5.0) (Mission Shakti) के तहत Women’s Fest का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन नारी सशक्तिकरण, स्व-रोजगार और उद्यमिता को बढ़ावा देने के साथ-साथ महिला सुरक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने की दिशा में एक और बड़ा कदम है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में महिलाओं की सुरक्षा, स्वावलंबन और सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं। इसी कड़ी में महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन की अपर पुलिस महानिदेशक पद्मजा चौहान के मार्गदर्शन में तीन दिवसीय उत्सव एक महत्वपूर्ण पहल है।

योगी सरकार की पहल से महिला सुरक्षा और उद्यमिता को मिलेगा नया आयाम

एडीजी पद्मजा चौहान ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की मंशा के अनुरुप 10 मार्च तक चलने वाला यह महोत्सव न केवल महिलाओं को मनोरंजन का मंच प्रदान करेगा, बल्कि उनके आत्मनिर्भर बनने और उद्यमिता की ओर बढ़ने के लिए भी प्रेरित करेगा। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा और आर्थिक स्वतंत्रता के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम के दौरान 1090 महिला हेल्पलाइन की भूमिका पर एक विशेष सत्र आयोजित किया जाएगा, जिसमें बताया जाएगा कि कैसे यह हेल्पलाइन महिलाओं को सुरक्षा और न्याय दिलाने में सहायता कर रही है।

इसके साथ ही “प्रतिज्ञा कार्यक्रम” के तहत महिलाओं को आत्मरक्षा, आत्मनिर्भरता और सामाजिक सहभागिता के लिए प्रेरित किया जाएगा। महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न स्टॉल्स लगाए जाएंगे, जिनमें स्व-रोजगार से जुड़ी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। इस पहल से महिलाओं को छोटे और मध्यम स्तर के उद्योगों की ओर प्रेरित किया जाएगा, जिससे वे अपने पैरों पर खड़ी हो सकें।

फेस्ट में देखने को मिलेगा संस्कृति, कला और प्रेरणा का संगम

Women’s Fest का आकर्षण सिर्फ जागरूकता और सशक्तिकरण तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि यह संस्कृति और कला का संगम भी होगा। किस्सा गोई: रानी लक्ष्मीबाई की वीरगाथा कार्यक्रम में महिला वीरता और संघर्ष की कहानियां साझा की जाएंगी, जिससे महिलाओं के आत्मबल में वृद्धि होगी एवं प्रेरणा मिलेगी। लोक संगीत और Classical Folk Dance के जरिए भारतीय सांस्कृतिक धरोहर को जीवंत किया जाएगा, जहां संस्कृति विभाग द्वारा नामित कलाकारों के प्रदर्शन होंगे। इसके अलावा, Aghaaz Women Band और घोमनिया बैंड की प्रस्तुतियां महिला संगीत प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करेंगी। महिला कलाकारों और कवियों के लिए कवि सम्मेलन भी आयोजित किया जाएगा, जिसमें महिला सशक्तिकरण से जुड़ी कविताओं का पाठ किया जाएगा।

महिला शक्ति का होगा सम्मान

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं की उपलब्धियों को सम्मानित करने के लिए एक विशेष सम्मान समारोह भी आयोजित किया जाएगा, जिसमें समाज में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली महिलाओं को पुरस्कृत किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं के आत्मविश्वास को बढ़ाना और समाज में उनकी भूमिका को और अधिक प्रभावी बनाना है। योगी सरकार और पुलिस प्रशासन द्वारा यह पहल महिलाओं के लिए एक ऐसा मंच प्रदान कर रही है, जहां वे अपनी सुरक्षा, अधिकारों और संभावनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकेंगी। महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन, लखनऊ द्वारा इस कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने, उनके आत्मविश्वास को मजबूत करने और उन्हें समाज में प्रभावशाली भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

यह आयोजन महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा, जिससे प्रदेश में महिला सुरक्षा और स्वावलंबन की नई परिभाषा गढ़ी जा सकेगी। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उनके अधिकारों को सुनिश्चित करना केवल एक सामाजिक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि एक सशक्त राष्ट्र की नींव भी है।

Tags: Mission Shakti 5.0women festwomens dayYogi News
Previous Post

यूपी एटीएस के हत्थे चढ़ा हिजबुल मुजाहिदीन का इनामी आतंकी, 18 साल से था फरार

Next Post

बड़े हनुमान मंदिर के भव्य कॉरिडोर के फेज-2 का निर्माण कार्य होली के बाद होगा शुरू

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में दिखा हुनर का जादू, ‘आओ करके सीखें’ ने खींचा दर्शकों का ध्यान

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

World Tourism Day 2026: 13 साल में 52.71 करोड़ पर्यटकों ने देखी काशी, पर्यटन के वैश्विक मानचित्र पर चमका वाराणसी

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

ट्रेड शो में यूपी की महिला उद्यमियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर सजाए अपने उत्पाद

26/09/2026
Main Slider

भारी बारिश से प्रभावितों को तत्काल मिले राहत, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

26/09/2026
Next Post
Bade Hanuman Temple

बड़े हनुमान मंदिर के भव्य कॉरिडोर के फेज-2 का निर्माण कार्य होली के बाद होगा शुरू

यह भी पढ़ें

PMAY-U Awards 2021

छत्तीसगढ़ को मिले प्रधानमंत्री आवास योजना अवॉर्ड 2021 के अंतर्गत दो पुरस्कार

21/10/2022

DDA ने जारी की पटवारी परीक्षा की आंसर-की, यहाँ से करें चेक

06/03/2021
Ram Navami

रामनवमी में बन रहा है त्रिवेणी संयोग, जानें शुभ मुहूर्त

09/04/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version