• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

20 साल के युवक के इश्क में पागल हुई दादी अम्मा, पकड़े जाने पर कर रही है ये जिद…

Writer D by Writer D
05/05/2025
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, शाहजहांपुर
0
Grandma fell in love with a 20 year old boy

Grandma fell in love with a 20 year old boy

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से अजब-गजब मामला सामने आया है। यहां अधेड़ उम्र (Grandma) की महिला को 20 साल के लड़के से प्यार हो गया। महिला के 9 बच्चे और दो पोता-पोती हैं। जब बहू ने सास (Grandma) को रंगरेलियां मनाते पकड़ा तो उसने घर पर इस बारे में बताया। घर वालों ने विरोध किया तो दादी अम्मा आशिक की खातिर घर से भाग गई। अब वो पति और बच्चों के पास वापस नहीं जाना चाहती। अपने 20 साल के बॉयफ्रेंड के साथ ही रहना चाहती है।

लड़के की उम्र महिला के बड़े बेटे की उम्र से भी कम है। वो पेशे से मेहंदी लगाने का काम करता है। उसकी भी 6 मई को शादी होनी है। लेकिन शादी से पहले ही उसकी प्रेमिका यानी दादी की उम्र वाली इस महिला (Grandma) ने नया बखेड़ा खड़ा कर दिया है।

मामला शाहजहांपुर के जलालाबाद तहसील क्षेत्र के एक गांव का है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यहां नौ बच्चों की मां का मेहंदी लगाने वाले 20 साल के एक लड़के पर दिल आ गया। महिला अब अपने प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ गई है। एक हफ्ते पहले महिला अपने प्रेमी के घर पहुंच गई थी। किसी तरह परिवारवालों ने उसे बुलाया और तब यह मामला पुलिस के पास पहुंचा।

बताया जा रहा है कि पुलिस के सामने भी हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ। पता चला कि महिला (Grandma) दो बेटों और एक बेटी की शादी भी हो चुकी है। उसके एक बेटे के भी दो बच्चे हैं। जिस युवक से महिला अपने प्रेम का दावा कर रही है उसकी भी शादी तय हो चुकी है। छह मई को उसकी बारात जानी है। युवक महिला के पड़ोस के ही एक गांव का रहने वाला है। मेहंदी लगाने वाले इस युवक का महिला के गांव में आना-जाना था। इसी के चलने दोनों के बीच संबंध हो गया।

महिला का पति एक ईंट-भट्ठे पर काम करता है। उसका कहना है कि एक दिन उसने और उसकी बहू ने पत्नी को उस युवक के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया। सबने इस पर एतराज किया लेकिन महिला और उसके प्रेमी का रिश्ता जारी रहा। दोनों अक्सर साथ-साथ दिखने लगे। इस पर महिला के पति और बेटे ने सख्ती की तो 29 अप्रैल को दो छोटे बच्चों को साथ लेकर महिला अपने प्रेमी के साथ चली गई।

जम्मू-कश्मीर की जेलों पर आतंकी हमले की आशंका, बढ़ी सुरक्षा

परिवार वालों के मुताबिक, काफी समझाने-बुझाने पर महिला अपने प्रेमी के साथ गांव में लौट तो आई लेकिन घर में रहने को तैयार नहीं हुई। इसके बाद मामला पुलिस के पास पहुंचा। सबने महिला को समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं मानी। महिला की जिद के आगे प्रेमी भी परेशान दिखा। उसने बताया कि वह अपने काम से बरेली गया था। महिला वहां भी पहुंच गई थी। प्रेमी ने कहा कि महिला ने उसे आत्महत्या की धमकी दी और साथ लेकर गांव आई। पुलिस का कहना है कि मामले में अभी तक किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है।

Tags: crime newsshahjhanpur news
Previous Post

जम्मू-कश्मीर की जेलों पर आतंकी हमले की आशंका, बढ़ी सुरक्षा

Next Post

मौसम ने ली करवट, लखनऊ समेत कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

महिला संवाद में सशक्तिकरण की गूंज, महिलाओं ने स्वत:स्फूर्त गीत गाए

19/09/2026
Main Slider

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले, सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए समर्पित

19/09/2026
Main Slider

युवा आयोग और अग्निवीर सेल’ से सुरक्षित होगा युवाओं का भविष्य : मुख्यमंत्री

19/09/2026
OTS
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की ओटीएस योजना से शहरी करदाताओं को बड़ी राहत, 31.06 करोड़ रुपये की ब्याज माफी

19/09/2026
उत्तर प्रदेश

गरजा आसमान, थम गईं निगाहें, सूर्यकिरण ने मेरठ में लिखी शौर्य की नई इबारत

19/09/2026
Next Post
rain

मौसम ने ली करवट, लखनऊ समेत कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

यह भी पढ़ें

Imran Khan

इमरान खान और बुशरा की शादी गैर-इस्लामिक करार, खान दंपति को 7 साल की जेल

03/02/2024
cm dhami

संकल्प में विकल्प आता है तो टूट जाता है संकल्प: सीएम धामी

08/06/2022
Horoscope

18 फरवरी राशिफल: इन पर बरसेगी भोलेनाथ की कृपा

18/02/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version