• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

श्रीराम दरबार में पहली बार गूंजेगी जन्मोत्सव की बधाईयां

Writer D by Writer D
08/04/2022
in Main Slider, अयोध्या, उत्तर प्रदेश, धर्म
0
Ramlala

Ramlala

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या। दस अप्रैल को रामनवमी (Ram Navami) पर रामलला (Ramlala) इस बार पीले रंग के वस्त्र पहनेंगे और उनके आंगन में पहली बार बधाई भी होगी। इस बार अयोध्या के श्रीरामजन्मभूमि पर राम दरबार में जन्मोत्सव की झांकी करोड़ों राम भक्त देख सकेंगे। इसके साथ ही हर श्रद्धालु को इस उत्सव का महाप्रसाद भी दिया जाएगा।

दो अप्रैल से अयोध्या के दस हजार मंदिरों में श्रीराम जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। चैत्र माह की शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि (10 अप्रैल) को ठीक दोपहर 12 बजे मंगलगान के बीच रामलला का जन्म होगा। रामजन्मभूमि पर भव्य मंदिर बन रही है। कोरोनाकाल के बाद पहली बार श्रद्धालुओं को रामजन्म उत्सव पर अयोध्या आने को मिल रहा है। ऐसे में रामजन्मोत्सव को लेकर भक्त उत्साहित हैं।

जानें कब है रामनवमी, शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

जन्मोत्सव के समय रामलला के दरबार में मुश्किल से 100 लोग शामिल हो सकेंगे। जन्मोत्सव के खास पलों की झांकी देखने के लिए करोड़ों राम भक्त आतुर हैं जबकि करीब 50 लाख के अयोध्या पहुंचने के अनुमान हैं। इसके लिए श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने दूरदर्शन से रामलला के जन्मोत्सव का प्रसारण करने की बात कर ली है। ट्रस्ट के सदस्य डाक्टर अनिल मिश्र ने बताया कि श्रद्धालुओं की हर सुविधा और अभिलाषा को पूरा करने की कोशिश में ट्रस्ट दिन-रात काम कर रहा है। उन्होंने बताया कि रामलला के जन्मोत्सव के बाद उनके दरबार में पहली बार बधाई भी होगी, जिसकी तैयारी की जा रही है। पूरा गर्भगृह और मंदिर परिसर को सुगंधित फूलों से सजाया जाएगा।

पीले रंग के वस्त्र और सोने के आभूषण पहनाए जाएंगे

मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने बताया कि अनेक दिव्य नदियों के जल और रसायनों से रामलला को स्नान करा कर उन्हें पीले रंग के वस्त्र और सोने के आभूषण पहनाए जाएंगे। कुट्‌टू, सिंघाड़ा का आटा और रामदाना के साथ धनिया की पंजीरी भक्तों को देने के लिए ट्रस्ट व्यवस्था कर रहा है। इसमें अनेक प्रकार के मेवा भी शामिल रहेंगे। पूरा प्रसाद कम से कम 250 किलो रहेगा। मुख्य पुजारी ने बताया कि रामलला रामजन्म उत्सव के दिन जो पीले रंग का वस्त्र धारण करेंगे उसे आंध्र प्रदेश की महिला श्रद्धालु ने दिया है।

रामलला के श्रृंगार और शयन आरती का बदला समय, जानें अब कब होंगे दर्शन

बता दें कि राम भक्तों की सुविधा के लिए ट्रस्ट ने राम नवमी मेले के लिए रामलला के दर्शन का समय पहले ही बढ़ा दिया है। अब सुबह छह बजे से सुबह 11 बजकर 30 मिनट और दोपहर में दो बजे से शाम सात बजकर 30 मिनट कर दिया गया है। यह समय दर्शन की दोनों पालियों में डेढ़-डेढ़ घंटे बढ़ाया गया है।

Tags: ayodhya newsramnavami 2022Ramnavami dateRamnavami importanceRamnavami muhurtRamnavami pujaRamnavami significanceup news
Previous Post

यामी गौतम ने शादी को लेकर किया बड़ा खुलासा, बोली- मुझे लायक नहीं समझते

Next Post

बंद घरों को निशाना बनाने वाले शातिर चोर गिरफ्तार, लाखों के जेवर बरामद

Writer D

Writer D

Related Posts

Terrorist killed in Budgam encounter
Main Slider

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर; AK-राइफल समेत सामान बरामद

04/09/2026
Swatantra Bhardwaj was detained in Bulandshahr.
उत्तर प्रदेश

जंतर-मंतर मारपीट मामले में कार्रवाई, स्वतंत्र भारद्वाज बुलंदशहर से हिरासत में लिया गया

04/09/2026
CM Dhami watched the spiritual film ‘Hanuman Ansh’.
Main Slider

संत परंपरा के संदेश को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में ऐसी फिल्में महत्वपूर्ण : धामी

04/09/2026
Lucknow Drug Racket Busted
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में एएनटीएफ-एफएसडीए की संयुक्त कार्रवाई से नशीली दवाओं के संगठित कारोबार का खुलासा

04/09/2026
Water level of the Mandakini river recedes in Chitrakoot.
उत्तर प्रदेश

चित्रकूट में घटा मंदाकिनी का जलस्तर, 688 लोगों का रेस्क्यू, सीएम योगी के निर्देश पर राहत-बचाव अभियान जारी

04/09/2026
Next Post

बंद घरों को निशाना बनाने वाले शातिर चोर गिरफ्तार, लाखों के जेवर बरामद

यह भी पढ़ें

क्या बड़े चार्जर से फोन चार्ज करने पर जल्दी होगा काम, यहां है आपके सवाल का जवाब

बड़े चार्जर से फोन होगा फास्ट चार्ज या नहीं? यहां दूर करें कन्फ्यूजन

03/07/2026
सुशांत-रिया

माैत से एक दिन पहले सुशांत के घर पर नहीं हुई थी पार्टी, रिपोर्ट में दावा- रातोंरात गायब हुआ रिया का परिवार

04/08/2020
CM Yogi

सीएम योगी ने भैया दूज तथा चित्रगुप्त जयन्ती पर प्रदेशवासियों को दी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं

02/11/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version