• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

महाभारत के शकुनि मामा ने दुनिया को कहा अलविदा, कई बीमारियों से जूझ रहे थे गूफी पेंटल

Writer D by Writer D
05/06/2023
in Main Slider, मनोरंजन
0
Gufi Paintal

Gufi Paintal

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मशहूर टीवी सीरियल महाभारत में शकुनी मामा का किरदार निभाने वाले गूफी पेंटल (Gufi Paintal)  अब इस दुनिया में नहीं रहे। बीते कुछ दिनों पहले ही गूफी पेंटल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। बीच में खबर आई थी कि उनकी तबीयत में सुधार हो रहा है। लेकिन अचानक तबीयत बिगड़ने के चलते उनका निधन हो गया।

माना जा रहा है कि एक्टर का निधन उनकी दिल की धड़कन रुकने के चलते हुए है। मिली जानकारी के अनुसार अभिनेता के परिवार ने एक बयान में कहा, गहरे दुख के साथ हम अपने पिता मिस्टर गूफी पेंटल (शकुनी मामा) (Gufi Paintal)  के निधन की सूचना देते हैं। आज सुबह परिवार के बीच उनका निधन हो गया।

गूफी पेंटल लंबे वक्त से उम्र संबंधी कई बीमारियों जूझ रहे थे। गुफी पेंटल 3(Gufi Paintal) 1 मई को तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एक अभिनेता होने के अलावा, गूफी ने कुछ टीवी शो और श्री चैतन्य महाप्रभु नामक एक फिल्म का डायरेक्शन भी किया था। वह बीआर फिल्म्स के साथ उन्होंने एसोसिएट डायरेक्टर, कास्टिंग डायरेक्टर और प्रोडक्शन डिजाइनर के रूप में भी काम कर चुके हैं।

51 साल के हुए सीएम योगी, रुद्राभिषेक कर की सुबह की शुरुआत

गूफी पेंटल (Gufi Paintal)  मशहूर कॉमेडियन पेंटल के भाई थे, जिन्होंने सत्ते पे सत्ता, रफू चक्कर, परिचय और अन्य फिल्मों में काम किया था। गूफी पेंटल भी अपनी दमदार अदाकारी के लिए जाने जाते थे। लेकिन उन्हें महाभारत में शकुनी मामा का किरदार निभाकर जो फेम मिला वो किसी और किरदार से नहीं मिला। उनके काम और उनकी अदाकारी को सभी ने सराहा था।

गूफी ने बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की 1994 की फिल्म सुहाग में उनके मामा का भी रोल निभाया था। उनकी फिल्मों की लिस्ट में दिल्लगी (1978), देस परदेस (1978), दवा (1997) और सम्राट एंड कंपनी जैसी फिल्मों का नाम शामिल है।

Tags: Entertainment newsGufi Paintalmahabharat serialmamashriShakuni Mamatv gossips
Previous Post

51 साल के हुए सीएम योगी, रुद्राभिषेक कर की सुबह की शुरुआत

Next Post

Birthday of CM Yogi: संत से सत्ता का सफर, जानिए कैसे उत्तराखंड का बेटा बना यूपी का मुखिया

Writer D

Writer D

Related Posts

Mithun Chakraborty
Main Slider

मिथुन चक्रवर्ती की हार्ट सर्जरी सफल, कोलकाता के अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में भर्ती

07/08/2026
Atiq's sons will attend Aban's final journey.
Main Slider

आबान के आखिरी सफर में शामिल होंगे अतीक के बेटे, हाईकोर्ट ने शर्तों के साथ दी पैरोल

07/08/2026
Tejasvi Surya
Main Slider

तेजस्वी सूर्या बने कांवड़िया, हरकी पैड़ी से ऋषिकेश तक करेंगे 26 किमी की पदयात्रा

07/08/2026
cm dhami
Main Slider

धामी सरकार की पहल: प्रतिकूल मौसम को छोड़ वर्षभर होगी आदि कैलाश यात्रा

07/08/2026
Sadhus and saints protest outside Rahul Gandhi's residence.
Main Slider

राहुल गांधी के आवास के बाहर साधु-संतों का हंगामा, पुलिस ने किया डिटेन

07/08/2026
Next Post
cm yogi

Birthday of CM Yogi: संत से सत्ता का सफर, जानिए कैसे उत्तराखंड का बेटा बना यूपी का मुखिया

यह भी पढ़ें

Anna Beatriz

पोर्नस्टार की बालकनी से गिरने से मौत, सेक्स सीन की शूटिंग के दौरान हुआ हादसा

31/01/2025
Manipur

मणिपुर: भीड़ ने KZC अध्यक्ष के घर पर बोला हमला, पुलिस को लेना पड़ा ये एक्शन

23/03/2026
drug smuggler arrested

अन्तर्राज्यीय मादक तस्कर गिरोह का सरगना गिरफ्तार, दो करोड़ की स्मैक बरामद

13/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version