• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सम्राट मिहिर भोज की मूर्ति पर फिर जोड़ा ‘गुर्जर’, सीएम के नाम पर पोती कालिख

Writer D by Writer D
28/09/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, नोएडा
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के दादरी स्थित कॉलेज में सम्राट मिहिर भोज की मूर्ति लगी है, जिसके बाद यहां उनकी जाति को लेकर बहस छिड़ गई है।

दरअसल, मूर्ति पर सम्राट मिहिर भोज के नाम से ‘गुर्जर’ हटाए जाने का आरोप लगा है, जिसके बाद अब कॉलेज में गुर्जर समाज के लोगों ने मूर्ति पर नाम के आगे फिर से ‘गुर्जर’ जोड़ दिया है।

यहां पर लोगों द्वारा सम्राट मिहिर भोज की मूर्ति का गंगाजल से शुद्धिकरण किया गया, बाद में नाम के आगे गुर्जर जोड़ दिया गया। ऐसे में अब सम्राट मिहिर भोज की जाति से जुड़ा ये विवाद बढ़ता जा रहा है।

इतना ही नहीं यहां पर गुर्जर नेताओं ने मूर्ति के साथ लिखे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अन्य भाजपा नेताओं के नाम पर कालिख भी पोत दी है।

इस बात पर छिड़ी है बहस

दरअसल, इसी महीने 22 सितंबर को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने दादरी के इस कॉलेज में सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा का अनावरण किया। आरोप ये लग रहा है कि अनावरण से पहले मूर्ति पर लिखे नाम से गुर्जर हटाया गया है।

इसी को लेकर बहस छिड़ी है क्योंकि राजपूत समुदाय सम्राट मिहिर भोज को अपना पूर्वज बता रहे हैं और गुर्जरों की ओर से भी यही दावा किय़ा जा रहा है। गुर्जर समाज की ओर से आसपास के गांवों को इकट्ठा कर इस मसले पर पंचायत भी बुलाई गई है।

IAS ने धर्मांतरण के गिनाए फायदे, जांच में वीडियो सरकारी आवास का होने की पुष्टि।

अब से कुछ महीनों बाद प्रदेश में विधानसभा चुनाव होना है, ऐसे में इस मसले पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जो बहस छिड़ी है वह एक बड़ा चुनावी मुद्दा बनता जा रहा है।

वहीं, इस मसले पर सम्राट मिहिर भोज के वंशज राजकुमार कुंवर अरुणोदय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिख अपील की है कि कोई भी राजपूताना इतिहास से छेड़छाड़ ना कर पाए।

Tags: akhilesh yadavcm yogiNoida newssamrat mihir bhojUP Assembly Election 2022up news
Previous Post

IAS ने धर्मांतरण के गिनाए फायदे, जांच में वीडियो सरकारी आवास का होने की पुष्टि

Next Post

पीएम मोदी ने किसानों को दी सौगात, फसलों की 35 नई किस्में देश को मिली

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

Radhashtami: राधा रानी को लगाएं इन चीजों का भोग, जीवन में बनी रहेगी खुशियां

19/09/2026
Main Slider

राधा अष्टमी पर राधारानी के 108 नाम के मंत्रो का करें जाप

19/09/2026
Main Slider

‘ मेरे सपनों का उत्तराखंड’ में सीएम धामी ने युवा प्रतिभाओं से किया संवाद, तकनीक और इनोवेशन पर हुई चर्चा

18/09/2026
Main Slider

जल सृष्टि पार्क के लोकार्पण से लौटते समय सीएम धामी ने अचानक रुकवाया काफिला, बच्चों और आमजन के साथ खिंचवाईं सेल्फी

18/09/2026
Main Slider

योगी सरकार शनिवार को 818 अभ्यर्थियों को देगी नौकरी की सौगात, मुख्यमंत्री देंगे नियुक्ति पत्र

18/09/2026
Next Post

पीएम मोदी ने किसानों को दी सौगात, फसलों की 35 नई किस्में देश को मिली

यह भी पढ़ें

Metro

169 दिन बाद पटरी पर लौटी दिल्ली मेट्रो, लखनऊ में भी सेवा बहाल, मास्क होगा जरूरी

07/09/2020
CM Dhami

धामी सरकार प्रधानमत्री के ‘मन की बात’ के 100वें संस्करण का करेगी भव्य आयोजन

29/04/2023
CM Dhami

करोड़ों राजनीतिक कार्यकर्ताओं के प्रयासों से भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी: सीएम धामी

06/04/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version