• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हरियाली तीज पर महिलाओं का मेहंदी लगाना होता है शुभ

Desk by Desk
21/07/2020
in Main Slider, ख़ास खबर, फैशन/शैली, राष्ट्रीय
0
हरियाली तीज

हरियाली तीज

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लाइफ़स्टाइल डेस्क। सुहागिन महिलाओं के लिए हरियाली तीज बहुत खास होती है। यह पर्व सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाया जाता है। इस साल ये तीज 23 जुलाई को है। इस दिन शादीशुदा महिलाएं व्रत रखती हैं और माता पार्वती और शिव जी की पूजा करके पति की लंबी उम्र की प्रार्थना करती हैं। मान्यता है कि हरियाली तीज के दिन ही भोलेनाथ ने माता पार्वती को पत्नी के रूप में स्वीकार करने का वरदान दिया था। सुहागिन महिलाएं इस दिन झूला झूलती हैं और हाथों में मेहंदी लगाती हैं। महिलाओं का इस दिन मेहंदी लगाना शुभ माना जाता है। इसके पीछे भी एक मान्यता है।

इस वजह से महिलाएं लगाती है मेहंदी

हरियाली तीज के दिन महिलाएं शिव जी और माता पार्वती की आराधना करती हैं। मान्यता है कि मां पार्वती ने भगवान शिव को मनाने के लिए अपने हाथों में मेहंदी रचाई थी। मां पार्वती की हथेली में रची मेहंदी को देखकर शिव जी प्रसन्न हुए थे और उन्हें स्वीकार कर लिया था।

मेहंदी लगाने से सेहत को भी होता है फायदा

  • मेहंदी में औषधीय गुण होते हैं।
  • मेहंदी को सिर, पंजों, हथेली और तलवों में लगाने से शीतलता महसूस होती है।
  • मेहंदी लगाने से दिमाग शांत रहता है।
  • मेहंदी से महिलाओं का चिड़चिड़ापन दूर होता है। इसके साथ ही परिवार में सौहार्द्र बना रहता है।
  • जोड़ों के दर्द में भी मेहंदी से आराम मिलता है।

ऐसे करें पूजा

  • तीज के दिन महिलाएं ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें।
  • साफ सुथरे कपड़े पहने के बाद भगवान शिव और माता पार्वती का ध्यान करते हुए व्रत का संकल्प लें।
  • इस दिन बालू के भगवान शंकर व माता पार्वती की मूर्ति बनाकर पूजन किया जाता है और एक चौकी पर शुद्ध मिट्टी में गंगाजल मिलाकर शिवलिंग, रिद्धि-सिद्धि सहित गणेश, पार्वती एवं उनकी सहेली की प्रतिमा बनाई जाती है।
  • माता को श्रृंगार का सामान अर्पित करें।
  • इसके बाद भगवान शिव, माता पार्वती का आवाह्न करें।
  • माता-पार्वती, शिव जी और उनके साथ गणेश जी की पूजा करें।
  • शिव जी को वस्त्र अर्पित करें और हरियाली तीज की कथा सुनें।
  • उमामहेश्वरसायुज्य सिद्धये हरितालिका व्रतमहं करिष्ये’ मंत्र का जाप करें।
Tags: Hariyali Teej 2020Importance Mehndi on Hariyali Teejknow why married woman apply Mehndiहरियाली तीजहरियाली तीज 2020
Previous Post

बच्चे ने किया डूबने का नाटक तो घरवालों ने ऐसे ली खबर

Next Post

हरियाली तीज के व्रत में गर्भवती महिलाएं बरतें ये सावधानियां

Desk

Desk

Related Posts

धर्म

घर में तुलसी का पौधा लगाने से पहले जान लें ये बातें

01/07/2026
mole
धर्म

इस जगह तिल का है खास महत्व, लव लाइफ के मामले में होते है…

01/07/2026
blackness of Neck
फैशन/शैली

गर्दन का कालापन इन तरीकों से करें दूर

01/07/2026
Back
फैशन/शैली

सुन्दर पीठ पाने के लिए आज़माएं ये आसान नुस्खे

01/07/2026
Wedding Lehenga
Main Slider

पुराने लहंगे को करें रीयूज, हर कोई करेगा आपके लुक की तारीफ

01/07/2026
Next Post

हरियाली तीज के व्रत में गर्भवती महिलाएं बरतें ये सावधानियां

यह भी पढ़ें

Rafale fighter aircraft

तीन और राफेल लड़ाकू विमान पहुंचे भारत, वायुसेना की बढ़ेगी ताकत

06/05/2021
Corona

कोरोना JN.1 वैरिएंट के​ मिले 21 एक्टिव केस, केंद्र ने राज्यों से कहा-सतर्कता बरतें

21/12/2023
Building Collapse

निर्माणाधीन इमारत ढहने से 3 की मौत, रेस्क्यू जारी

22/10/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version