• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हरियाली तीज के व्रत में गर्भवती महिलाएं बरतें ये सावधानियां

Desk by Desk
21/07/2020
in Main Slider, फैशन/शैली, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

धर्म डेस्क। पति की लंबी उम्र की कामना के साथ सुहागिन महिलाएं हरियाली तीज का त्योहार मनाती हैं। इस बार हरियाली तीज का त्योहार 23 जुलाई को है। हर साल इस खास दिन पर कई जगह मेले लगते हैं तो कई जगह माता पार्वती की सवारी बड़ी धूम धाम से निकाली जाती है। हालांकि कोरोना वायरस की वजह से इस बार हरियाली तीज के त्योहार की वो रौनक नहीं देखऩे को मिलेगी जो हर साल देखने को मिलती है। ये त्योहार मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, हरियाणा और उत्तराखंड में मनाया जाता है। हरियाली तीज के व्रत में व्रती भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती हैं और उनसे पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं। दिनभर भूखे रहने की वजह से ये व्रत काफी मुश्किल होता है। ऐसे में गर्भवती महिलाओं को इस व्रत को रखते समय कुछ सावधानियां बरतनी जरूरी हैं।

हरियाली तीज के व्रत में गर्भवती महिलाओं को अपना खास ध्यान रखना होगा। गर्भवती महिलाएं कभी भी भूखे प्यासे रहकर व्रत ना करें। निर्जला व्रत रखना मां और उसके होने वाले बच्चे दोनों के लिए घातक हो सकता है।

व्रत के समय कुछ कुछ देर पर दूध, ताजा फलों का जूस आदि लेत रहें। नारियल पानी भी एक अच्छा विकल्प है। ये सभी आपको डिहाइड्रेशन से बचाएगा।

  • व्रत के दौरान गर्भ में पल रहे बच्चे की हलचल का ध्यान रखें।
  • खाली पेट चाय या कॉफी का सेवन न करें। इससे आपको एसिडिटी की समस्या हो सकती है।
  • तीज के त्योहार में महिलाएं झूला झूलती हैं लेकिन गर्भवती महिलाएं ऐसा न करें। ऐसा करना उनके लिए खतरनाक हो सकता है।
  • व्रत के दौरान गर्भवती महिलाएं ज्यादा इधर-उधर न घूमें। इसके साथ ही मीठा भी ज्यादा न खाएं।
  • व्रत तोड़ने के दौरान शुरू में एक गिलास जूस या नारियल पानी पीएं। इसके बाद कुछ हल्का खाना खाएं।
  • अगर किसी तरह की समस्या है तो जरूरी है कि आप डॉक्टर की सलाह लें और वह जैसा कहें, वैसा ही करें।
  • अगर डॉक्टर व्रत करने से मना नहीं करते हैं तब भी खानपान का ध्यान रखें। त्योहार मनाइए लेकिन सेहत को प्राथमिकता देते हुए।
बुजुर्ग महिलाएं हरियाली तीज का व्रत रखते वक्त ध्यान रखें ये चीजें
  • बुजुर्ग महिलाएं अपनी सेहत को ध्यान में रखकर ही व्रत रखें।
  • व्रत रखने से पहले डॉक्टर का परामर्श लें। डॉक्टर जैसा भी कह रहे हैं उसी अनुसार करें।
  • बुजुर्ग महिलाएं निर्जला व्रत रखने से बचें।
  • बीच-बीच में मेवे, दूध और नारियल का पानी पीती रहें।
  • चाय-कॉफी ज्यादा न पीएं। इससे एसिडिटी की समस्या हो सकती है। इसके अलावा जलन भी हो सकती हैं।
Tags: Happy Teej 2020Hariyali teej 2020 datehariyali teej 2020 date in india calendarhariyali teej 2020 in hindihariyali teej 2020 kab haihariyali teej 2020 significancehariyali teej 2020 timehariyali teej 2020 vrat pujahartalika teej 2020hartalika teej kab haisawan teej 2020 dateteej kab hai 2020teej vrat 2020गर्भवती महिलाएं हरियाली तीज के व्रत में बरतें ये सावधानियांहरियाली तीज 2020
Previous Post

हरियाली तीज पर महिलाओं का मेहंदी लगाना होता है शुभ

Next Post

समाज का सुधार ‘नियमों में जकड़’ से नहीं बल्कि ‘नियत की पकड़’ से मुमकिन : नकवी

Desk

Desk

Related Posts

flowers
धर्म

आपके रिश्तों में बढ़ गया मनमुटाव, इन चीजों को घर से कर दें बाहर

16/07/2026
Hair
फैशन/शैली

इस मौसम में ऐसे करें बालों की देखभाल

16/07/2026
'Himala water' will be available in the market from August 15
Main Slider

UCF की नई पहल, 15 अगस्त से बाजार में उतरेगा ‘हिमाला जल’

15/07/2026
Anand Bardhan
Main Slider

उत्तराखंड में हवाई कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा विस्तार

15/07/2026
Preparations to hold simultaneous Lok Sabha and Assembly elections in 2029 intensified: PP Choudhary
Main Slider

2029 में लोकसभा व विधानसभा चुनाव साथ कराने की तैयारी तेज: पीपी चौधरी

15/07/2026
Next Post
Mukhtar Abbas Naqvi

समाज का सुधार ‘नियमों में जकड़’ से नहीं बल्कि ‘नियत की पकड़’ से मुमकिन : नकवी

यह भी पढ़ें

Arvind Kejriwal

‘माता-पिता के साथ कर रहा हूं दिल्ली पुलिस का इंतजार…’, केजरीवाल ने पोस्ट की तस्वीर

23/05/2024
Road Collapse

देखते ही देखते गड्ढे में समा गया पूरा बाजार, मचा हड़कंप

23/12/2022
navneet sehgal

वैक्सीन की पहली डोज लगवाने के बाद दूसरी डोज अवश्य लगवाए : सहगल

06/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version