• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नफरत, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और महंगाई है भाजपा सरकार की पहचान: अखिलेश

Writer D by Writer D
12/08/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। किसान हितों की अनदेखी का आरोप लगाते हुये नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने शुक्रवार को कहा कि चाल, चरित्र और चेहरे का दावा करने वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पहचान नफरत, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और महंगाई बन चुकी है।

मानसून सत्र के अंतिम दिन शुक्रवार को विधानसभा में श्री यादव (Akhilesh Yadav)  ने कहा कि उत्तर प्रदेश को वर्ष 2027 तक एक ट्रिलियन डालर की इकोनॉमी बनाने का दावा करने वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार के कार्यकाल में किसान परेशान है। बाढ़ और सूखे ने फसलों को बर्बाद कर दिया है वहीं पेट्रोल डीजल समेत अन्य वस्तुओं पर महंगाई की मार पड़ रही है। साड़ और जंगली जानवरों की दहशत की वजह से किसान खेतों में जाने से डर रहा है।

उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री एक साक्षात्कार में दावा करते हैं कि इंफ्रास्ट्रक्चर, एयरवेज, एक्सप्रेसवेज,वाटरवेज और मल्टी मॉडल ट्रांसपोर्ट सिस्टम के जरिये वे प्रदेश को एक ट्रिलियन डालर की अर्थव्यवस्था बनायेंगे मगर किसान और कृषि के बगैर यह काम कैसे मुमकिन है। अंग्रेजी कहावत है “ चैरिटी बिगिंस होम’ मुख्यमंत्री से पूछना चाहूंगा कि फ्रेट कॉरिडोर गोरखपुर होकर क्यों नहीं जा रहा है। गोरखपुर के लोग जलभराव की समस्या से त्रस्त हैं। जो मुख्यमंत्री साढे छह साल में अपने ही शहर को दुरूस्त नहीं कर पाये वे दूसरों का घर कैसे ठीक करेंगे।

श्री यादव (Akhilesh Yadav)  ने कहा “ पिछले साढे छह साल में किसानो के लिये एक भी नयी मंडी का निर्माण नहीं हुआ। आलू किसान बरबाद हो गया। मक्का की फसल सड़ गयी। गन्ना मूल्य का भुगतान अभी तक नहीं हुआ है। धान की नयी नर्सरी की क्या तैयारी है। सरकार किस तरह से किसानो की मदद कर रही है। आलू का कितना निर्यात हुआ,चावल का निर्यात कब से बंद है। रही बात टमाटर की, तो उसने तो सरकार का चेहरा लाल कर दिया है। टमाटर की कीमतों पर सरकार को जगाने का प्रयास करने वाले दुकानदार और उसके पिता को जेल में डाल दिया गया। एक ट्रिलियन डालर की इकोनॉमी का सपना दिखाने वाले टमाटर का ठेला लगा रहे हैं।”

उन्होने (Akhilesh Yadav)  कहा कि मौजूदा सरकार के कार्यकाल में डेयरी सेक्टर की हालत बेहद खराब है। सपा सरकार के कार्यकाल में लगे डेयरी प्लांट बजट नहीं होने से बंद पड़े हैं।

आवारा जानवरों की समस्या पर श्री यादव ने कहा कि सांड के हमलों में आये दिन लोगों की जान जा रही हैं। सड़कों पर निकलना दुश्वार हो गया है वहीं लखीमपुर,पीलीभीत,बिजनौर समेत तमाम इलाकों में वन्य जीवों की दहशत के कारण किसान खेती किसानी बंद किये हैं। किसानो को खेतों में जाने से डर लग रहा है। पीलीभीत में 40 से ज्यादा की जान वन्यजीवों के हमले में गयी हैं।

इटावा में लायन सफारी का जिक्र करते हुये उन्होने कहा कि लायन सफारी में हाल ही में प्रशासन की अनदेखी से चार नवजात शावकों की मौत हो गयी। चिकित्सकों ने आगाह भी कर दिया था मगर उसके बावजूद कोई ध्यान नहीं दिया गया। इटावा सफारी विश्व मानचित्र में उत्तर प्रदेश को नयी पहचान दे सकता है मगर सरकार इसकी अनदेखी कर रही है। अच्छा होता कि लायन सफारी की तरह सरकार साड सफारी बना देती जिससे कम से कम सांडो के हमलों से लोगों बच जाते।

उन्होने कहा कि एक तरफ तो सरकार कांवडियों के सम्मान में सरकारी हेलीकाप्टर से पुष्पवर्षा कर रही है तो दूसरी तरफ जान गंवाने वाले कांवडियों के आश्रितों की कोई मदद नहीं कर रही है। उनकी मांग है कि सरकार कांवड यात्रा और ताजिया के दौरान जान गंवाने वाले लोगों के आश्रितों को एक एक करोड़़ की आर्थिक मदद और सरकारी नौकरी उपलब्ध कराये।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि राज्य में बिजली की हालत बदतर है। सरकार ने अपने अब तक के कार्यकाल में बिजली की कोई नयी परियोजना का निर्माण नही कराया है। ट्रांसफार्मर और जर्जर तारों की वजह से बिजली की समस्या जटिल हो चुकी है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बाढ तो अन्य इलाकों में सूखे की समस्या से किसान बेहाल है। अस्पतालों की हालत खराब है। सरकारी अस्पताल बगैर चिकित्सकों के सूने पडे है। इमरजेंसी वार्ड पर कुत्तों का खौफ है। दवाइयों और डाक्टरों की कमी से मरीज बेहाल है।

Tags: akhilesh yadavLucknow NewsMonsoon SessionUP Assembly
Previous Post

नाला निर्माण के दौरान दीवार गिरी, मलबे में दबकर एक मजदूर की मौत

Next Post

अगर भागें न तो वन ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी पर 36 घंटे की चर्चा कर ले विपक्ष: सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

PM Modi
Main Slider

प्रधानमंत्री का 18वां हरियाणा दौरा: 12,470 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं की मिलेगी सौगात

16/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में ओबीसी छात्रों को मिला शिक्षा का मजबूत सहारा

16/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

रोबोटिक्स, AI और डीप टेक का अग्रणी केंद्र बनेगा उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी

16/07/2026
cm dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने वृद्ध जागेश्वर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना

16/07/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

आमजन की समस्याओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें सुनिश्चित: एके शर्मा

16/07/2026
Next Post
CM Yogi

अगर भागें न तो वन ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी पर 36 घंटे की चर्चा कर ले विपक्ष: सीएम योगी

यह भी पढ़ें

Realme

Realme C85 5G की लॉन्च डेट तय, मिलेगा 7000mAh बैटरी पावर

25/11/2025
Poisonous Liquor

होली पर जहरीली शराब ने छीन ली चार लोगों की ज़िंदगी, एक की गई आंखों की रोशनी

20/03/2022
Oppo is going to launch its new smartphone soon, see its specialty

Oppo जल्द लॉन्च करने वाला है अपना नया स्मार्टफोन, देखिए इसकी खासियत

23/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version